By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > स्पोर्ट्स > Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स

Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/05 at 1:50 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
SHARE

Virat Kohli Stats: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब भी मैदान में उतरते हैं तो फिर कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लेते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में भी कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार इंटरनेशनल रन बना दिए हैं। कोई दूसरा बल्लेबाज आज तक यह कारनामा नहीं कर पाया है। बाकी बल्लेबाज उनसे काफी पीछे रह गए हैं।

Contents
Virat Kohli Stats: विराट कोहली के नंबर तीन पर 13 हजार वनडे रनकोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड टूटना मुश्किल!मैच में तीन बार बारिश ने डाला खललगिल-कोहली की साझेदारी ने भारत को जिताया मैच

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ-ल्युइस नियम की मदद से 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने भारतीय टीम की इस जीत में बेहतरीन योगदान दिया। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन बना दिए।

Also Read –Salman Khan Aayushmann Khurrana News: सलमान खान को बुलाया लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने, तो वहीं Aayushmann Khurrana को मिली धमकी

Virat Kohli Stats: विराट कोहली के नंबर तीन पर 13 हजार वनडे रन

अपनी इस 74 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया। कोहली के अब वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं। ऐसे में कोहली नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 42.48 की औसत से 12662 रन बनाए थे। विराट कोहली नंबर 3 पर सबसे ज्यादा वनडे रनों के मामले में पोंटिंग का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके थे। अब उन्होंने इस पोजिशन पर 13 हजार रन पूरे करके नई उपलब्धि हासिल कर ली है।

- Advertisement -

Also Read –US Midterm Election 2026: ट्रंप की हार पर एलन मस्क ने ऐसे लिए मजे, बोलें- मेरे स्पेस लेजर भी फेल हो गए, अब अंतरिक्ष में…

कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड टूटना मुश्किल!

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड हाल-फिलहाल में टूटना काफी मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि वर्तमान बल्लेबाजों में पाकिस्तान के बाबर आजम और इंग्लैंड के जो रूट ही टॉप-7 बल्लेबाजों का हिस्सा हैं। हालांकि बाबर आजम के 55.54 की औसत से 6054 रन हैं और जो रूट के 53.12 की औसत से 5525 रन हैं। ऐसे में यह बल्लेबाज विराट कोहली से काफी पीछे हैं और शायद ही उनके 13 हजार रनों के आंकड़े को हासिल कर पाएं।

मैच में तीन बार बारिश ने डाला खलल

मुकाबले में तीन बार बारिश ने खलल डाला, जिसकी वजह से ओवर्स में कटौती करनी पड़ी। न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर ही सिमट गई थी। उनके लिए टिम साइफर्ट ने सबसे ज्यादा 38 और ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 70 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा गुरनूर बरार ने भी 3 विकेट चटकाए। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले।

गिल-कोहली की साझेदारी ने भारत को जिताया मैच

टार्गेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। मात्र एक रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में टीम को पहला झटका लग गया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। गिल ने 56 गेंद पर 37 और कोहली ने 74 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम ने मात्र 22.4 ओवर में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

You Might Also Like

Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

India vs New Zealand T20: चारो खाने चित्त हुआ न्यूजीलैंड! भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा, अभिषेक-वैभव की जोड़ी ने मचाई तबाही

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए बेताब है IPL की ये 3 फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस जल्द करेगी ऐलान

Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ

cricket news: हम पूरी तरह तैयार थे…, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा T20 जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर

TAGGED: #Virat Kohli Stats

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4 Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 3
Salman Khan Aayushmann Khurrana News: सलमान खान को बुलाया लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने, तो वहीं Aayushmann Khurrana को मिली धमकी
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 2
Ramayana Part 1 Hanuman Ji Entry: रामायण पार्ट 1 में Sunny Deol की हनुमान जी के किरदार में हुई एंट्री, जानिए कितनी देर आए नजर
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 1
US Midterm Elections 2026: ईरान से जंग पड़ गया भारी! अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मानी हार की वजह, ट्रंप फैसलों से छिटके रिपब्लिकन वोटर्स
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2
US Midterm Elections 2026: भारतीय मूल के 5 डेमोक्रेटिक नेताओं ने दर्ज की शानदार जीत
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2
Sri Ganganagar Train Blast: श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश! रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, बाल-बाल बची ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?