By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Lok Sabha Elections : दिल्ली की उत्तर पूर्व सीट पर उतरते हैं कद्दावर नेता, इस बार भी होगा दिग्गजों में दंगल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Lok Sabha Elections : दिल्ली की उत्तर पूर्व सीट पर उतरते हैं कद्दावर नेता, इस बार भी होगा दिग्गजों में दंगल
ताज़ा खबरें

Lok Sabha Elections : दिल्ली की उत्तर पूर्व सीट पर उतरते हैं कद्दावर नेता, इस बार भी होगा दिग्गजों में दंगल

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/21 at 5:32 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Lok Sabha Elections: उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र वर्ष 2009 में अस्तित्व में आने के बाद पहले चुनाव में ही सुर्खियों में आ गया था और यह क्षेत्र लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इसका मुख्य कारण यहां से राजनीतिक दलों की ओर से कद्दावर नेताओं को चुनाव लड़ाया जाना है। इस कारण इस क्षेत्र पर दिल्ली की ही नहीं, बल्कि देेश की नजर रहती है। इस सीट से भाजपा ने लगातार तीसरी बार भोजपुरी गायक व प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी का मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस गत तीन बार की तरह इस बार भी किसी कद्दावर नेता को टिकट देगी।

वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के दौरान अस्तित्व में आए उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तमाम इलाके पहले पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में शामिल थे। (Lok Sabha Elections) इस क्षेत्र में वर्ष 2009 में कांग्रेस ने नवंबर 84 के दंगों के आरोपों में फंसे पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर को टिकट दिया था। इसके विरोध में एक पत्रकार ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर जूता फेंक दिया था। इस घटना के बाद कांग्रेस दबाव में आ गई और उसने टाइटलर को हटा दिया। (Lok Sabha Elections) इसके बाद यहां से कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसद जयप्रकाश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया। इस तरह यह क्षेत्र पहले चुनाव में ही सुर्खियों में आ गया था। इस चुनाव में भाजपा ने अपने कद्दावर नेता बीएल शर्मा प्रेम को टिकट दिया। इस रोचक भिड़ंत में कांग्रेस बाजी मारने में कामयाब हुई।

image 297

वर्ष 2014 में कांग्रेस ने एक बार फिर जयप्रकाश अग्रवाल को मैदान में उतारा, जबकि भाजपा ने भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को टिकट दिया। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ी आम आदमी पार्टी ने प्रो. आनंद कुमार को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में भाजपा जीतने में कामयाब हुई और अग्रवाल पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए। उधर, वर्ष 2019 में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर दांव लगाया, लेकिन यह दांव कामयाब नहीं हुआ। भाजपा के मनोज तिवारी ने उन्हें भी हरा दिया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिलीप पांंडेय तीसरे स्थान पर रहे। इस बार इस क्षेत्र से आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। (Lok Sabha Elections) वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और यह क्षेत्र समझौते में कांग्रेस के हिस्से में आ गया है। इस क्षेत्र में इस बार भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा।

Lok Sabha Elections: यमुना पार के मतदाताओं को शीला दीक्षित रास नहीं आई

दिल्ली के मतदाताओं ने कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को लगातार तीन बार वर्ष 1998, 2003 व 2008 में मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन शीला दीक्षित सांसद के तौर पर यमुना पार के मतदाताओं की पसंद नहीं रही। शीला दीक्षित ने वर्ष 1998 में यूपी के कन्नौज की जगह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। (Lok Sabha Elections) इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शीला दीक्षित ने वर्ष 2019 में उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी हार गईं। खास बात यह है कि यमुना पार के मतदाताओं ने उनके बेटे संदीप दीक्षित को निराश नहीं किया। उन्होंने वर्ष 2004 व 2009 में संदीप दीक्षित को अपना सांसद चुना। हालांकि, वर्ष 2014 में वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से संदीप चुनाव हार गए थे।

- Advertisement -

You Might Also Like

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sadhguru Health: ब्रेन में ब्लीडिंग की शिकायत के बाद हुई सर्जरी, जानिए क्यों होता है मस्तिष्क में रक्तस्राव?
Next Article Arvind Kejriwal Arrest: 2 महीने में दो सीएम गिरफ्तार, जानिए कौन हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को अरेस्ट करने वाले कपिल राज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2052183 befunky2026 9 413 45 21
Anupam Kher On Nana Patekar Death: अनुपम खेर ने गाना गाते हुए Nana Patekar को दी अंतिम विदाई, कहा- मुझे भरोसा नहीं हो रहा
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 5
CEC Gyanesh Kumar: राहुल मांग रहे इस्तीफा, लेकिन मोदी भी नहीं हटा सकते ज्ञानेश कुमार को! CEC को हटाने का क्या है तरीका
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 4
Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 3
Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान
ताज़ा खबरें 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 2
Nana Patekar Life Story: कभी पोस्टर रंगे, कभी थिएटर में अभिनय किया, फिर बने हिंदी सिनेमा की आवाज; ऐसी है नाना पाटेकर की कहानी
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 1
Russia Pneumonic Plague Latest Update: रूस में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, ट्रंप प्रशासन ने पुतिन से मांगी जानकारी
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?