By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/23 at 2:58 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
SHARE

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आज बुधवार (23 September 2026) की सुबह सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में तकरीबन 40,000 पेज की चार्जशीट (Chargesheet) दाखिल कर दी है। पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद आरोपियों के डिफॉल्ट बेल (Default Bail) पाने की उम्मीद अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। इस कार्रवाई से बीते लगभग 3 महीने से जेल में बंद आरोपियों के जेल से बाहर आने की उम्मीदों पर भी फिलहाल विराम लग चुका है।

Contents
Ram Mandir Donation Theft Case: जमानत याचिकाएं पहले ही खारिजजून में दर्ज हुई थी FIRCCTV में 105 बार चोरी की घटना सामने आई

Ram Mandir Donation Theft Case: जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज

इस मामले में अयोध्या की विशेष अदालत (Special Court) पहले ही कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं (Bail Applications) खारिज कर चुकी है। अदालत ने अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय और लवकुश मिश्र की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद सोमवार को अविनाश शुक्ल, रमाशंकर मिश्र और मनीष यादव की जमानत याचिकाएं भी निरस्त कर दी गईं।

अब मामले में बचे दो अन्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर आज बुधवार को इसी विशेष अदालत में सुनवाई होनी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद इस सुनवाई पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

Also Read –Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान

- Advertisement -

जून में दर्ज हुई थी FIR

राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) का मामला बीते कुछ वक़्त से बहुत ज्यादा चर्चा में रहा है। आरोप है कि भीड़ का बड़ा लाभ उठाकर बैंक कर्मचारियों और मंदिर के कुछ स्टाफ की कथित मिलीभगत से दानपात्रों से पैसे चोरी किए जाते थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जून में SIT का गठन किया था। इसके बाद मामले में 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

CCTV में 105 बार चोरी की घटना सामने आई

SIT ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को दी गई अपनी स्टेटस रिपोर्ट (Status Report) में बताया था कि काउंटिंग रूम के CCTV फुटेज की जांच में चोरी की 105 घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में कथित तौर पर बिना अनुमति कैश को हटाने या छिपाने की बात सामने आई है। शुरुआत में ऐसी 70 घटनाओं का अंदेशा था, लेकिन फुटेज की जांच के बाद यह संख्या बढ़कर 105 हो गई।

Also Read –https://bharatiyachannel.com/sunita-ahuja-on-govinda-lalbaugcha-raja-video-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d/

CCTV फुटेज में आरोपी नोटों की गड्डियों को अपनी जेब और जूतों में छिपाते हुए दिखाई दिए। जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से अब तक लगभग 79 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया गया कि यह रकम घरों, शौचालयों और भूसे के ढेरों में छिपाकर रखी गई थी।

6 आरोपियों की जमानत हो चुकी है खारिज

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अयोध्या की विशेष अदालत ने अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, करुणेश पांडेय और लवकुश मिश्र की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। आरोपियों में कैश काउंटिंग (Cash Counting) के लिए तैनात बैंक कर्मचारी, सुपरवाइजर सुभाष श्रीवास्तव और ट्रस्ट के महासचिव के पूर्व ड्राइवर रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर निगाह रहेगी।

You Might Also Like

CM Yogi Adityanath: हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

Aban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के लिए काल बनी तेज रफ्तार क्रेटा, दो की मौत, तीन घायल

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
Next Article WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2 Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 9 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 27 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 6
Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 5
Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 4
Rani Mukherjee Mother Dead: रानी मुखर्जी का भाई कौन हैं? माँ का हुआ निधन, पिता थे बहुत बड़े डायरेक्टर, जानिए पूरा परिवार
मनोरंजन 22 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?