By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन
विदेश

Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/15 at 3:15 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 1
SHARE

Trump 100 Percent Tariff on India: अमेरिका में रूस पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े ऐतिहासिक विधेयक को लेकर वाशिंगटन के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल मची हुई है। अमेरिकी संसद का निचला सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ इस विधेयक पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस बीच पेश किए गए नए संशोधनों ने वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस विधेयक के पारित होने से भारत जैसे प्रमुख व्यापारिक साझीदारों पर 100 प्रतिशत तक का भारी-भरकम अमेरिकी टैरिफ (आयात शुल्क) लगने का गंभीर खतरा लगातार मंडरा रहा है।

Contents
Trump 100 Percent Tariff on India: क्या है ‘लिंडसे ओ ग्राहम रूस प्रतिबंध अधिनियम’?अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में संशोधनों का दौरविपक्ष का विरोधसमय की कमी और 3 नवंबर के मध्यावधि चुनाव का दबाव

Trump 100 Percent Tariff on India: क्या है ‘लिंडसे ओ ग्राहम रूस प्रतिबंध अधिनियम’?

अमरीकी सीनेट ने पिछले महीने भारी बहुमत (86-11) से ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट’ को पारित किया था। इस बिल का मुख्य उद्देश्य रूस के शीर्ष नेतृत्व, उसके ऊर्जा क्षेत्र और उन जहाजों के ‘शैडो फ़लीट’ पर कड़े प्रतिबंध लगाना है, जो तेल की आपूर्ति पर लगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को चकमा देने में मास्को की मदद करते हैं। वाशिंगटन का मानना है कि रूस का कच्चा तेल व्यापार सीधे तौर पर यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध की फंडिंग कर रहा है। इसी के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को यह अधिकार देने का प्रस्ताव है कि वे रूस से तेल खरीदने वाले शीर्ष देशों पर 100 फीसदी तक का टैरिफ थोप सकें।

Also Read –Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन युवक की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में संशोधनों का दौर

सीनेट द्वारा पास किए गए मूल बिल में किसी देश का सीधा नाम नहीं था, बल्कि तेल और गैस आयात करने वाले दुनिया के पांच सबसे बड़े देशों का उल्लेख था। हालांकि, हाउस रूल्स कमेटी द्वारा सार्वजनिक किए गए नए संशोधनों में डेमोक्रेटिक सांसद स्टेनी होयर ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जो सीधे तौर पर भारत को निशाना बनाता है। स्टेनी होयर के संशोधन में भारत के साथ-साथ चीन, तुर्की, अज़रबैजान, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज करने की सिफारिश की गई है, जिससे इन देशों पर 100% शुल्क लगाया जा सके।

- Advertisement -

विपक्ष का विरोध

एक तरफ जहां भारत जैसे देशों को नामजद करने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति को अप्रत्याशित टैरिफ अधिकार देने का कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है। डेमोक्रेटिक सांसद ग्रेगरी मीक्स, जो राष्ट्रपति ट्रंप को व्यापक टैरिफ अधिकार देने के सख्त खिलाफ हैं, उन्होंने धारा 113 को पूरी तरह से रद्द करने के लिए एक संशोधन पेश किया है। यही धारा राष्ट्रपति को रूस के व्यापारिक सहयोगियों पर द्वितीयक टैरिफ (सेकंडरी टैरिफ) लगाने की असीमित शक्ति देती है। मीक्स ने इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में प्रतिबंधों से 90 दिनों की छूट देने और यूक्रेन को 15 अरब डॉलर का रक्षा ऋण देने से जुड़े संशोधन भी रखे हैं।

Also Read –Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश

समय की कमी और 3 नवंबर के मध्यावधि चुनाव का दबाव

3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिकी संसद के पास इस कानून को पारित कराने के लिए केवल चार कार्य दिवस का समय बचा है। यदि यह विधेयक बिना किसी बड़े बदलाव के प्रतिनिधि सभा से पास होकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाता है, तो भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में बड़ा मोड़ आ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें अमेरिकी संसद पर टिकी हैं कि क्या भारत को इस 100% टैरिफ के खतरे से राहत मिलेगी या ट्रंप प्रशासन को व्यापारिक दबाव बनाने का एक नया हथियार मिल जाएगा।

You Might Also Like

India-Pakistan Warships Collision: भारत-पाकिस्तान के युद्धपोतों की टक्कर! विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग को किया तलब…दिल्ली से इस्लामाबाद तक हड़कंप

India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश

Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान

South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO

TAGGED: #Trump 100 Percent Tariff on India

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश
Next Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 2 Rekha Video: न आलिया, न कैटरीना, अंबानी के गणेशोत्सव में छाईं 71 साल की ये अदाकारा, एकटक देखते रह लोग
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 15 at 17.35.28 1
Rakhi Sawant Kangana Ranaut: राखी सावंत ने कंगना रनौत के आरोपों का दिया मुँहतोड़ जवाब कहा- दो कौड़ी के नीच लोग
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 15 at 17.35.28
India-Pakistan Warships Collision: भारत-पाकिस्तान के युद्धपोतों की टक्कर! विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग को किया तलब…दिल्ली से इस्लामाबाद तक हड़कंप
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 7
Amitabh Bachchan Retirement: क्या अमिताभ बच्चन लेंगे रिटायरमेंट? कहा-रिटायर होने का समय आ गया
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 6
India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 2
Rekha Video: न आलिया, न कैटरीना, अंबानी के गणेशोत्सव में छाईं 71 साल की ये अदाकारा, एकटक देखते रह लोग
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?