By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India by-election 2026: बंगाल-असम से तमिलनाडु तक 6 सीटों पर वोटिंग शुरू, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > India by-election 2026: बंगाल-असम से तमिलनाडु तक 6 सीटों पर वोटिंग शुरू, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
राष्ट्रीय समाचार

India by-election 2026: बंगाल-असम से तमिलनाडु तक 6 सीटों पर वोटिंग शुरू, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/06 at 10:32 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
8 Min Read
2050967 flydubai hijack attempt latest news 10
SHARE

India by-election 2026: देश के 3 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आज मंगलवार (06.10.2026) को 6 सीटों पर उपचुनाव (By-Election) के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गयी है। (India by-election 2026) सुबह से ही मतदाता अपने-अपने वोटिंग सेंटर पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। इस उपचुनाव (Bypoll Election) में BJP, कांग्रेस, TMC, द्रविड़ मुनेत्र कषगम, TVK, CPI सहित कई प्रमुख राजनीतिक दल आमने-सामने हैं।

Contents
India by-election 2026: क्यों हो रहा है 6 सीटों पर उपचुनाव?नंदीग्राम और रेजीनगर में सियासी मुकाबलानंदीग्राम में भावनात्मक जुड़ाव भीरेजीनगर में कई दल आमने-सामनेअसम की नगांव सीट पर भी वोटिंग जारीतमिलनाडु की 2 सीटों पर भी चुनाव5 दलों के बीच मुकाबलासुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग

वहीं, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम (Nandigram) और रेजीनगर (Rejinagar) विधानसभा सीटों को लेकर चर्चाओं ने सबसे ज्यादा ज़ोर पकड़ा हुआ है। इसके अलावा तमिलनाडु की मदुरांतकम (Madurantakam) और धारापुरम (Dharapuram) विधानसभा सीट, पुडुचेरी की थट्टनचावडी (Thattanchavady) और असम की नगांव (Nagaon) लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है।

Also Read –Javed Akhtar On Muslim Community: जावेद अख्तर ने हिंदू धर्म की तुलना इस्लाम से की कहा- दूसरों पर उंगली उठाते हैं, अपने समय आँखे बंद

India by-election 2026: क्यों हो रहा है 6 सीटों पर उपचुनाव?

इन 6 सीटों के खाली होने का कारण यह है कि एक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने वाले विधायकों या सांसदों ने एक सीट अपने पास रखी और दूसरी सीट से इस्तीफा दे दिया। (India by-election 2026) इसके बाद खाली हुई सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। आज हो रहे मतदान के बाद नौ अक्टूबर को मतगणना (Vote Counting) की जाएगी।

- Advertisement -

नंदीग्राम और रेजीनगर में सियासी मुकाबला

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर आज मतदान राजनीतिक रूप से बेहद खास माना जा रहा है। नंदीग्राम और रेजीनगर में यह मुकाबला सिर्फ दो विधानसभा सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर भी संकेत मिलने की उम्मीद है।

Also Read –CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव

नंदीग्राम में BJP के लिए यह चुनाव सत्ता में आने के बाद पहला चुनावी परीक्षण है। वहीं, विपक्षी दल भी अपने लिए राजनीतिक स्थान बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

नंदीग्राम में भावनात्मक जुड़ाव भी

बता दे, नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व होने के साथ-साथ भावनात्मक महत्व भी बताया जा रहा है। BJP ने हसीरानी रथ को चुनाव मैदान में उतारा है। (India by-election 2026) वह चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे और विधानसभा चुनाव में जीत के कुछ वक़्त बाद ही उनकी हत्या कर दी गई थी।

इस चुनाव में विपक्षी खेमे की रणनीति ने मुकाबले को और चर्चा में ला दिया है। (India by-election 2026) ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन करने का निर्णय किया है। वहीं, रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी तृणमूल गुट ने मोहम्मद एतेशमुल हक को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सीपीआई (CPI) भी चुनावी मैदान में है।

रेजीनगर में कई दल आमने-सामने

रेजीनगर विधानसभा सीट पर BJP, कांग्रेस, सीपीआई-एम, TMC के दोनों गुट और आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के बीच मुकाबला है। आम जनता उन्नयन पार्टी ने गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के बेटे हैं।

हुमायूं कबीर ने नौदा सीट अपने पास रखने के बाद रेजीनगर सीट से इस्तीफा दिया था। इसके बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी और अब अलग-अलग दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

