By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Delhi Fire: ‘पापा हमें बचा लो, दम घुट रहा है…’ आग लगने के बाद आखिरी बार बेटियों ने की थी पिता को कॉल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Delhi Fire: ‘पापा हमें बचा लो, दम घुट रहा है…’ आग लगने के बाद आखिरी बार बेटियों ने की थी पिता को कॉल
ताज़ा खबरें

Delhi Fire: ‘पापा हमें बचा लो, दम घुट रहा है…’ आग लगने के बाद आखिरी बार बेटियों ने की थी पिता को कॉल

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/04 at 1:04 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Delhi Fire: पापा हमें बचा लो, दम घुट रहा है…। यह वह आखिरी बोल थे जो हाजी सालिम कुरैशी के मोबाइल पर उनकी बेटी गुलआशना ने कॉल करके कहे थे। मंगलवार को घर में आग लगने के बाद दोनों बहनों गुलआशना (15) और अनाया (13) ने खुद को अपने कमरे के बाथरूम में बंद कर लिया था। धुएं के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हो गई थी।

Contents
Delhi Fire: रातभर लगा रहा लोगों का तांताघर में पीछे की ओर नहीं था कोई वेंटिलेशन

एक परिजन ने बताया कि घर में जिस समय आग लगी थी, उस समय दोनों बहनें अपने कमरे में सो रही थी। आग लगने के बाद वह बाथरूम में बंद हो गई। उनको लगा होगा कि शायद बाथरूम के अंदर धुआं नहीं पहुंचेगा। (Delhi Fire) बाद में जब दम घुटने लगा तो बच्चों ने लखनऊ में मौजूद हाजी सालिम को कॉल की।

image 49

इसके अलावा दोनों बहनों ने अपनी अम्मी गुलिस्तां को भी कॉल किया। जिस समय आग लगी उस समय हाजी सालिम के भाई और मुरादाबाद से विधायक हाजी मोहम्मद नासिर करोल बाग में किसी काम से आए हुए थे। (Delhi Fire) खबर मिलने के बाद वह भी तुरंत कुरैश नगर भाई के मकान पर पहुंच गए। रेस्क्यू का काम उनके सामने ही हुआ।

परिजनों के दबाव देने पर सदर बाजार थाना प्रभारी एसीपी हीरालाल ने सब्जी मंडी मोर्चरी में दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए। परिजनों का पहले कार्यक्रम था कि मंगलवार देर रात को ही दोनों बहनों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, लेकिन दूर से आने वाले रिश्तेदारों की वजह से बुधवार सुबह 10 बजे मस्जिद तकिया कब्रिस्तान, ईदगाह में उनको नम आंखों से दफनाया गया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

Delhi Fire: रातभर लगा रहा लोगों का तांता

दिल्ली के सदर बाजार स्थित कुरैश नगर (कसाबपुरा) में मंगलवार रात को शायद ही कोई सोया हुआ। (Delhi Fire) पूरी रात भर हजारों लोगों की भीड़ हाजी सालिम कुरैशी उर्फ शब्बू के घर के बाहर जुटी रही। दिल्ली के अलावा दूरदराज के लोग भी बुधवार सुबह तक वहां आते रहे। मंगलवार रात को करीब 9.30 बजे हाजी सालिम लखनऊ से दिल्ली पहुंच गए। हादसे के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन और रिश्तेदार उनको सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे।

image 50

घर में पीछे की ओर नहीं था कोई वेंटिलेशन

चमेलियान रोड, कुरैश नगर के जिस मकान में आग लगी थी उसको पुलिस ने मंगलवार को ही सील कर दिया था। बुधवार को पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आग लगने की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बंगले की छत पर आग के समय इस्तेमाल के लिए बनाए हुए थे दो टैंक, पर न आए काम
बंगले में आग से बचाव के लिए छत पर दो टैंक बनाए गए थे। (Delhi Fire) इसके अलावा घर में कई जगहों पर अग्निशमन यंत्र भी मौजूद थे। हादसे के समय न तो पानी के टैंक काम आए और न ही अग्निशमन यंत्र। सूत्रों का यह भी कहना है कि घर के हर कोने में सेंट्रलाइज्ड एसी के लिए डक्ट लगी थी। इस वजह से पूरे घर को पैक किया हुआ था।

कुछ पड़ोसियों ने दावा किया कि हादसे के समय घर में एक छोटा सा धमाका भी हुआ था। उसके बाद पूरे घर में धमाका हुआ। हाजी सालिम के साले ने बताया कि आग लगने के बाद वह घर पहुंच गए। उन्होंने अंदर दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन कई बार की कोशिश के बाद भी वह अंदर दाखिल नहीं हो पाए।

You Might Also Like

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

TAGGED: #Delhi Fire

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Cricket News: ईशांत की यॉर्कर पर चारों खाने चित हुए रसेल, मुंह के बल गिरे, आउट होने के बाद दिया ऐसा रिएक्शन, देखें
Next Article Untitled design 3 Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के नवरंग, नवदुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा के लिए पहनने अलग-अलग रंग के कपड़े
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?