By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी
ताज़ा खबरें

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/07 at 10:19 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
8 Min Read
2050967 flydubai hijack attempt latest news 12
SHARE

priyanka singh rawat: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति, निवेश, आभूषण और अन्य परिसंपत्तियों का ब्योरा भी घोषित किया है। प्रत्याशियों के हलफनामों से सामने आई जानकारी के मुताबिक, किसी उम्मीदवार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति और भारी मात्रा में सोना-चांदी है तो किसी के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर, रायफल या पिस्टल भी है।

Contents
priyanka singh rawat: श्रुति गंगवार के पास 1.125 किलो सोना, 5 किलो चांदीप्रियंका सिंह रावत के पास पिस्टल और 6.66 करोड़ की संपत्तिगोपी कृष्ण पांडेय के पास 5.62 करोड़ की संपत्तिरामप्रकाश पाल की संपत्ति 2.28 करोड़ रुपयेराधाकांत ओझा के बैंक खातों में 2.24 करोड़धर्मपाल सिंह असलहों के शौकीनविद्यासागर सोनकर की संपत्ति 4.50 करोड़रामप्रताप सिंह के पास 2.61 करोड़ की संपत्तिकिसके पास कितनी संपत्ति?

इन उम्मीदवारों में श्रुति गंगवार और उनके पति सुबोध गंगवार की कुल घोषित संपत्ति 14.81 करोड़ रुपये है। सोना-चांदी के मामले में भी श्रुति गंगवार सबसे आगे हैं। वहीं, प्रियंका सिंह रावत के पास लाइसेंसी पिस्टल और करीब 6.66 करोड़ रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति घोषित की गई है।

Also Read –Virat Kohli Anushka Sharma News: विराट कोहली और Anushka Sharma को प्रेमानंद महाराज जी के यहाँ करोड़ों देकर बुलाया जाता है, लगा आरोप

priyanka singh rawat: श्रुति गंगवार के पास 1.125 किलो सोना, 5 किलो चांदी

श्रुति गंगवार और उनके पति सुबोध के पास कुल 14.81 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है। श्रुति के नाम 2.92 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 4.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पति के पास 1.68 करोड़ रुपये की चल और 5.24 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

- Advertisement -

आभूषणों की बात करें तो श्रुति गंगवार के पास 1125 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी है, जिसकी घोषित कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये है। उनके पति के पास भी 250 ग्राम सोना है।

Also Read –Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!

श्रुति ने के-जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और ऑट सोर्स प्राइवेट लिमिटेड में भी निवेश किया है। उनके पास 1.25 लाख रुपये नकद हैं, जबकि पति के पास 1.95 लाख रुपये नकद घोषित किए गए हैं।

प्रियंका सिंह रावत के पास पिस्टल और 6.66 करोड़ की संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत की कुल चल-अचल संपत्ति करीब 6.66 करोड़ रुपये घोषित की गई है। उनके पास लाइसेंसी कोल्ट पिस्टल है, जबकि उनके पति के पास भी एक पिस्टल घोषित की गई है।

प्रियंका के पास करीब 500 ग्राम सोना, दो किलो चांदी और पांच लाख रुपये मूल्य का हीरा है। उनके पति के पास 25 ग्राम सोना और एक लाख रुपये का हीरा घोषित किया गया है।

उनके नाम फोर्ड फिएस्टा कार है। लखनऊ के गोमतीनगर में दंपती के नाम साझा मकान है, जबकि प्रियंका के नाम बाराबंकी में भी जमीन-मकान की संपत्ति दर्ज है। दंपती पर करीब एक करोड़ और 37 लाख रुपये के अलग-अलग बैंक लोन भी घोषित किए गए हैं।

गोपी कृष्ण पांडेय के पास 5.62 करोड़ की संपत्ति

गोपी कृष्ण पांडेय ने कुल 5.62 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उनके पास करीब 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके नाम सोनालिका ट्रैक्टर और पत्नी के नाम महिंद्रा कार है।

पांडेय के पास 250 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी घोषित की गई है। उनके पास करीब दो लाख रुपये मूल्य की बेरेटा स्कॉट रिवॉल्वर भी है।

