By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Gourav Vallabh: कांग्रेस से इस्तीफा देकर गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल, बोले- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Gourav Vallabh: कांग्रेस से इस्तीफा देकर गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल, बोले- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता
ताज़ा खबरें

Gourav Vallabh: कांग्रेस से इस्तीफा देकर गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल, बोले- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/04 at 3:06 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
SHARE

Gourav Vallabh: कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके थोड़ी देर बाद ही वे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। (Gourav Vallabh) इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Gourav Vallabh

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में वल्लभ ने लिखा, ‘नमस्कार! भावुक हूं। मन व्यथित है। (Gourav Vallabh) काफी कुछ कहना चाहता हूं। लिखना चाहता हूं। बताना चाहता हूं, लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं, जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे। फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छिपाना भी अपराध है और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता।

image 59

गौरव वल्लभ ने आगे लिखा, ‘महोदय, मैं वित्त का प्रोफेसर हूं। (Gourav Vallabh) कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से देश की महान जनता के समक्ष रखा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं। जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की कद्र होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता। (Gourav Vallabh) पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है। जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और न ही मजबूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही हैं। (Gourav Vallabh) इससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है। बड़े नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी पाटना बेहद कठिन है, जो कि राजनीतिक रूप से जरूरी है। जब तक एक कार्यकर्ता अपने नेता को डायरेक्ट सुझाव नहीं दे सकता, तब तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।

image 57

गौरव वल्लभ ने आगे लिखा, ‘अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। (Gourav Vallabh) मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी व गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं और पार्टी का उस पर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं। यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है। आर्थिक मामलों पर वर्तमान समय में कांग्रेस का स्टैंड हमेशा देश के वेल्थ क्रिएटर्स को नीचा दिखाने का, उन्हें गाली देने का रहा है। आज हम उन आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण (एलपीजी) नीतियों के खिलाफ हो गए हैं, जिसको देश में लागू कराने का पूरा श्रेय दुनिया ने हमें दिया गया है। देश में होने वाले हर विनिवेश पर पार्टी का नजरिया हमेशा नकारात्मक रहा। क्या हमारे देश में बिजनेस करके पैसा कमाना गलत है?

image 58

गौरव वल्लभ ने आगे लिखा, ‘महोदय, जब मैंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, उस वक्त मेरा ध्येय सिर्फ यही था कि आर्थिक मामलों में अपनी योग्यता व क्षमता का देशहित में इस्तेमाल करूंगा। हम सत्ता में भले नहीं हैं, लेकिन अपने मैनीफेस्टो से लेकर अन्य जगहों पर देशहित में पार्टी की आर्थिक नीति-निर्धारण को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते थे, लेकिन पार्टी स्तर पर यह प्रयास नहीं किया गया, जो मेरे जैसे आर्थिक मामलों के जानकार व्यक्ति के लिए किसी घुटन से कम नहीं है। पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के के वेल्थ क्रिएटर को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से मैं आपसे मिले स्नेह के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

You Might Also Like

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Untitled design 3 Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के नवरंग, नवदुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा के लिए पहनने अलग-अलग रंग के कपड़े
Next Article Ajith Accident Video: अजीत कुमार का हुआ था रोड एक्सीटेंड, बाल-बाल बचे तमिल एक्टर, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.24.39 PM 4
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने PM Modi पर की टिप्पणी कहा- मोदी जी मुझे अपना वो दे दे, देखें वीडियो
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.24.39 PM 3
Rajpal Yadav Video: राजपाल यादव अपने परिवार के साथ आए नजर, बेटे ने छुआ पैर वीडियो देख लोगों ने कहा- संस्कार
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.24.39 PM 2
Iran agree for Islamabad Peace talk: सीजफायर खत्म होने से ठीक पहले झुका ईरान! इस्लामाबाद वार्ता को मोजतबा की हरी झंडी, क्या अब बनेगी बात?
विदेश 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.24.39 PM 1
Pakistan-Sudan fighter jet deal: कंगाल पाकिस्तान को फिर मिली ‘सजा’! सऊदी का एक इशारा और अरबों हुए स्वाहा, सबसे बड़ी डिफेंस डील पर लगा ब्रेक
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.24.39 PM
Aneet Padda Grandmother Death: सैयारा मूवी की एक्ट्रेस Aneet Padda के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, उनकी करीबी की हुई मृत्यु
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 20 at 3.24.39 PM
US Iran Tensions: ईरान जंग में चीन की ‘एंट्री’…होर्मुज में जब्त जहाज में मिला ‘खतरनाक’ सामान, ट्रंप की बढ़ गई टेंशन
विदेश 8 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?