By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Supreme Court: किन कैदियों के लिए और क्या होती हैं खुली जेल, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Supreme Court: किन कैदियों के लिए और क्या होती हैं खुली जेल, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम निर्देश
ताज़ा खबरें

Supreme Court: किन कैदियों के लिए और क्या होती हैं खुली जेल, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम निर्देश

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/21 at 10:58 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि देश में कार्यरत खुली जेलों के दायरे को कम करने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए. आधी-खुली या खुली जेल व्यवस्था के तहत दोषियों को आजीविका कमाने के लिए दिन के दौरान परिसर से बाहर काम करने और शाम को वापस लौटने की अनुमति दी जाती है.

Contents
Supreme Court: क्या होती हैं ओपन जेल या खुली जेल?किन कैदियों को खुली जेल में रखा जाता है?

इस अवधारणा को दोषियों को समाज के साथ आत्मसात करने और मनोवैज्ञानिक दबाव को कम करने के लिए पेश किया गया था क्योंकि उन्हें बाहर सामान्य जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने उल्लेख किया कि एडवोकेट के. (Supreme Court) परमेश्वर ने कहा है कि केंद्र द्वारा एक आदर्श मसौदा नियमावली तैयार की गई है जिसमें खुले शिविरों/संस्थाओं/जेलों का नाम खुले सुधारात्मक संस्थान किया गया है. एडवोकेट के. परमेश्वर जेलों और कैदियों से संबंधित मामले में न्याय मित्र के रूप में सहायता कर रहे हैं.

पीठ ने 17 मई को पारित अपने आदेश में कहा, ‘हम (केंद्रीय) गृह मंत्रालय को आदर्श जेल नियमावली, 2016 और आदर्श कारागार एवं सुधार सेवा अधिनियम, 2023 के आने के बाद खुले सुधार संस्थानों के संबंध में हाल के घटनाक्रमों पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देते हैं.’

- Advertisement -
image 156

पीठ ने कहा कि उसे सूचित किया गया है कि जयपुर में सांगानेर खुले शिविर का क्षेत्र कम करने का प्रस्ताव है. (Supreme Court) कोर्ट ने कहा, ‘हम निर्देश देते हैं कि संबंधित स्थलों पर कार्यरत खुले शिविरों/संस्थानों/जेलों के क्षेत्र में कटौती का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल को निर्देश दिया कि वे खुले सुधार संस्थानों की स्थापना, विस्तार और प्रबंधन पर अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं, लागू नियमों, दिशानिर्देशों और अनुभव को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) के साथ साझा करें. संबंधित राज्यों में ऐसी संस्थाएं बेहतर कार्य कर रही हैं.

पीठ ने मामले को जुलाई के दूसरे सप्ताह में आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने नौ मई को मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि खुली जेलों की स्थापना जेलों में भीड़ का समाधान हो सकती है और इस व्यवस्था से कैदियों के पुनर्वास के मुद्दे का भी समाधान हो सकता है.

भारत में कैदियों के अधिकार

Supreme Court: क्या होती हैं ओपन जेल या खुली जेल?

खुली जेल या आधी खुली जेल ऐसा करागार होता है, जहां कैदियों को बंद कोठरी में नहीं रखा जाता है. इसमें रहने वाले कैदियों को दिन में कुछ दूरी तक जाकर रोजी-रोटी कमाने और काम करने की इजाजत होती है. (Supreme Court) हालांकि, जेल से बाहर जाने और रात को लौटने के लिए समय सीमा तय होती है, जो जेल प्रशासन तय करता है. जेल प्रशासन ही ओपन जेल का दायरा भी तय करता है.

किन कैदियों को खुली जेल में रखा जाता है?

खुली जेल या सेमी जेल में हर कैदी को नहीं रखा जाता है, इसमें कुछ चुनिंदा कैदियों को ही रहने की इजाजत होती. कौन सा कैदी उसमें रहेगा ये उसके आचरण और अनुशासन पर निर्भर पर करता है. अच्छे आचरण और नियमों का पालन करने वाले कैदियों को इन जेलों में रखा जाता है. (Supreme Court) इसके अलावा, उन कैदियों को यहां रहने की अनुमति मिलती है, जो तीन बार पैरोल पर रिहा हो चुके हों. या फिर जमानत से मिली अस्थाई रिहाई के दौरान जेल प्रशासन के पास उनके खिलाफ कोई शिकायत या गलत आचरण की कोई खबर न मिली हो.

You Might Also Like

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Iran Helicopter Crash: हादसा था या कुछ और? ईरान के इब्राहिम रईसी की मौत के बाद उठे बड़े सवाल, सामने आईं साजिश की ये थ्योरी
Next Article Sugandha Mishra Depression: कंगना रनौत की मिमिक्री कर छाई थी ये एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी के बाद हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, डिप्रेशन से लड़ीं, पहचाना?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?