Sunny Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “बंटवारा 1947” को लेकर चर्चाओं में हैं, फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है और सनी देओल के साथ ही फिल्म की पूरी कास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त चल रही है। सनी देओल की बंटवारा 1947 को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज भी देखने को मिल रहा है, वहीं इसी बीच सनी देओल ने हिंदी सिनेमा में अपने 43 साल पूरे कर लिए हैं, जी हां! सनी देओल ने खुद इस बात की जानकारी दी। (Sunny Deol) सनी देओल ने 25 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और आज 68 साल की उम्र में भी सनी देओल बॉक्स ऑफिस हिलाने की काबियालियत रखते हैं, आइए उनके फिल्मी करियर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Sunny Deol: सनी देओल ने इंडस्ट्री में पूरे किए 43 साल
सनी देओल ने हिंदी सिनेमा जगत में अपने 43 साल पूरे कर लिए हैं, जी हां! 43 साल पहले आज ही के दिन सनी देओल की पहली फिल्म “बेताब” रिलीज हुई थी और आज आप देख ही सकते हैं कि सनी देओल इंडस्ट्री का कितना बड़ा नाम बन चुके हैं। (Sunny Deol) सनी देओल ने इंडस्ट्री में 43 साल पूरे करने की खुशी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की, उन्होंने बेताब फिल्म की कुछ क्लिप्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और इसके साथ उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए लिखा, “43 साल पहले, बेताब से मेरी सिनेमा की जर्नी शुरू हुई थी, उस समय मुझे जो प्यार मिला और आज भी जो मिलता आ रहा है वो मेरी सबसे बड़ी ताकत है। (Sunny Deol) सभी यादों के लिए, हर फिल्म के लिए और उस हर व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जो इस दौरान मेरी जर्नी का हिस्सा रहा। बहुत सी कहानी और बहुत से प्यार के लिए आगे आने वाले कई सालों के लिए उत्साहित हूं।” सनी देओल के इंडस्ट्री में 43 साल पूरे करने के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं और उन्हें बधाई भी दे रहें हैं।
Also Read –Keerthi Suresh New Movie: कीर्ति सुरेश की नई फिल्म डोरोथी का पोस्टर ऑउट, जाने कब आएगी फिल्म
सनी देओल की पहली फिल्म
सनी देओल की पहली फिल्म “बेताब” थी, जो 1983 में रिलीज हुई थी। सनी देओल की इस फिल्म में अमृता सिंह लीड हीरोइन थीं। सनी देओल की पहली ही फिल्म बहुत बड़ी हिट रही थी और इससे वे रातों-रात स्टार बन गए थे। सनी देओल और अमृता सिंह की जोड़ी भी पर्दे पर छा गई थी।
- Advertisement -
विदेश जाकर सनी देओल ने सीखी एक्टिंग
सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हमेशा से चाहते थे कि उनका बेटा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे, इसलिए धर्मेंद्र ने सनी देओल को थिएटर और एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दिलाई थी। (Sunny Deol) जी हां! सनी देओल इंग्लैंड जाकर एक्टिंग और थिएटर की ट्रेनिंग ली थी, उन्होंने इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित ‘द ओल्ड रेप थिएटर’ (The Old Rep Theatre) से एक्टिंग सीखी, वहीं आपको एक दिलचस्प बात बताएं तो दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने ही सनी देओल को बर्मिंघम के थिएटर स्कूल से एक्टिंग सीखने की सलाह दी थी, यहां तक कि उन्होंने पर्सनल सिफारिश भी करवाई थी। (Sunny Deol) सनी देओल ने एक्टिंग ट्रेनिंग के दौरान ही थिएटर और लाइव स्टेज शोज किए, जिससे उनकी स्पीकिंग स्किल्स, डायलॉग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज और टाइमिंग में काफी सुधार हुआ।
इस तरह मिली उन्हें पहली फिल्म
सनी देओल को उनकी पहली फिल्म बेताब कैसे मिली, इसके बारे में बताएं तो दरअसल ये फिल्म उन्हें उनके पिता धर्मेंद्र की वजह से मिली। जी हां! धर्मेंद्र सनी देओल को लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन जब कोई फिल्ममेकर आगे नहीं आया तो धर्मेंद्र ने ही उन्हें लॉन्च किया, धर्मेंद्र ने खुद के ही बैनर तले रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘बेताब’ बनाने का फैसला किया, और फिल्म के निर्देशन का कार्यभार निर्देशक राहुल रवैये को दिया गया। (Sunny Deol) सनी देओल के साथ अमृता सिंह हीरोइन को फाइनल किया गया और फिर जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। सनी देओल अपनी पहली ही फिल्म को स्टार से बन गए। बेताब का बजट लगभग 3 करोड़ था, जबकि फिल्म ने दुनियाभर में 13.50 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
सनी देओल की सुपरहिट फिल्में
बेताब से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के बाद सनी देओल की दूसरी फिल्म “मंजिल मंजिल” 1984 में रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। सनी देओल की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएं तो त्रिदेव, डर, इंडियन, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय, घायल, घातक, दामिनी, जीत, बॉर्डर, गदर एक प्रेम कथा, गदर 2 और बॉर्डर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।
सनी देओल अपकमिंग फिल्में
सनी देओल इंडस्ट्री में कई दशकों से राज कर रहें हैं, उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका क्रेज लोगों के बीच जरा भी कम नहीं हुआ है, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा देती हैं। (Sunny Deol) इस साल बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया था और अब अपनी अगली फिल्म “बंटवारा 1947” से वो धमाका करने को तैयार हैं। इसके बाद उनकी अगली फिल्म “रामायण” भी दिवाली पर रिलीज होगी, जिसमें वे हनुमान के रोल में नजर आएंगे।
