Arshi Khan On Shivangi Joshi: लॉकअप सीजन 2 रियलिटी शो जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है, हालांकि 5 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, और श्रेया कालरा ने बाजी मारी, श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए लॉकअप सीजन 2 की ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाया। लॉकअप सीजन 2 के विनर पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं, जहां श्रेया कालरा के फैंस उनकी जीत से बेहद खुश हैं, वहीं शिवांगी जोशी के फैंस नाराज हैं। इसी बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने शिवांगी जोशी की हार पर निशाना साधा, उन्होंने सिर्फ शिवांगी जोशी ही नहीं, बल्कि हिना खान को भी अपने घेरे में लिया।
Arshi Khan On Shivangi Joshi: अर्शी खान ने शिवांगी जोशी की हार का उड़ाया मजाक
शिवांगी जोशी लॉकअप सीजन 2 की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन वे फर्स्ट रनरअप जरूर बनीं, शिवांगी जोशी की हार से उनके दोस्त और फैंस नाखुश हैं, क्योंकि उन्हें पूरा यकीन था कि शिवांगी जोशी ही लॉकअप 2 की विनर बनेंगी। वहीं, शिवांगी जोशी की हार का बहुत से लोग मजाक भी उड़ा रहें हैं, जिसमें से एक अर्शी खान भी हैं। अर्शी खान ने शिवांगी जोशी की हार का मजाक उड़ाते हुए हिना खान को भी अपने निशाने पर लिया।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि हिना खान और शिल्पा शिंदे एक दूसरे की जानी दुश्मन हैं, वहीं अर्शी खान की बात करें तो वे शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में रहतीं हैं, जब भी हिना और शिल्पा के बीच अनबन होती है, अर्शी खान हमेशा शिल्पा शिंदे के ही सपोर्ट में खड़ी रहतीं हैं। वहीं, अब जब शिवांगी जोशी लॉकअप 2 की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं तो अर्शी खान ने हिना खान पर भी तंज कसा।
- Advertisement -
जैसा कि आप सब जानते हैं कि हिना खान और शिल्पा शिंदे एक दूसरे की जानी दुश्मन हैं, वहीं अर्शी खान की बात करें तो वे शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में रहतीं हैं, जब भी हिना और शिल्पा के बीच अनबन होती है, अर्शी खान हमेशा शिल्पा शिंदे के ही सपोर्ट में खड़ी रहतीं हैं। वहीं, अब जब शिवांगी जोशी लॉकअप 2 की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं तो अर्शी खान ने हिना खान पर भी तंज कसा।
Also Read –Atiq Ahmed family: अतीक अहमद का परिवार कैसे हुआ तबाह? जानिए पांचों बेटों और पूरे कुनबे का हाल
अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा को बधाई देते हुए लिखा, “मां भी हार गई थी, बेटी भी हार गई। बधाई हो श्रेया और शिल्पा।” इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। अर्शी खान ने शिवांगी और हिना दोनों पर तंज कसा, वहीं! अब यदि आपको बताएं कि अर्शी ने हिना और शिवांगी को मां बेटी क्यों कहा? तो दरअसल हिना खान और शिवांगी जोशी “ये रिश्ता क्या कहलाता है” सीरियल में मां-बेटी का रोल अदा कर चुकीं हैं, यही वजह है कि अर्शी ने इन्हें मां-बेटी कहा। हिना खान बिग बॉस की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे से हार गईं थीं, जबकि शिवांगी जोशी लॉकअप 2 की ट्रॉफी श्रेया कालरा से हार गई। अर्शी खान का ये पोस्ट वायरल हो गया है और यूजर्स खूब मजे ले रहें हैं।
