Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में जहाँ वीकेंट के वॉर पर काफी ड्रामा देखने को मिला, तो वहीं नॉमिनेशन टॉस्क का भी आयोजन किया गया। जिसके दौरान मनीष ने नॉमिनेशन चैन को अपने से आगे नहीं बढ़ने दिया। जहाँ पर कनिका, माही, उदिति, स्कॉउट, अर्शिफा, आम्रपाली और मनीष नॉमिनेट हुए हैं। तो वहीं इन सबके बीच बिग बॉस 20 में फैमिली टॉस्क का आयोजन किया गया है। चलिए जानते हैं घरवालों को क्या टॉस्क दिया गया है।
Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 फैमिली टॉस्क में क्या हुआ
बिग बॉस 20 में प्रतियोगियों को उनके परिवार या दोस्तों से खास संदेश मिलेंगे।गार्डन एरिया में “संदेशे आते हैं…” गाना बजेगा, जहाँ हेडफोन के साथ एक खास स्टेज तैयार किया गया है। बिग बॉस एक-एक करके प्रतियोगियों को स्टेज पर बुलाएंगे, जहाँ उन्हें दो विकल्प दिए जाएंगे। इन विकल्पों का असर उनकी ‘लाइफलाइन’ जा सकती है। यहाँ उनके परिवार या अपनों की ओर से एक भावुक संदेश होगा।
रिश्तों, प्राथमिकताओं और गेमप्ले का एक भावुक इम्तिहान होने वाला है। मनीष गोयल को काज़ी तौकीर के परिवार का संदेश मिलता है, लेकिन बिग बॉस उनके सामने दो मुश्किल विकल्प रखते हैं! काज़ी की कैसेट तोड़ दें और एक अतिरिक्त लाइफलाइन पाएं। काज़ी के परिवार के संदेश वाली कैसेट चलाएं। मनीष अतिरिक्त लाइफलाइन के बजाय काज़ी के परिवार का संदेश चुनते हैं और गार्डन एरिया में कैसेट चलाने का फैसला करते हैं।मनीष का यह कदम दिल छू लेने वाला है। संदेश सुनते ही काज़ी भावुक हो जाते हैं और फूट-फूट कर रो पड़ते हैं।
- Advertisement -
गुलु को कनिका के परिवार का संदेश मिलता है! बिग बॉस उसे दो विकल्प देते हैं, कनिका के पिता का संदेश वाली कैसेट चलाए, और बदले में गेम में अपनी एक अतिरिक्त लाइफलाइन खो दे। कैसेट को तोड़ दे, जिससे उसकी दोनों लाइफलाइन सुरक्षित रहेंगी और वह कैप्टेंसी का दावेदार भी बन जाएगा। गुलु कैसेट चलाने और अपनी एक लाइफलाइन छोड़ने का फैसला करता है, ताकि कनिका अपने पिता का संदेश सुन सके।
बिग बॉस, यंग डीएसए को स्टेज पर बुलाते हैं और उन्हें दो विकल्प देते हैं, उदिति सिंह के परिवार का संदेश सुनें और अपनी मौजूदा एक लाइफलाइन के साथ आगे बढ़ें। कैसेट को तोड़ दें और एक अतिरिक्त लाइफलाइन प्राप्त करें। यंग डीएसए, उदिति के परिवार का संदेश सुनना चुनते हैं और अतिरिक्त लाइफलाइन न लेने का फैसला करते हैं।
संदेश मिलने के बाद उदिति बहुत भावुक हो जाती हैं और यंग डीएसए को धन्यवाद देती हैं। बिग बॉस उदिति सिंह को स्टेज पर बुलाते हैं और उन्हें दो विकल्प देते हैं, मनीष गोयल की बेटी का पारिवारिक संदेश चलाएं, उनके परिवार की फोटो उन्हें सौंप दें और अपनी एक लाइफलाइन का त्याग कर दें। कैसेट को तोड़ दें और अपनी दोनों लाइफलाइनों को सुरक्षित रखें।
उदिति अपनी लाइफलाइनों को बचाने के बजाय मनीष की बेटी का संदेश चलाना चुनती हैं। इस भावुक संदेश को सुनकर घर में मौजूद सभी लोगों की आँखें नम हो जाती हैं, बिग बॉस, स्काउट ओपी को स्टेज पर बुलाते हैं और उन्हें दो विकल्प देते हैं, लव गिल के परिवार का संदेश सुनाएं और उनके परिवार की फोटो उन्हें सौंप दें।
कैसेट को तोड़ दें और एक अतिरिक्त लाइफलाइन हासिल करें। स्काउट ओपी अतिरिक्त लाइफलाइन लेने के बजाय लव गिल के परिवार का संदेश सुनाने का विकल्प चुनते हैं, पूरा संदेश पंजाबी में है, जिसे समझने की कोशिश में घरवाले उलझन में पड़ जाते हैं।
तो वहीं अन्य घरवालों के अभी संदेश आने बाकी है। देखने लायक होगा कि किसको-किसको क्या संदेश मिलता है। क्या इस संदेश का असर उनके गेम पर पड़ता है। बिग बॉस 20 का आने वाला एपिसोड काफी भावुक होने वाला है।