रामप्रकाश पाल की संपत्ति 2.28 करोड़ रुपये

रामप्रकाश पाल और उनकी पत्नी की कुल घोषित संपत्ति 2.28 करोड़ रुपये है। रामप्रकाश के पास 1.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और पत्नी के पास 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

आभूषणों में रामप्रकाश के पास 26 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 98 ग्राम सोना और 490 ग्राम चांदी घोषित की गई है। उनके नाम एक स्कूटी भी है।

राधाकांत ओझा के बैंक खातों में 2.24 करोड़

राधाकांत ओझा के पास 500 ग्राम सोना और 2.5 किलो चांदी घोषित है। उनके और उनकी पत्नी के पास एक-एक लाख रुपये नकद हैं।

ओझा के पांच बैंक खातों में करीब 2.24 करोड़ रुपये जमा बताए गए हैं। इसके अलावा करीब 1.32 करोड़ रुपये का निवेश और तीन एलआईसी पॉलिसियां भी घोषित की गई हैं। उनके और उनकी पत्नी के नाम अलग-अलग संपत्तियां भी हैं।

धर्मपाल सिंह असलहों के शौकीन

भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 4.69 करोड़ रुपये घोषित की गई है। हलफनामे के मुताबिक धर्मपाल सिंह के पास एक रिवॉल्वर और एक रायफल है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी एक रिवॉल्वर है।

दोनों की कुल चल संपत्ति 1.12 करोड़ रुपये से अधिक और अचल संपत्ति करीब 3.57 करोड़ रुपये है। इसमें कृषि और गैर-कृषि जमीन शामिल है। धर्मपाल सिंह के पास टाटा सफारी भी है। उन पर करीब 1.01 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की गई है।

विद्यासागर सोनकर की संपत्ति 4.50 करोड़

विद्यासागर सोनकर ने पत्नी समेत कुल 4.50 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। उनके और पत्नी के बैंक खातों में कुल 81 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं।

सोनकर के पास 30 लाख रुपये की एलआईसी है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 90 लाख रुपये की एलआईसी और पोस्ट ऑफिस में करीब 2.88 लाख रुपये की आरडी है।

असलहों में उनके पास एक रायफल और एक रिवॉल्वर है। उनके नाम टाटा सफारी, दो टाटा ऐस और एक ट्रैक्टर भी घोषित किया गया है।

रामप्रताप सिंह के पास 2.61 करोड़ की संपत्ति

रामप्रताप सिंह और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 2.61 करोड़ रुपये घोषित की गई है। रामप्रताप के पास 83.9 लाख रुपये की चल और 1.16 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 52.30 लाख रुपये की चल और आठ लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

दंपती के पास एक स्कॉर्पियो है। रामप्रताप के पास 80 ग्राम सोना और एक किलो चांदी है, जबकि उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोना और दो किलो चांदी घोषित की गई है।

किसके पास कितनी संपत्ति?

घोषित आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के इन राज्यसभा प्रत्याशियों में श्रुति गंगवार सबसे अधिक कुल संपत्ति वाले उम्मीदवारों में आगे हैं। वहीं, सोना-चांदी के मामले में भी श्रुति का आंकड़ा सबसे बड़ा है। दूसरी ओर, कई प्रत्याशियों ने अपने हलफनामे में लाइसेंसी हथियारों का भी उल्लेख किया है।

यह आंकड़े नामांकन के दौरान दाखिल किए गए प्रत्याशियों के हलफनामों में घोषित संपत्ति और देनदारियों पर आधारित हैं।

You Might Also Like

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट

PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

PM Modi Lucknow Visit: लखनऊ ITI के तीन प्रशिक्षुओं का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सम्मानित

Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के पास हुआ हादसा, काफिले की पांच गाड़ियों और एंबुलेंस की टक्कर की सूचना !

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2050967 flydubai hijack attempt latest news 11 Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!
Next Article 2050967 flydubai hijack attempt latest news 13 CEC Protest: राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद रिहा, आज 10 बजे संसद गेट पर फिर प्रदर्शन; CEC ज्ञानेश कुमार पर आर-पार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
राष्ट्रीय समाचार 8 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 9
Raja Bhaiya Video: राजा भैया ने Pawan Singh से माइक छिनने वाले विवाद पर दिया बयान, देखिए क्या कहा राज भैया ने
मनोरंजन 1 दिन ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 8
Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर करने जा रही हैं सगाई, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?