Ramayana Movie: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तो वहीं कहीं-कहीं तो फिल्म के टिकट के दाम 2 हजार से भी ज्यादा बताए जा रहे हैं। फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। (Ramayana Movie) ये फिल्म ना केवल भारत में ही अपितु विश्वभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स और टीम पूरी तरह से एकजुट नजर आ रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों पर हो रहा है। जिसमें रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश शामिल हो रहे हैं। तो वहीं रामायण मूवी के रिलीज से कुछ दिन पहले ही रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट में बदलाव करने की खबर सामने आई है।
Ramayana Movie: रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट में किया गया बदलाव
रामायण नमित मल्होत्रा के लिए एक इमोशन है, और वह इंडियन ऑडियंस को पहले जैसा सिनेमा देखने का एक्सपीरियंस देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहला पार्ट अब से कुछ ही दिनों में रिलीज़ होने वाला है, लेकिन दूसरे पार्ट की शूटिंग में थोड़ा और टाइम लगेगा। जैसा कि सब जानते हैं, रामायण का असली स्केल दूसरे पार्ट में है, जहाँ “युद्ध” असल में शुरू होता है।”
- Advertisement -
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्शन डिज़ाइन में उम्मीद से ज़्यादा समय लगा क्योंकि नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी वर्ल्ड सिनेमा के सबसे ओरिजिनल एक्शन सेट पीस के साथ आना चाहते थे। “नमित को रामायण के साथ ग्लोबल छाप छोड़ने का भरोसा है और इसलिए, उन्होंने पहले ही रामायण 2 का स्केल बढ़ाने का फैसला कर लिया है। वह भारतीय कहानी को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के अपने विज़न के बीच पैसे को नहीं आने दे रहे हैं। रामायण फ्रैंचाइज़ी के हर फ्रेम पर 3,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन कॉस्ट दिखेगी। नई रिलीज़ डेट दिवाली पर रामायण के पोस्ट क्रेडिट में अनाउंस की जाएगी । शुरुआती रिस्पॉन्स तो शानदार है।
रणबीर कपूर और यश की रामायण दो पार्ट में दिवाली 2026 और दिवाली 2027 में रिलीज़ होने वाली थी। जहाँ मेकर्स पहले पार्ट के लिए दिवाली 2026 की डेडलाइन मैच कर रहे हैं, तो वहीं रिपोर्ट के अनुसार, रामायण पार्ट 2 को दिवाली 2028 तक आगे बढ़ा दिया गया है।
