By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: IPL 2025: विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ियों का वेतन कितना? BCCI अनुबंध गंवा चुके श्रेयस रोहित से ज्यादा कमाएंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > IPL 2025: विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ियों का वेतन कितना? BCCI अनुबंध गंवा चुके श्रेयस रोहित से ज्यादा कमाएंगे
ताज़ा खबरें

IPL 2025: विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ियों का वेतन कितना? BCCI अनुबंध गंवा चुके श्रेयस रोहित से ज्यादा कमाएंगे

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/29 at 3:53 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 144
SHARE

IPL 2025

आईपीएल 2025 को लेकर नीलामी हो चुकी है। इस बार की नीलामी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी 25 करोड़ का बैरियर तोड़ा। नीलामी से पहले 46 खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था, जबकि नीलामी में 182 खिलाड़ियों पर बोली लगी। कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। आईपीएल 2025 की तारीखें भी आ चुकी हैं। अगले साल 14 मार्च से लीग की शुरुआत हो सकती है। भारत ने इस साल टी20 विश्व कप जीता था।

उसके लिए चुने गए 15 खिलाड़ी अगले साल आईपीएल खेलते दिखेंगे। सभी 15 खिलाड़ियों की सैलरी अगले सीजन करोड़ों रुपये में है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से बाहर श्रेयस अय्यर अनुबंध वाले रोहित शर्मा की सैलरी और उनकी आईपीएल सैलरी से भी ज्यादा कमाएंगे। (IPL 2025) वहीं, ऋषभ पंत बीसीसीआई सैलरी और आईपीएल सैलरी को मिलाकर विराट कोहली की बीसीसीआई सैलरी और आईपीएल सैलरी से ज्यादा पाएंगे।

दरअसल, रोहित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-ए+ में आते हैं। उनकी सालाना कमाई सात करोड़ रुपये है। इसके अलावा आईपीएल सैलरी उनकी 16.30 करोड़ रुपये है। (IPL 2025) यानी कुल मिलाकर वह 23.30 करोड़ रुपये कमाएंगे। वहीं, श्रेयस बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में तो नहीं हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी सैलरी 26.75 करोड़ रुपये होगी, जो कि रोहित से 3.45 करोड़ रुपये ज्यादा है। वहीं, पंत बीसीसीआई के ग्रेड-बी में आते हैं और उनकी बोर्ड से सालाना कमाई तीन करोड़ रुपये है।

image 144

आईपीएल में वह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी कमाई 27 करोड़ रुपये है। यानी कुल मिलाकर उनकी कमाई 30 करोड़ रुपये होगी। वहीं, विराट ग्रेड-ए+ में होने की वजह से सात करोड़ और आईपीएल से 21 करोड़ रुपये मिलेंगे। कुल मिलाकर उनकी सैलरी 28 करोड़ रुपये होगी। हालांकि, बीसीसीआई अनुबंध अगले साल जनवरी-फरवरी अपडेट किया जाएगा और तब इनकी सैलरी उस समय बढ़ घट सकती है।

- Advertisement -
image 145

टी20 विश्व कप विजेता 2024 भारतीय टीम की बात करें तो इस टीम का हिस्सा रहे रोहित शर्मा की आईपीएल में 16.30 करोड़ रुपये, सूर्यकुमार यादव की 16.35 करोड़ रुपये, हार्दिक पांड्या की 16.35 करोड़ रुपये और जसप्रीत बुमराह की 18 करोड़ रुपये सैलरी होगी। (IPL 2025) इन चारों को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था। विराट कोहली की 21 करोड़ रुपये सैलरी होगी। उन्हें बेंगलुरु ने रिटेन किया था। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल की 18-18 करोड़ रुपये सैलरी होगी। इन दोनों को राजस्थान ने रिटेन किया है। वहीं, शिवम दुबे की सैलरी 12 करोड़ रुपये और रवींद्र जडेजा की 18 करोड़ रुपये सैलरी होगी।

इन दोनों को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया। अक्षर पटेल 16.50 करोड़ और कुलदीप यादव 13.25 करोड़ रुपये कमाएंगे। इन दोनों को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया है। (IPL 2025) अर्शदीप सिंह को नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, युजवेंद्र चहल पर पंजाब ने 18 करोड़ की बोली लगाई। मोहम्मद सिराज 12.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में गए। (IPL 2025) वहीं, ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। विश्व कप टीम में शामिल रहे 15 में से सिर्फ तीन खिलाड़ी 15 करोड़ रुपये से कम कमाते दिखेंगे। बाकी 12 की सैलरी 15 करोड़ से ज्यादा है। सिर्फ तीन ऐसे हैं जिन्हें 15 करोड़ से कम पैसे मिलेंगे।

You Might Also Like

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 143 Bangladesh Crisis: बांगलादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर संकट, जॉनी मूर ने जताई चिंता
Next Article image 147 AR Rahman Divorce: तलाक की घोषणा के बाद भी हो सकती है एआर रहमान-सायरा बानो में सुलह, वकील ने दिया बड़ा बयान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 31 at 10.29.18 2
Nepal Flash Floods: बचने के लिए 5 मिनट भी…महीनों पहले चीन से मांगी थी अर्ली वॉर्निंग, नेपाल में तबाही का जिम्मेदार कौन?
विदेश 20 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 8
China Zhao Zongqi: गलवान के गुनहगार पर चला चाबुक! चीनी जनरल से छिनी सभी बड़ी पोस्ट, की थी ‘भारत को सबक सिखाने’ की बात
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 7
Sonam Wangchuk On Aamir Khan: सोनम वांगचुक का आमिर खान पर तंज, 3 इडियट्स से जुड़ा है पूरा मामला
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 6
RSS Mohan Bhagwat US Speech: ‘जो सोचता है भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वो हिंदू नहीं’: न्यूयॉर्क में मोहन भागवत
विदेश 1 दिन ago
Sonam Wangchuk Parliament March: ‘राहुल गांधी मेरा अनशन तुड़वाएं…’ सोनम वांगचुक ने बताया 20 जुलाई के संसद मार्च का पूरा प्लान
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 2 3
Russia Ukraine War: नहीं माना यूक्रेन तो पुतिन कर देंगे ‘परमाणु’ वाला इलाज, वो तो इन दो देशों में रोक रखा, खुलासे से पूरी दुनिया में टेंशन
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?