By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
राष्ट्रीय समाचार

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/21 at 11:40 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
SHARE

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार, 21 नवंबर को पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस बार कार्यक्रम की मेजबानी उत्तर प्रदेश कर रहा है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशभर के 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश के छह युवा भी शामिल हैं। वहीं, पीएम के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। करीब 35 रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

Contents
PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: पीएम मोदी यूपी के 6 टॉपर्स को करेंगे सम्मानितपहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा आयोजनपीएम के दौरे पर लखनऊ में 35 रास्तों पर पाबंदीकहां-कहां से होकर गुजर सकेंगे वाहन?

Also Read –PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: पीएम मोदी यूपी के 6 टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 52 टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इस सूची में उत्तर प्रदेश के छह युवाओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें देवरिया के नीतेश चौरसिया, फैजाबाद की काजल महावर और लखनऊ के अब्दुल मोबीन, शाहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा तथा प्रतिभा शामिल हैं।

इनमें लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई के छात्र अब्दुल मोबीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने मैकेनिक डीजल ट्रेड में 600 में से 599 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, शाहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा और प्रतिभा ने भी 750 में से 745 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

- Advertisement -

Also Read –Samantha Ruth Prabhu Baby Boy: समंथा रूथ प्रभु का हुआ बेटा, शेयर की बेटे की पहली फोटो, जानिए नाम

पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा आयोजन

राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन वर्ष 2022 से 2025 तक दिल्ली में होता रहा है। हालांकि, इस बार कार्यक्रम की मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है। 21 नवंबर को शाम 5:30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होकर कौशल प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित करेंगे।

पीएम के दौरे पर लखनऊ में 35 रास्तों पर पाबंदी

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत शहर के करीब 35 रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखना जरूरी होगा।

कहां-कहां से होकर गुजर सकेंगे वाहन?

शहीद पथ पर रहेगा डायवर्जन: शहीद पथ पर वाहनों की आवाजाही रोके जाने की स्थिति में वाहन हुसेड़िया अंडरपास, हनीमैन चौराहा, ग्वारी चौराहा और दयाल पैराडाइज होकर जा सकेंगे।
कमता तिराहे से शहीद पथ जाने पर रोक: कमता तिराहे से शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहनों को पॉलीटेक्निक, चिनहट तिराहा और कठौता के रास्ते भेजा जाएगा।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास बदलाव: कार्यक्रम के चलते लोहिया पार्क की तरफ से आने वाले वाहनों को पॉलीटेक्निक होकर आगे जाना होगा। वहीं, कठौता झील से चिनहट, हनीमैन और हुसेड़िया चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता खुला रहेगा।

कानपुर और उन्नाव मार्ग पर भी रोक: कानपुर और उन्नाव की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंध की स्थिति में दरोगाखेड़ा और किसान पथ अंडरपास का इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्कूटर इंडिया चौराहे से शहीद पथ के बजाय किसान पथ का रास्ता अपनाना होगा।
पॉलीटेक्निक चौराहे पर डायवर्जन: यहां रोक लगाए जाने पर हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन भूतनाथ, बादशाहनगर और निशातगंज होकर जा सकेंगे। वहीं, समता मूलक चौराहे से पेपर मिल कॉलोनी, गोमती बैराज और 1090 चौराहे होते हुए बालू अड्डा पहुंचा जा सकेगा।
अहिमामऊ में भी बदलेगा रास्ता: अहिमामऊ में वाहनों की आवाजाही रोके जाने पर सुल्तानपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन जलसा रिसॉर्ट के सामने से किसान पथ का इस्तेमाल कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट रहेगी। ऐसे में 21 नवंबर को लखनऊ में निकलने वाले लोगों को सलाह है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन को ध्यान में रखें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

You Might Also Like

PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अकवान ने अचानक बदली चाल, झारखंड में मचेगी आफत? इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

PM Modi Lucknow Visit: लखनऊ ITI के तीन प्रशिक्षुओं का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सम्मानित

India-Pakistan Relations: पाकिस्तानी छात्र ने राहुल गांधी से पूछा इंडिया-PAK के रिश्तों पर सवाल, जानिए जवाब

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
Next Article WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1 Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 9
Raja Bhaiya Video: राजा भैया ने Pawan Singh से माइक छिनने वाले विवाद पर दिया बयान, देखिए क्या कहा राज भैया ने
मनोरंजन 2 दिन ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 8
Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर करने जा रही हैं सगाई, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति
मनोरंजन 2 दिन ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 7
Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?