Anjali Arora Kanpur Show: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा इस समय चर्चाओं में हैं। जिसके पीछे की वजह है अंजलि अरोड़ा का कानपुर में हुआ शा, जिसके दौरान अंजलि अरोड़ा ने मैनेजमेंट पर गुस्सा उतारा और यहीं नहीं उन्होंने कहा कि यदि यहाँ के लोग इस तरह से व्यवहार करेंगे तो कानपुर में कोई सेलिब्रेटी आना पसंदद नहीं करेगा। जिसकी वजह से कानपुर के लोग काफी नाराज भी हुए थे। तो वहीं अब जाकर अंजलि अरोड़ा द्वारा कानपुर शो के दौरान इस तरह के बर्ताव पर मैनेजमेंट का रिएक्शन सामने आया है।
Anjali Arora Kanpur Show: अंजलि अरोड़ा के ऊपर होगा केस कानपुर में किया शो बर्बाद मैनेमेंट ने कहा
इंफ्लुएंसर-अभिनेत्री अंजली अरोरा , जिन्होंने ‘कच्चा बादाम’ गाने पर अपने डांस से प्रसिद्धि हासिल की, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कानपुर में उनके हालिया परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल हुआ है। अंजलि अरोरा ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम में शिरकत की। वीडियो में, ‘कच्चा बादाम’ गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और वह स्टेज पर डीजे की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने डीजे से थोड़ी देर बात की और उनकी टीम के कुछ सदस्य भी कंसोल की ओर गए। इस संक्षिप्त बातचीत के दौरान अंजलि को हाथ के इशारों का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। कई यूजर्स का मानना है कि वह इस बात से नाखुश थीं कि डीजे ने वही गाना बजाया जिससे उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा ने कानपुर में शो को जिन लोगों को आयोजित किया था। वहाँ के मैनेजमेंट पर भी अपना गुस्सा उतारा और कहा कि आपलोगों की इन हरकतों की वजह से कानपुर में सेलिब्रेटी आना बंद कर देंगे। जिसपर कानपुर के लोग काफी नाराज हुए थे। क्योंकि उन्होंने कानपुर का नाम लिया था।
- Advertisement -
इन सब विवादों के बाद अब जाकर इस शो का आयोजन करने वाले मैनेमेंट से एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने अंजलि अरोड़ा की इस हरकत पर नाराजगी व्यक्त की है। और कहा है कि उन्होंने कानपुर का शो बर्बाद किया है। उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। उनका पूरा पैसा नहीं दिया गया था, जोकि वो एडवांस में मांग रही थी। लेकिन इसलिए रोक दिया गया कि वो अपने मन का ना करे, उनकी टीम पर भी गुस्सा व्यक्त किया है। अनप्रोफेशनल व्यवहार रहा है। आपको जिस गाने से प्रसिद्धी मिली उसी पर आपने मना किया। लास्ट मूवमेंट में लेट आई, कानपुर को बदनाम किया। 10 -12 मिनट में ही वो चली गई। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
