Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर जिन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। अवनीत कौर को किसी के पहचान की जरूरत नहीं है। एक समय था, जब विराट कोहली ने अवनीत कौर के एक पोस्ट को लाइक कर दिया था। उसके बाद अवनीत कौर काफी ज्यादा सुर्खियों में थी। इन सबके बीच अवनीत कौर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Also Read –Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना
Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर के होने वाले पति कौन हैं
अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया है। अवनीत कौर और राघव शर्मा के सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अवनीत कौर और राघव शर्मा के डेटिंग की खबरें 2022 से सामने आ रही है। अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से उनके सगाई की खबरें सामने आने लगी। दोनों की शादी की अफवाहें तब से बढ़ रही हैं जब उनके बड़े दिन के बारे में अंदाज़ा लगाने वाले एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। और तो और, पोस्ट पर जैस्मिन भसीन के लाइक ने भी उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन अभी तक दोनों ने ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की है।
- Advertisement -
अवनीत कौर की बात करें तो उनका जन्म 13 अक्टूबर 2001 में हुआ है। इस समय अवनीत कौर 25 साल की है, तो वहीं राघव शर्मा की उम्र 35 साल है, दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है। राघव शर्मा की बात करे तो देसी म्यूजिक फैक्ट्री के को-फाउंडर हैं।
जबतक अवनीत कौर और राघव शर्मा ऑफिशियल तौर पर अनॉउंसमेंट नहीं कर देते हैं, तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता है। इससे पहले भी वेलेनटाइन डे के अवसर पर अवनीत कौर और राघव शर्मा के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं।
