By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?
विदेश

Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/06 at 2:09 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1
SHARE

Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज डील पर बात लगभग तय हो गई है. होर्मुज से ही दुनियाभर का 20 फीसदी कच्चा तेल गुज़रता है. ईरान ने बताया कि डील अपने ‘फाइनल स्टेज’ में है. साथ ही, ये भी पता चला है कि अब होर्मुज में जहाज नए रास्ते से गुज़रेंगे. रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है कि नए डील के मुताबिक, गल्फ में एंटर कर रहे जहाजों पर तेहरान का कंट्रोल होगा.

Contents
Iran-Oman Hormuz deal: ईरान-ओमान होर्मुज डीलजहाजों पर क्या असर पड़ेगा?

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने बताया कि तेहरान और मस्कट होर्मुज में नए शिपिंग रूट पर राज़ी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मौजूदा ज़रूरतों को समझते हुए डील हुई है. ईरान ने ये भी दावा किया कि होर्मुज में कमर्शियल जहाजों का आना-जाना दोनों ईरान के अधिकार क्षेत्र वाले समुद्री पानी से होगा. अमेरिका ने इस डील पर अभी तक कुछ नहीं कहा है. चलिए समझते हैं कि इस डील से क्या कुछ बदल जाएगा?

ये भी पढ़ें –Atiq Ahmed family: अतीक अहमद का परिवार कैसे हुआ तबाह? जानिए पांचों बेटों और पूरे कुनबे का हाल

Iran-Oman Hormuz deal: ईरान-ओमान होर्मुज डील

फिलहाल तो फारस की खाड़ी में एंटर करने या उससे बाहर निकलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियमों का पालन होता है. इसमें ईरान या ओमान से परमिशन लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती. लेकिन रॉयटर्स की रिपोर्ट कहती है कि तय एग्रीमेंट के मुताबिक, खाड़ी में एंटर कर रहे जहाज ईरान द्वारा नियंत्रित जलक्षेत्र से होकर गुज़रेंगे. अब सवाल ये है कि क्या बाहर निकलने के लिए भी जहाजों को यही रास्ता चुनना होगा?

- Advertisement -

ईरान ने जिस नए शिपिंग मॉडल का ज़िक्र किया है उसके मुताबिक, शिपिंग रूट का ज्यादातर हिस्सा ईरान के कंट्रोल में आता है. केवल कुछ हिस्सा ओमान कंट्रोल करेगा. होर्मुज के मौजूदा रूट में उत्तर और दक्षिण दो रास्ते हैं. उत्तर वाला ईरान के लरक आइलैंड से लगता है और दक्षिण वाला ओमान से. एग्रीमेंट में इसे रीप्लेस कर नया रास्ता बनाया जाएगा. नए रूट के कॉर्डिनेट्स पर फाइनल बात चल रही है.

ये भी पढ़ें –Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट

जहाजों पर क्या असर पड़ेगा?

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की जांच कौन करेगा? ये सवाल भी डिबेट का मुद्दा बना हुआ है. मिडिल ईस्ट के कुछ अधिकारियों का कहना है कि इसे रीजनल अधिकारियों को सौंप देना चाहिए. केवल ईरान के पास ये हक़ नहीं होना चाहिए. एक और मुद्दा चर्चा का विषय है कि क्या अब होर्मुज में टोल लगेगा? रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 5 से 7 फीसदी टोल लेने की मांग कर रहा है. जबकि ओमान केवल 3 फीसदी की मांग कर रहा है.

अमेरिका शुरू से टोल के खिलाफ रहा है. ईरान जंग से पहले सभी जहाज होर्मुज से टोल फ्री ही गुज़रते थे. लेकिन जंग के दौरान कई दफा टोल लगाने की बात कही गई. डील अपने फाइनल स्टेज में ज़रूर है मगर अब तक साइन नहीं हुई है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अगर अमेरिका जून में साइन हुए मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग की शर्तें मान लेगा तो होर्मुज खोल दिया जाएगा. ईरान का कहना है कि उसे अमेरिका से पॉजिटिव मैसेज तो मिल रहे हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों में कोई डायरेक्ट बातचीत नहीं हुई है.

You Might Also Like

Taslima Nasrin Statement: तसलीमा के बयान से छिड़ी बहस, बांग्लादेश का जिक्र कर भारत को दी चेतावनी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश? गोल्फ कोर्स के पास हथियारबंद शख्स गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sheikh Hasina Virtual Address: ‘भारत अपना स्टैंड साफ करे’, शेख हसीना के कार्यक्रम पर ढाका की दो टूक

Pakistan Suicide Bombing Row: पाकिस्तान में मौत का तांडव! आत्मघाती धमाके में अब तक 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत, दर्जनों घायल

Peru Election 2026: 26 साल बाद फुजीमोरी घराने की सत्ता में वापसी, कीको फुजीमोरी बनीं पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति

TAGGED: #Iran-Oman Hormuz deal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 13 Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट
Next Article WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1 Shakib Al Hasan House Attacked: शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 3
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 2
Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1
Aban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के लिए काल बनी तेज रफ्तार क्रेटा, दो की मौत, तीन घायल
Blog 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1
Shakib Al Hasan House Attacked: शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
स्पोर्ट्स 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 13
Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 12
Sunny Deol: 43 साल, कई सुपरहिट फिल्में… आखिर कैसे मिली थी सनी देओल को पहली फिल्म?
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?