By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान
ताज़ा खबरें

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/08 at 3:48 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
10 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 3
SHARE

Nana Patekar: हिंदी सिनेमा के अब तक के लंबे सफर में अनेक दिग्गज कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से अमिट पहचान छोड़ी है जिनमें से एक नाम नाना पाटेकर का भी शुमार है। लेकिन नाना पाटेकर द्वारा निभाए गए अभिनय का अंदाज ही जुदा था, जो कि थियेटर में सीखने से नहीं बल्कि जीवन में मिली चुनौतियों और ठोकरो से ही निखरता और परिपक्व होता है। यही वजह है कि नाना ने जिस रोल को निभाया वह दर्शकों के सीधे दिल तक उतर गया। (Nana Patekar) किसी के भी जमीर को हिला कर रख देने वाला सशक्त कसा हुआ अभिनय करना हर किसी के बस की बात नहीं ये तो बस यदाकदा ही विश्वनाथ गजानन पाटेकर जैसे विरले ही ऐसा हुनर रखते हैं। ये वही अभिनेता है जो सिर्फ रील में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी किसी हीरो से कम नहीं थे। तभी तो किसानों की आत्म हत्या हो या उनकी विधवाओं और बच्चों से जुड़ी रोजी रोजगार की समस्या… इन्हें बेचैन कर के रख देती थी। ग्लैमर की इस चकाचौंध से निकल कर आज के दौर में खेत की मिट्टी और किसानों की तकलीफ से जुड़ने की कहां लोगों के पास फ़ुर्सत है। लेकिन इसी सिल्वर स्क्रीन का एक चितेरा… एक देश का लाल जिसे परवाह थी देश के किसानों की उन अनाथ परिवार की। यही वजह है कि, नाना पाटेकर ने न सिर्फ बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने शांत, लगातार किए जाने वाले सामाजिक कार्यों, खासतौर पर भारत के किसानों और जल संकट से जूझते गांवों के लिए दशकों तक सेवा की. सूखाग्रस्त गांवों में किसानों की सुसाइड के मामलों के बीच NAAM फाउंडेशन बनाया और उनकी आवाज बने। बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर एक ऐसा अभिनेता, जिसने पर्दे पर तो लाखों किरदार जिए, लेकिन असल जिंदगी में सबसे पहले उन लोगों के लिए खड़ा रहा, जिनकी आवाज अक्सर सत्ता और शोहरत के शोर में दब जाती है। (Nana Patekar) यही सादगी और सेवा भाव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी छू गया था। नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने की खबर से बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देशभर में उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि पद्म श्री नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने उनके अभिनय के साथ-साथ ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किसानों के लिए किए गए निस्वार्थ काम की भी सराहना की।

Contents
Nana Patekar: जब नाना पाटेकर किसानों के काम के लिए सीएम योगी से मिलने पहुंचेकिसानों के असली हीरो थे नाना पाटेकरडेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए लगा दिए पैसेसिर्फ आर्थिक मदद नहीं, गांवों को पानी देने की कोशिश2015 में शुरू किया ‘नाम फाउंडेशन’लखनऊ में भी दिखी नाना की वही सादगी

Also Read –Nana Patekar Life Story: कभी पोस्टर रंगे, कभी थिएटर में अभिनय किया, फिर बने हिंदी सिनेमा की आवाज; ऐसी है नाना पाटेकर की कहानी

Nana Patekar: जब नाना पाटेकर किसानों के काम के लिए सीएम योगी से मिलने पहुंचे

नाना पाटेकर की सादगी का एक किस्सा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनाया था। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जब नाना पाटेकर किसानों के लिए किए जा रहे अपने काम को लेकर उनसे मिलने आए और उन्होंने अपना परिचय दिया, तो वह कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

योगी आदित्यनाथ ने बताया था कि सामने इतना बड़ा फिल्म अभिनेता था, लेकिन बातचीत का केंद्र उसकी फिल्में या शोहरत नहीं, बल्कि किसान थे। नाना पाटेकर किसानों की समस्याओं को लेकर काम कर रहे थे और वह भी बिना किसी दिखावे के। सीएम योगी ने उनकी इसी बात को खास तौर पर रेखांकित किया था कि इतना बड़ा अभिनेता किसानों के लिए काम कर रहा है, लेकिन उसने इसके लिए प्रचार या पब्लिसिटी का सहारा नहीं लिया। वह चुपचाप अपना काम करते रहे। यही सादगी मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बातों में से एक थी।

- Advertisement -

Also Read –Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर के निधन के बाद खुला संपत्ति का राज, 35 रुपये से शुरू हुआ था सफर, पीछे छोड़ गए कितनी दौलत?

