By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Shakib Al Hasan House Attacked: शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > स्पोर्ट्स > Shakib Al Hasan House Attacked: शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
स्पोर्ट्स

Shakib Al Hasan House Attacked: शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/06 at 3:07 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1
SHARE

Shakib Al Hasan House Attacked: बांग्लादेश में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा. इसकी आंच अब तक बांग्लादेश टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन तक पहुंच रही है. 5 अगस्त की रात उनके घर पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया. आरोप है कि उपद्रवियों ने घर में तोड़फोड़ की. यहां तक कि पेट्रोल बम फेंककर घर को आग के हवाले करने की भी कोशिश की गई. शाकिब घटना से कुछ घंटे पहले पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे. अब यही हमले के पीछे की वजह बताई जा रही है.

Contents
Shakib Al Hasan House Attacked: क्या है पूरा मामला?पेट्रोल बम से हुआ हमला?शाकिब का शेख हसीना कनेक्शन2 साल से घर नहीं लौटे शाकिब

Shakib Al Hasan House Attacked: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 5 अगस्त को दिल्ली के ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ की तरफ से एक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया गया था. (Shakib Al Hasan House Attacked) इसमें शाकिब अल हसन भी जुड़े थे. इस कार्यक्रम को बांग्लादेश से बेदखल की जा चुकीं पूर्व पीएम शेख हसीना संबोधित कर रही थीं.

ये भी पढ़ें –Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

इसी कार्यक्रम के कुछ घंटे बाद रात करीब 8:45 बजे (स्थानीय समयानुसार), मगुरा जिले में स्थित शाकिब के घर पर हमला हो गया. (Shakib Al Hasan House Attacked) पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके. इससे खिड़कियों के शीशे टूट गए. इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी को आग के हवाले करने की भी कोश‍िश की.

- Advertisement -

पेट्रोल बम से हुआ हमला?

शाकिब के पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने हमले के दौरान बम फटने जैसी तेज आवाजें भी सुनीं. लोकल मीडिया भी ये दावा कर रही है कि घर पर पेट्रोल बम फेंके गए थे. (Shakib Al Hasan House Attacked) इस घटना को लेकर मगुरा सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर फेंके. साथ ही घर में आग लगाने की कोशिश की. लेकिन, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पेट्रोल बम के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं की.

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग (Awami League) ने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें घर के बाहर पटाखों जैसी आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं. (Shakib Al Hasan House Attacked) राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है. माहौल को देखते हुए उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

शाकिब का शेख हसीना कनेक्शन

दरअसल, शाकिब बांग्लादेश के सिर्फ ऑलराउंड क्रिकेटर नहीं हैं. वो वहां एक राजनीतिक हस्ती भी हैं. 2024 में हुए आम चुनाव में शाकिब ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के टिकट पर मगुरा-1 से चुनाव लड़ा था. साथ ही सांसद भी चुने गए थे. यही कारण है कि उपद्रवियों के निशाने पर शाकिब भी हैं.

ये भी पढ़ें –Atiq Ahmed family: अतीक अहमद का परिवार कैसे हुआ तबाह? जानिए पांचों बेटों और पूरे कुनबे का हाल

दरअसल, 5 अगस्त को शेख हसीना ने हुए वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सरकार को डिफेंड किया था. उनके मुताबिक, जुलाई-अगस्त 2024 में देश में फैली अशांति से निपटने के लिए उनकी सरकार ने जो तरीके अपनाए वो सही थे. साथ ही हसीना ने ये दावा किया कि उनके खिलाफ हुआ छात्र विद्रोह कोई अचानक हुआ आंदोलन नहीं था, बल्कि सोच-समझकर रचा गया एक रेजीम चेंज ऑपरेशन था.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP), जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटीजन पार्टी जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस वर्चुअल इवेंट का पहले ही कड़ा विरोध किया था. यही कारण है कि अवामी लीग के नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि शाकिब के घर पर हुआ हमला उनके इस इवेंट में शामिल होने का ही नतीजा है.

2 साल से घर नहीं लौटे शाकिब

अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही शाकिब अल हसन बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. सत्ता परिवर्तन के बाद उनके खिलाफ हत्या के एक मामले सहित कई आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं. (Shakib Al Hasan House Attacked) इसी कारण वो अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही रह रहे हैं. वर्तमान में वो कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) व लंका प्रीमियर लीग (LPL) जैसे टूर्नामेंट्स में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं.

हालांकि, शाकिब कई बार कह चुके हैं कि अगर उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा की गारंटी मिले तो वो देश लौटने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इधर, इस घटना को लेकर लोकल पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बांग्लादेश की राजनीति का पारा अभी भी शांत नहीं हुआ है.

You Might Also Like

CWG 2026 Pakistan Boxer Missing: कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा कांड! होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर, फेडरेशन पर उठे बड़े सवाल

Commonwealth Games 2026: पोलियो से जूझ रहे झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, नीरज चोपड़ा पर टिकीं निगाहें

CWG 2026: मीराबाई चानू ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर

India vs England 2nd T20 Result: IND Vs ENG T20 में भारत की करारी हार, जैकब बेथेल की तूफानी पारी, 4 विकेट से मारी बाजी

Vaibhav Suryavanshi News: आखिर खत्म होगा इंतजार? दूसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

TAGGED: #Shakib Al Hasan House Attacked

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?
Next Article WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1 Aban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के लिए काल बनी तेज रफ्तार क्रेटा, दो की मौत, तीन घायल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 3
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 2
Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 1
Aban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के लिए काल बनी तेज रफ्तार क्रेटा, दो की मौत, तीन घायल
Blog 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1
Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?
विदेश 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 13
Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 12
Sunny Deol: 43 साल, कई सुपरहिट फिल्में… आखिर कैसे मिली थी सनी देओल को पहली फिल्म?
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?