By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव
राष्ट्रीय समाचार

CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/05 at 2:41 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
7 Min Read
2050967 flydubai hijack attempt latest news 9
SHARE

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर शुरू हुआ विरोध अब और तेज होता दिख रहा है। मुंबई के बाद दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के बड़े प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा दावा किया है। दास का कहना है कि सरकार CJP के नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य नेताओं को आंदोलन से पहले या उसके दौरान गिरफ्तार किया जा सकता है।

Contents
CEC Gyanesh Kumar: ‘गिरफ्तारी से आंदोलन नहीं रुकेगा’10 अक्टूबर को ‘Jantar Mantar 2.0’ का ऐलानमुंबई के बाद दिल्ली पर नजरSIR विवाद के बीच CJP का सरकार पर दबावपहले दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

Also Read –Rakul Preet Singh Post: रकुलप्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सत्ता को लगता है कि नेताओं की गिरफ्तारी या ऐसी कार्रवाई से युवा पीछे हट जाएंगे, तो यह उसकी गलतफहमी है। उन्होंने युवाओं से 10 अक्टूबर को बड़े जनआंदोलन की तैयारी करने की अपील की।

हालांकि, सौरव दास के इस दावे पर सरकार की ओर से भी इस दावे पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

CEC Gyanesh Kumar: ‘गिरफ्तारी से आंदोलन नहीं रुकेगा’

सौरव दास ने अपने पोस्ट में दावा किया कि सरकार उन्हें, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और CJP के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से आंदोलन खत्म होने के बजाय और तेज हो सकता है।

दास ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि इस तरह की कार्रवाई से युवा शांत हो जाएंगे, तो वह गलतफहमी में है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नेता साथ हों या न हों, उन्हें अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आवाज उठाते रहना चाहिए।

10 अक्टूबर को ‘Jantar Mantar 2.0’ का ऐलान

Also Read –Salman Khan Video: सलमान खान की सुरक्षा में हुई भारी चूक, वीडियो देख लोगों ने कहा- ये लारेंस का डर है

CJP पहले ही 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नए प्रदर्शन का ऐलान कर चुकी है। (CEC Gyanesh Kumar) CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुंबई में हुए प्रदर्शन के बाद कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 10 अक्टूबर को दिल्ली में फिर बड़ा आंदोलन होगा। CJP ने इसे ‘Jantar Mantar 2.0’ का नाम दिया है। संगठन का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।

इससे पहले 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘जेल भरो आंदोलन’ किया था। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शन हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसके बाद आंदोलन को दिल्ली तक ले जाने का ऐलान किया गया।

मुंबई के बाद दिल्ली पर नजर

CJP के मुंबई प्रदर्शन के बाद 4 अक्टूबर को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ मुंबई में बड़े मार्च में शामिल हुए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस और शरद पवार गुट के नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठाए।

दिल्ली में भी 2 अक्टूबर को CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया था। ऐसे में अब 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजर बनी हुई है।

SIR विवाद के बीच CJP का सरकार पर दबाव

CJP का पूरा अभियान SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। सितंबर में द इंडियन एक्सप्रेस की एक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों को लेकर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज की थीं। रिपोर्ट में मतदाता जोड़ने-हटाने, डेटा तक पहुंच और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया था।

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि आयोग के भीतर लिखित टिप्पणियां, तकनीकी सुझाव और आंतरिक समीक्षा संस्थागत प्रक्रिया का हिस्सा हैं और उसके सभी फैसले कानून व आयोग के निर्देशों के अनुरूप हैं।

विवाद के बीच चुनाव आयोग ने SIR पूरी कर चुके 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में उन मतदाताओं को दोबारा जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया है, जो प्रक्रिया के दौरान सूची से बाहर रह गए हैं।

पहले दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

CJP ने सितंबर में ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी। अभिजीत दीपके और सौरव दास समेत CJP नेताओं ने CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। संगठन ने इसके साथ ‘Election Commission Thik Karo’ अभियान भी शुरू किया था।

अब मुंबई के बाद दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर सौरव दास का गिरफ्तारी वाला दावा सामने आया है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या 10 अक्टूबर से पहले CJP नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या संगठन को जंतर-मंतर तक पहुंचने दिया जाएगा। फिलहाल सौरव दास के गिरफ्तारी के दावे पर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

You Might Also Like

Uttarakhand News: CM धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश; बोले- हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी

Siberia Plague Death: क्या फिर लौट रहा है ब्लैक डेथ का खौफ? साइबेरिया में प्लेग से महिला की मौत के बाद अलर्ट

Asian Games 2026: पाकिस्तान पर दिलीप घोष का करारा तंज, बोले- हर मोर्चे पर भारत से हारता है पड़ोसी देश !

Washington: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? 10 हजार सैनिक और तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा, ट्रंप ने दिए संकेत

Mumbai News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद अगला नंबर किसका? दीपके ने बताया बड़ा प्लान

TAGGED: #CEC Gyanesh Kumar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2050967 flydubai hijack attempt latest news 8 Rakul Preet Singh Post: रकुलप्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2050967 flydubai hijack attempt latest news 8
Rakul Preet Singh Post: रकुलप्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
मनोरंजन 3 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 7
Sanjya Dutt Post: संजय दत्त को मांगनी पड़ी माफी, मुझे अब देश में शांति महसूस नहीं होती वाले बयान पर
मनोरंजन 3 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 6
Uttarakhand News: CM धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश; बोले- हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 5
Siberia Plague Death: क्या फिर लौट रहा है ब्लैक डेथ का खौफ? साइबेरिया में प्लेग से महिला की मौत के बाद अलर्ट
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 4
Super Intelligence Force: अमेरिका का ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ क्या है, जिसका ट्रंप ने किया ऐलान? दुनिया में मच गई खलबली
विदेश 3 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 3
Anupam Kher First Wife: अनुपम खेर की पहली पत्नी जी रही हैं गुमनाम जिंदगी, अपने समय की थी फेमस एक्ट्रेस
मनोरंजन 4 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?