By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’
विदेश

India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/16 at 10:54 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 6
SHARE

India Slams Trump Tariff: अमेरिका की ओर से मिल रही आर्थिक चेतावनियों और कड़े प्रतिबंधों की धमकियों के बीच भारत ने अपना स्टैंड पूरी तरह साफ कर दिया है। रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के लिए अमेरिकी संसद में कानून बनाने की प्रक्रिया बेहद तेज हो गई है। अमेरिकी सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इस बिल को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पेश किया जा रहा है, जहां इस पर जल्द ही वोटिंग होने की उम्मीद है। (India Slams Trump Tariff) यदि यह कानून पास हो जाता है, तो भारत पर इसका सीधा वित्तीय असर पड़ सकता है। हालांकि, अमेरिका के इस कड़े पैंतरे के बावजूद भारत ने दुनिया के सामने दो टूक कह दिया है कि वह किसी भी देश के दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस से तेल की खरीद लगातार जारी रखेगा।

Contents
India Slams Trump Tariff: 140 करोड़ नागरिकों का हित सर्वोपरिक्या है लिंडसे ग्राहम बिल और 100% टैरिफ का गणित?बिल में भारत का नाम सीधे शामिल करने की उठी मांगपुरानी धमकियों का भी भारत ने दिया है करारा जवाब

India Slams Trump Tariff: 140 करोड़ नागरिकों का हित सर्वोपरि

अमेरिकी टैरिफ बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े तमाम बड़े फैसले अपने 140 करोड़ नागरिकों के हितों को केंद्र में रखकर ही करता है। (India Slams Trump Tariff) उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थितियां भले ही बदलें, लेकिन भारत अपनी बुनियादी नीतियों और आर्थिक प्राथमिकताओं पर कायम रहेगा। भारत सरकार से जुड़े सूत्रों का भी कहना है कि वाशिंगटन की इस नई रणनीति पर बारीक नजर रखी जा रही है, लेकिन भारत रूस के साथ अपने पुराने और मजबूत व्यापारिक संबंधों से पीछे हटने वाला नहीं है।

Also Read –Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान

क्या है लिंडसे ग्राहम बिल और 100% टैरिफ का गणित?

अमेरिका में इस विवादित विधेयक को ‘लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ का नाम दिया गया है। अमेरिकी सीनेट ने इसे 86-11 के प्रचंड बहुमत से पहले ही पास कर दिया है। (India Slams Trump Tariff) इस बिल का सीधा मकसद रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करना है, क्योंकि वाशिंगटन का मानना है कि तेल की बिक्री से होने वाली कमाई से रूस यूक्रेन युद्ध का खर्च उठा रहा है। (India Slams Trump Tariff) इस कानून में प्रावधान है कि रूस से सबसे ज्यादा मात्रा में तेल आयात करने वाले शीर्ष देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति 100 प्रतिशत तक का आयात शुल्क (टैरिफ) ठोक सकते हैं। इसका सीधा और सबसे बड़ा असर भारत तथा चीन जैसे विशाल तेल आयातक देशों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

Also Read –BJP Allies Oppose UCC: UCC पर BJP से अपने ही बिफरे! 24 घंटे में 3 सहयोगियों ने बढ़ाई टेंशन, अमित शाह कैसे पार लगाएंगे नईया?

बिल में भारत का नाम सीधे शामिल करने की उठी मांग

हालिया घटनाक्रम में मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कुछ अमेरिकी सांसदों ने बिल में नए संशोधनों की सिफारिश कर दी। पहले बिल में केवल ‘रूस से तेल खरीदने वाले शीर्ष पांच देश’ लिखा गया था, लेकिन अब सांसदों ने मांग की है कि इसमें भारत का नाम अलग से और स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए। (India Slams Trump Tariff) यही नहीं, दायरा बढ़ाकर इसमें भारत, चीन, तुर्की, अजरबैजान, हंगरी, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर सहित 10 देशों को शामिल करने और उन पर सीधा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की वकालत की गई है।

पुरानी धमकियों का भी भारत ने दिया है करारा जवाब

यह कोई पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की हो। इससे पहले भी अमेरिका ने रूस से कच्चे तेल के व्यापार को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे और पिछले साल 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने जैसा कड़ा कदम उठाया था। (India Slams Trump Tariff) उस वक्त भी भारत ने अपने निर्भीक रुख से दुनिया को संदेश दिया था कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना उसकी पहली जिम्मेदारी है। भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वैश्विक महाशक्तियों के प्रतिबंधों और आर्थिक धमकियों के आगे वह अपनी राष्ट्रीय नीतियों से रत्ती भर भी समझौता नहीं करेगा।

You Might Also Like

Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश

Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान

South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO

India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास

TAGGED: #India Slams Trump Tariff

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1 Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान
Next Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 7 Amitabh Bachchan Retirement: क्या अमिताभ बच्चन लेंगे रिटायरमेंट? कहा-रिटायर होने का समय आ गया
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 7
Amitabh Bachchan Retirement: क्या अमिताभ बच्चन लेंगे रिटायरमेंट? कहा-रिटायर होने का समय आ गया
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 2
Rekha Video: न आलिया, न कैटरीना, अंबानी के गणेशोत्सव में छाईं 71 साल की ये अदाकारा, एकटक देखते रह लोग
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 1
Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2
Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?