असम की नगांव सीट पर भी वोटिंग जारी

असम की मुस्लिम बहुल लोकसभा सीट नगांव पर भी आज उपचुनाव हो रहा है। (India by-election 2026) इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ AIUDF भी प्रमुख मुकाबले में है। BJP इस चुनाव के माध्यम से अपना राजनीतिक दायरा बढ़ाने के प्रयास में है, जबकि कांग्रेस अपनी सीट बरकरार रखने के लिए चुनाव मैदान में है। वहीं, एआईयूडीएफ भी अपना प्रभाव बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ के विधायकों की संख्या 16 से कम होकर मात्र 2 रह गई थी। नगांव लोकसभा उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें नौ निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा, बीजेपी के पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा और एआईयूडीएफ के मौजूदा विधायक बदरुद्दीन अजमल शामिल हैं।

TMC की असम इकाई ने शिक्षाविद अब्दुल सलाम को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से पार्टी के मूल नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाए जाने के निर्णय के विरोध में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। (India by-election 2026) बता दे यह यह उपचुनाव सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने के बाद हो रहा है। वह अब BJP के विधायक हैं।

तमिलनाडु की 2 सीटों पर भी चुनाव

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर भी आज उपचुनाव हो रहा है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने जमकर प्रचार किया।

आमतौर पर उपचुनावों में इतनी ज्यादा राजनीतिक सक्रियता देखने को नहीं मिलती, लेकिन इस बार प्रमुख नेताओं के प्रचार के कारण दोनों सीटों का चुनाव चर्चा में रहा है। इन उपचुनावों के नतीजे सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों खेमों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

5 दलों के बीच मुकाबला

तमिलनाडु की दोनों सीटों पर 5 दलों के बीच मुकाबला है। सत्तारूढ़ टीवीके, मुख्य विपक्षी DMK, AIADMK, वाम मोर्चा और तमिल राष्ट्रवादी टीवीके चुनाव मैदान में हैं।

मदुरांतकम विधानसभा सीट पर 27 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि धारापुरम सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। मौजूदा विधानसभा में टीवीके के 107 विधायक हैं, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं। (India by-election 2026) DMK के 59, अन्नाद्रमुक के 41, कांग्रेस के पांच, पीएमके के चार, भाकपा और माकपा के दो-दो, वीसीके के दो तथा आईयूएमएल के दो विधायक हैं।

सदन में प्रभावी रूप से 227 सदस्य हैं। ऐसे में दोनों सीटों के उपचुनाव के नतीजों को विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग

तमिलनाडु में मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। (India by-election 2026) अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सहित सभी जरूरी तैयारियां की हैं। 6 उपचुनावों की मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।

देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे इन 6 उपचुनावों में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, असम की नगांव, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम तथा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट शामिल हैं। (India by-election 2026) अब सभी की निगाहें मतदान के बाद 9 अक्टूबर को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं।

You Might Also Like

CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव

Uttarakhand News: CM धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश; बोले- हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी

Siberia Plague Death: क्या फिर लौट रहा है ब्लैक डेथ का खौफ? साइबेरिया में प्लेग से महिला की मौत के बाद अलर्ट

Asian Games 2026: पाकिस्तान पर दिलीप घोष का करारा तंज, बोले- हर मोर्चे पर भारत से हारता है पड़ोसी देश !

Washington: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? 10 हजार सैनिक और तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा, ट्रंप ने दिए संकेत

TAGGED: #India by-election 2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2050967 flydubai hijack attempt latest news 9 CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव
Next Article 2050967 flydubai hijack attempt latest news 11 Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2050967 flydubai hijack attempt latest news 11
Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!
विदेश 2 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 9
CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 8
Rakul Preet Singh Post: रकुलप्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
मनोरंजन 23 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 7
Sanjya Dutt Post: संजय दत्त को मांगनी पड़ी माफी, मुझे अब देश में शांति महसूस नहीं होती वाले बयान पर
मनोरंजन 24 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 6
Uttarakhand News: CM धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश; बोले- हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी
राष्ट्रीय समाचार 24 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 5
Siberia Plague Death: क्या फिर लौट रहा है ब्लैक डेथ का खौफ? साइबेरिया में प्लेग से महिला की मौत के बाद अलर्ट
राष्ट्रीय समाचार 24 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?