By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके
विदेश

US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/03 at 10:30 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
SHARE

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर भड़कता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान के केशम द्वीप (Qeshm Island) पर हमला किया गया है। इस हमले के बाद द्वीप पर कई धमाकों की खबर सामने आई है।

Contents
US-Iran War: पूरी तरह गुप्त रखा गया हमलाUS-Iran War: ट्रंप ने कहा था- ईरान समझौता करना चाहता हैहमले से पहले ट्रंप ने किया था इनकारहमले की खबर से तेल के दाम फिर चढ़े

खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इससे ठीक पहले ईरान के साथ समझौते के संकेत दिए थे। इतना ही नहीं, सोमवार को उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह ईरान पर हमला नहीं करेंगे। ऐसे में मंगलवार को हमले की रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रंप के रुख को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसे उनके बल्फ गेम (Bluff Game) के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Also Read –Europe Gen Z Protests: यूरोप की सड़कों पर Gen-Z का विद्रोह: फ्रांस से जर्मनी और स्विट्जरलैंड तक क्यों भड़का युवाओं का गुस्सा?

US-Iran War: पूरी तरह गुप्त रखा गया हमला

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने केशम द्वीप पर इस हमले को पूरी तरह गुप्त तरीके से अंजाम दिया। इसके पीछे वजह यह बताई गई है कि अमेरिका युद्ध शुरू करने का कोई संकेत नहीं देना चाहता था।

- Advertisement -

हमले के बाद केशम द्वीप पर कई धमाकों की खबर सामने आई। इस घटनाक्रम ने अमेरिका और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है।

US-Iran War: ट्रंप ने कहा था- ईरान समझौता करना चाहता है

इससे पहले सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें करीब 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं और इसी वजह से ईरान समझौता करना चाहता है।

Also Read –Bangladesh Anti India Protest: ‘दिल्ली ना ढाका’ के नारों से गूंजा बांग्लादेश, भारत के खिलाफ किसने खोला मोर्चा?

ट्रंप ने लिखा था कि तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट इसलिए आई है क्योंकि लोगों को लगता है कि ईरान के साथ कोई युद्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि ईरान जल्द से जल्द समझौता चाहता है और ऐसा हो भी सकता है।

हमले से पहले ट्रंप ने किया था इनकार

सोमवार को ही ट्रंप ने एक बयान में ईरान पर हमला करने से इनकार किया था। उनसे पूछा गया था कि क्या वह मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (US Midterm Elections) के बाद ईरान के खिलाफ नए हमलों पर विचार कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, “नहीं।”

इसके अगले ही दिन ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले की रिपोर्ट सामने आई है। ऐसे में ट्रंप के पहले दिए गए बयान और मंगलवार को सामने आई हमले की खबर के बीच अंतर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

हमले की खबर से तेल के दाम फिर चढ़े

केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले की रिपोर्ट सामने आने के बाद मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेजी देखने को मिली। इस हमले से करीब 8 महीने से जारी संघर्ष के और गहराने की आशंका बढ़ गई है। साथ ही पश्चिम एशिया (West Asia) से तेल की सप्लाई में रुकावट को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं।

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent Crude Futures) 48 सेंट की बढ़त के साथ 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी बढ़कर 96.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

केशम द्वीप पर हमले की रिपोर्ट के बाद अब सबसे बड़ी चिंता यही है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष किस दिशा में आगे बढ़ता है और इसका पश्चिम एशिया से तेल की सप्लाई पर कितना असर पड़ता है।

You Might Also Like

Trump Harvard Lawsuit 2026: ट्रंप प्रशासन को अदालत से बड़ा झटका, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश रिकॉर्ड माँगने वाला मुकदमा खारिज

Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत

Bangladesh Anti India Protest: ‘दिल्ली ना ढाका’ के नारों से गूंजा बांग्लादेश, भारत के खिलाफ किसने खोला मोर्चा?

US-Iran Peace Deal: ईरान यूरेनियम का भंडार देश से बाहर भेजेगा? अमेरिका के साथ समझौते का नया प्रस्ताव

Israel Election 2026: इजरायल में अरब पार्टियों ने पलटा सत्ता का खेल, 19 सीटों ने बढ़ाई नेतन्याहू की मुश्किलें

TAGGED: #US-IRAN war

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2061076 india skills report 2026202611021634120000 1 Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !
Next Article WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 1
Trump Harvard Lawsuit 2026: ट्रंप प्रशासन को अदालत से बड़ा झटका, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश रिकॉर्ड माँगने वाला मुकदमा खारिज
विदेश 5 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत
विदेश 43 मिनट ago
2061076 india skills report 2026202611021634120000 1
Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !
राष्ट्रीय समाचार 19 घंटे ago
neha bora 1793611767193 qkvk 1793611767428 BiC8 b7a54f30 1ed0 40fa ad57 1ade0fffff8e rEKu
Delhi Police Protest: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वर्दी में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, तबादलों के खिलाफ जताई नाराजगी; नेहा बोरा ने कसा तंज !
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
2061014 befunky2026 10 114 0 42
ShahRukh Khan King Movie: जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को दिया तोहफा, ‘तू मिल जाए’ गाने पर क्यों उठी बॉयकॉट की मांग?
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 28 at 13.29.54 1 1 2
Bangladesh Anti India Protest: ‘दिल्ली ना ढाका’ के नारों से गूंजा बांग्लादेश, भारत के खिलाफ किसने खोला मोर्चा?
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?