Raja Bhaiya Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और राजा भैया का एक वी़डियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखने को मिला था कि पवन सिंह प्रतापगढ़ में राम कथा आयोजन में गए थे। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री को कथावाचक के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पवन सिंह वहाँ पहुँचे थे। पवन सिंह स्टेज पर कुछ बोल रहे थे। तभी राजा भैया उनके हाथ से माइक छीन लेते हैं। उनका ये वीडियो जैसे ही वीडियो वायरल हुआ राजा भैया और पवन सिंह चर्चाओं में आ गए, तो वहीं अब जाकर इस विवाद पर राजा भैया ने स्टेटमेंट दिया है।
Also Read –Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर करने जा रही हैं सगाई, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति
Raja Bhaiya Video:: राजा भैया ने पवन सिंह से माइक छिनने वाले विवाद पर दिया बयान
राजा भैया जोकि कुंडा से विधायक हैं। उनका और पवन सिंह का वीडियो कल पूरे दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया रहा, जिस तरह से पवन सिंह के हाथ से राजा भैया माइक छिन लेते हैं। उसके बाद पवन सिंह उनको देखते रह जाते हैं, जिसके बाद पवन सिंह को काफी ट्रोल किया गया कि पवन सिंह की औकात ही इतनी है। इन सबके बीच अब जाकर राजा भैया ने इस विवाद पर बयान दिया है।
राजा भैया ने कहा- भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह जोकि हमारे छोटे भाई हैं वो भी कल आए थे, और उनको कुछ बोलने के लिए माइक दिया था, लेकिन माइक मैंने उनसे ले लिया, कुछ बोलने के लिए याद आया था और मैंने उनसे माइक ले लिया। जिसको लोगों ने निगेटिव बना दिया, ये जो रामकथा हो रही है, इसमें बहुत बड़ा हाथ पवन सिंह का भी है। लेकिन कुछ लोगों ने इसे जिस तरह से इसे दिखाया है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
