Aban Ahmed Death: झांसी में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। (Aban Ahmed Death) हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान भी शामिल है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। (Aban Ahmed Death) बताया जा रहा है कि कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
- Advertisement -
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। (Aban Ahmed Death) हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।
