Goa: नेपाल के एक मेयर की 36 वर्षीय बेटी के गोवा में लापता होने की खबर सुनते ही हंगामा मच गया। परिवार और पुलिस के बीच चिंता का माहौल था। दो दिनों तक तलाशी अभियान चलाने के बाद, लड़की को आखिरकार तटीय राज्य के एक होटल में उसके दोस्तों के साथ सुरक्षित पा लिया गया।

इस खबर के बाद पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। (Goa) गोवा पुलिस ने पूरे राज्य में आरती की तलाश की। दो दिनों की लगातार तलाश के बाद, आरती को एक होटल में उसके दोस्तों के साथ सुरक्षित पा लिया गया।
Goa: दोस्तों के साथ मिली आरती
अधिकारी ने आगे कहा कि राज्य की पुलिस ने होटल और उत्तरी गोवा की कई जगहों पर तलाशी ली। बुधवार को पता चला कि आरती उत्तरी गोवा के चोपडेम गांव में एक होटल में रह रही हैं। उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं, जो उनकी दोस्त हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है। उनके परिवार के सदस्य गोवा आ गए हैं। उनके पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर उसका पता लगाने के लिए लोगों से मदद मांगी थी।
- Advertisement -

धनगढ़ी उप-महानगर के मेयर गोपाल हमाल ने कहा था कि आरती के एक दोस्त ने बताया था कि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। जब परिवार ने उस तक पहुंचने की कोशिश की, तो उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।