किसानों के असली हीरो थे नाना पाटेकर

अपनी गहरी और दमदार आवाज, लीक से हटकर बिल्कुल अलहदा अंदाज और संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर की जिंदगी का एक ऐसा पक्ष भी था, जो फिल्मों की चमक-दमक से बिल्कुल अलग था। (Nana Patekar) वह था किसानों और जरूरतमंदों के लिए उनका लगातार काम करना। नाना पाटेकर के लिए किसान सिर्फ खबरों का हिस्सा नहीं थे। महाराष्ट्र के कई इलाकों में सूखे और कर्ज के कारण किसानों की आत्महत्या की खबरें सामने आती थीं। किसान परिवारों की बदहाली ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था।

एक पुराने इंटरव्यू में भी वह किसानों की स्थिति, फसल खराब होने और आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करते हुए भावुक नजर आए थे। उन्हें इस बात की चिंता थी कि किसान के चले जाने के बाद उसके परिवार का क्या होगा? उसकी पत्नी और बच्चों के सामने जिंदगी कैसे चलेगी? यही सवाल आगे चलकर उनके सामाजिक काम की बड़ी वजह बना।

डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए लगा दिए पैसे

नाना पाटेकर से जुड़ा एक किस्सा उनके संवेदनशील व्यक्तित्व को समझने के लिए काफी है। बताया जाता है कि वह करीब 1.5 करोड़ रुपये की एक लग्जरी कार खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पैसे भी जुटा लिए थे। इसी दौरान उन्होंने टीवी पर किसानों की आत्महत्या से जुड़ी खबरें देखीं। किसानों की स्थिति ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने कार खरीदने का फैसला बदल दिया। कार के लिए जुटाई गई रकम किसानों की मदद में लगाने का निर्णय लिया।

यह फैसला केवल एक महंगी कार छोड़ने का नहीं था। बल्कि नाना पाटेकर जैसे अभिनेता की संजीदगी को भी दर्शाता है कि कैसे एक अभिनेता अपनी निजी खुशी से ज्यादा किसी जरूरतमंद परिवार की जिंदगी को महत्व देता है।

सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, गांवों को पानी देने की कोशिश

नाना पाटेकर का सामाजिक काम केवल किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं रहा। NAAM Foundation ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में जल संरक्षण, नदियों और नालों के पुनर्जीवन, जलस्रोतों को मजबूत करने और गांवों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने जैसे काम किए। फाउंडेशन के अनुसार, इन प्रयासों के जरिए बड़ी संख्या में जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया गया और लाखों किसानों को लाभ मिला।नाना का मानना था कि किसान को सिर्फ सहानुभूति नहीं, बल्कि ऐसा सहारा चाहिए जिससे वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके। यही कारण है कि उनका काम धीरे-धीरे एक सामाजिक आंदोलन का रूप लेता गया।

2015 में शुरू किया ‘नाम फाउंडेशन’

महाराष्ट्र में सूखा, कर्ज और किसानों की आत्महत्या का संकट गंभीर था। ऐसे समय में नाना पाटेकर ने मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर 2015 में ‘नाम फाउंडेशन’ की शुरुआत की। पुणे से शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य सूखे और कर्ज से प्रभावित किसानों तथा उनके परिवारों की मदद करना था। विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे इलाकों में किसानों की समस्याओं को समझने और जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने का काम किया गया। नाना पाटेकर का जोर केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं था। वह चाहते थे कि किसानों के परिवारों को ऐसा सहारा मिले जिससे वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। जल संकट से जूझते गांवों में पानी से जुड़े काम और ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने की कोशिशें भी इसी सोच का हिस्सा रहीं।

लखनऊ में भी दिखी नाना की वही सादगी

नाना पाटेकर हाल ही में लखनऊ आए थे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष गीत ‘खाकी का सितारा’ की लॉन्चिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की भी खुलकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि करीब 25 करोड़ की आबादी वाले इतने बड़े राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आसान काम नहीं है। इसके लिए मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले कई दशकों में उन्होंने उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव देखा है। योगी सरकार के नेतृत्व में पुलिस को आधुनिक संसाधन, नई तकनीक और आत्मविश्वास मिला है।

You Might Also Like

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

TAGGED: #Nana Patekar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 2 Nana Patekar Life Story: कभी पोस्टर रंगे, कभी थिएटर में अभिनय किया, फिर बने हिंदी सिनेमा की आवाज; ऐसी है नाना पाटेकर की कहानी
Next Article WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 4 Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 5
CEC Gyanesh Kumar: राहुल मांग रहे इस्तीफा, लेकिन मोदी भी नहीं हटा सकते ज्ञानेश कुमार को! CEC को हटाने का क्या है तरीका
राष्ट्रीय समाचार 26 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 4
Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?
राष्ट्रीय समाचार 47 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 2
Nana Patekar Life Story: कभी पोस्टर रंगे, कभी थिएटर में अभिनय किया, फिर बने हिंदी सिनेमा की आवाज; ऐसी है नाना पाटेकर की कहानी
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 1
Russia Pneumonic Plague Latest Update: रूस में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, ट्रंप प्रशासन ने पुतिन से मांगी जानकारी
विदेश 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51
Nana Patekar Passes Away: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में पड़ा था हार्ट अटैक
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 1
flydubai incident pilot: नब्ज धीमी पड़ गई, फिर मैंने पैर उठाए और… डेंटिस्ट ने ऐसे बचाई कैप्टन मच्छार की जान
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?