Rekha Video: देश भर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है, वहीं हर साल देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन यानी कि अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी का उत्सव हर साल बहुत ही ग्रैंड लेवल पर मनाया जाता है, अंबानी परिवार के घर गणपति उत्सव में कई जानी मानी हस्तियां शामिल होती हैं, वहीं बीती शाम इस साल भी गणेश पर्व पर अंबानी परिवार के घर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला, बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, गणपति बप्पा के दर्शन करने इंडस्ट्री की एक से एक खूबसूरत हसीनाएं सज धज कर पहुंचीं, हालांकि 71 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री रेखा के आगे सभी फीकी पड़ गईं, जी हां! रेखा ने अपने लुक से उत्सव में इस तरह बिजलियां गिराई हर कोई उन्हें देखता रह गया।
Rekha Video: रेखा के आगे फीकी पड़ी आज कल की हसीनाएं
अंबानी परिवार के घर पर हुए गणपति उत्सव में सलमान खान, संजय दत्त, रितेश देशमुख, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और दिशा पाटनी जैसी हस्तियां पहुंचीं, हालांकि उत्सव में शामिल हुईं, सभी अभिनेत्रियों पर 71 वर्षीय रेखा भारी पड़ गईं, रेखा जिस तरह बन ठनकर इवेंट का हिस्सा बनने आईं थीं, उनका खूबसूरत भरा अंदाज देखते बन रहा है। (Rekha Video) रेखा को देख वहां मौजूद पपराजी के कैमरे उन्हीं की तरफ मुड़ गए और सभी रेखा की तस्वीरें क्लिक करने से जुट गए।
- Advertisement -
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब रेखा ने किसी इवेंट की पूरी लाइमलाइट खुद लूटी हो, रेखा अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से हर इवेंट में चार चांद लगा देती हैं और ठीक ऐसा ही कुछ गणपति उत्सव में भी हुआ। रेखा ने अपने लुक से बिजलियां गिरा दी, वे हद से ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। (Rekha Video) अब यदि आपको रेखा के लुक के बारे में बताएं तो वह हमेशा की तरह अपने पारंपरिक और ट्रेडिशनल।लुक में नजर आईं, उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत साड़ी कहनी हुई थी, जिसके साथ हैवी ज्वैलरी पहन रखी थी। रेखा का लुक बेहद रॉयल लग रहा था, रेखा के इस लुक के आगे सारी अभिनेत्रियां फीकी पड़ गईं, वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर रेखा के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।
रेखा के इस लुक पर फैंस फिदा हो चुके हैं, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “एवरग्रीन”, दूसरे ने लिखा, “जिंदगी भर जवान कैसे रहा जाए, रेखा जी से पूछो।” तीसरे ने लिखा, “रेखा जी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “रेखा जी के आगे आज कल की ऐक्ट्रेसेज फेल हैं।” इसी तरह पूरे कमेंट बॉक्स में फैंस रेखा की तारीफ में कसीदे पढ़ रहें हैं।
