By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025: अरविंद श्रीनिवास भारत के सबसे युवा अरबपति बने, उम्र महज 31 साल और कमाई 21 हजार करोड़
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025: अरविंद श्रीनिवास भारत के सबसे युवा अरबपति बने, उम्र महज 31 साल और कमाई 21 हजार करोड़
ताज़ा खबरें

Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025: अरविंद श्रीनिवास भारत के सबसे युवा अरबपति बने, उम्र महज 31 साल और कमाई 21 हजार करोड़

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/10/02 at 4:03 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 3
SHARE
image 3

Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी हो चुकी है. ये एक ऐसी लिस्ट है जिसमें हर साल भारत के सबसे अमीर लोगों को शामिल किया जाता है. इस बार की लिस्ट में एक नाम ऐसा है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. ये नाम है 31 साल के अरविंद श्रीनिवास (Aravind Srinivas) का. अरविंद श्रीनिवास मशहूर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म परप्लेक्सिटी (Perplexity CEO) के सीईओ हैं. हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार उनकी कुल कमाई 21 हजार करोड़ से अधिक की है.

Contents
Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025: कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?Open AI में भी काम कियाPerplexity की नींव रखी13 साल में छह गुना हुए अरबपतिदेश के टॉप-3 अरबपतिशाहरुख खान की भी एंट्री

Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025: कौन हैं अरविंद श्रीनिवास?

अरविंद श्रीनिवास का जन्म 7 जून, 1994 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. बचपन से ही उनकी साइंस के क्षेत्र में रूचि थी. शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अरविंद ने आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम क्रैक किया और आईआईटी मद्रास पहुंच गए. (Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025) पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने आईआईटी में पढ़ाना शुरू कर दिया. यहां उन्होंने स्टूडेंट्स को री-एनफोर्समेंट लर्निंग और एडवांस री-एनफोर्समेंट लर्निंग पढ़ाया.

ये भी पढ़ें –Asia Cup Trophy Controversy: मोहसिन नकवी को एशिया कप ट्रॉफी विवाद में नहीं मिला किसी देश का साथ, मीटिंग में ये सब हुआ

इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए अरविंद अमेरिका चले गए. यहां बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में अपनी पीएचडी पूरी की. 2021 में पीएचडी पूरी होने के बाद श्रीनिवास का पूरा ध्यान रिसर्च पर लग गया. (Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025) इसी दौरान उन्होंने ऐसे मॉडल्स पर काम करना शुरू किया जो ट्रांसफार्मर आधारित मॉडल के जरिए तस्वीरें बनाना, उन्हें पहचानना और एआई वाले वीडियो जेनरेट करता था. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने 2020 और 2021 में छुट्टियों के दौरान डीप लर्निंग को समझा.

- Advertisement -

Open AI में भी काम किया

श्रीनिवास ने दुनिया के कुछ प्रमुख टेक दिग्गजों के साथ काम किया. उन्होंने ओपनएआई में रीइन्फोर्समेंट लर्निंग पर काम किया और बाद में लंदन स्थित डीपमाइंड से जुड़े. (Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025) इसके बाद, उन्होंने गूगल में हेलोनेट और रेसनेट-आरएस जैसे विजन मॉडल विकसित किए. बाद में वे ओपनएआई में एक रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में लौट आए और टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन मॉडल, DALL-E 2 में योगदान दिया.

Perplexity की नींव रखी

अगस्त 2022 में श्रीनिवास ने डेनिस याराट्स और एंडी कोनविंस्की के साथ मिलकर परप्लेक्सिटी एआई की नींव रखी. कंपनी का एआई से चलने वाला चैट-आधारित सर्च इंजन, GPT-3 जैसे मॉडलों का इस्तेमाल करके, यूजर्स के सवालों के तेज, सटीक और सही जवाब देता है.

ये भी पढ़ें –China Russia Taiwan war plan: ‘2027 तक ताइवान खत्म’? 800 पेज की लीक रिपोर्ट ने खोली चीन-रूस की पोल, हमले की सबसे बड़ी साजिश बेनकाब

13 साल में छह गुना हुए अरबपति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 को देखें तो भारत में नए अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. अब भारत में 350 से ज्यादा अरबपति हो चुके हैं और ये आंकड़ा बीते 13 साल में छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है. (Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025) हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल किए गए अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा है.

देश के टॉप-3 अरबपति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है और संपत्ति के इस आंकड़े के साथ उन्हें फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल हुआ है. (Aravind Srinivas: Hurun Rich List 2025) वहीं दौलत के मामले में गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है.

लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोशनी नादर मल्होत्रा को रखा गया है, जिनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है. वे इस सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बन गई हैं और पहली बार टॉप-3 में एंट्री लेते हुए भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में इतिहास रच दिया है.

शाहरुख खान की भी एंट्री

अमीरों की 2025 लिस्ट में इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की भी एंट्री हुई है. पहली बार वो इस लिस्ट में आए हैं. 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के टॉप अरबपतियों के क्लब में शाहरुख़ खान भी शामिल हो गए हैं.

You Might Also Like

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article China Russia Taiwan war plan: ‘2027 तक ताइवान खत्म’? 800 पेज की लीक रिपोर्ट ने खोली चीन-रूस की पोल, हमले की सबसे बड़ी साजिश बेनकाब
Next Article Mehbooba Mufti Welcomes Pak PMs Remarks on Kashmir Says Dialogue Useful for Each Internatio 1 Russia Pakistan fighter jet engine: दोस्ती की आड़ में भारत से विश्वासघात! मना करने के बाद भी रूस पाक को देगा फाइटर जेट इंजन, जानें मामला
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 3
Yash On Toxic Movie: Toxic एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, उससे भी बढ़कर है, Yash ने कहानी पर दिया हिंट
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 2
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को 47 कि उम्र में फिर हुआ प्यार, जानिए किसके लिए धड़का ड्रामा क्वीन का दिल
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 1
US Iran tensions: अमेरिका की ‘नाकेबंदी’ से बढ़ी टेंशन! भारत के साथ इस ‘ताकतवर’ देश की इकॉनमी हिलने के आसार
विदेश 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM
Thalapathy Vijay Video: थलापति विजय के फैंस ने रैली में दी उनकी पत्नी की फोटो, देखें क्या किया विजय ने फोटो का
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM
Hormuz Crisis: होमुर्ज ब्लॉकेड के बीच ट्रंप ने फिर खेला ‘शांति कार्ड’! जीत का दावा, कहाः जंग खत्म होने के करीब
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 4
Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर में इस एक्टर की एंट्री? जानें नाम
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?