By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान
विदेश

Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/15 at 10:57 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2
SHARE

Saudi Arabia Uranium: सऊदी अरब ने खनिज संसाधनों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। देश में करीब 110 मिलियन टन ऐसे कच्चे खनिज संसाधनों का पता चला है, जिनमें यूरेनियम के साथ-साथ दुर्लभ खनिज यानी रेयर अर्थ मिनरल्स की भी अच्छी मात्रा मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने यह जानकारी दी है। यह खोज मदीना में जाबल सईद परियोजना से जुड़ी बताई गई है।

Contents
Saudi Arabia Uranium: मदीना में हुई खनिजों की खोजसऊदी अरब के लिए क्यों अहम है यूरेनियम?अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील से क्या कनेक्शन?

सऊदी अरब में यूरेनियम संसाधनों का यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब मध्य पूर्व में तनाव काफी गंभीर है। सऊदी अरब एक प्रमुख सुन्नी शक्ति है, जबकि ईरान को क्षेत्र की प्रमुख शिया शक्ति माना जाता है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से टेंशन का माहौल रहा है। सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी हैं और इसी वजह से ईरान के साथ उसके संबंधों में सुरक्षा का मुद्दा महत्वपूर्ण बना हुआ है। वहीं, यमन में सक्रिय हूती समूह की गतिविधियों ने सऊदी अरब के लाल सागर तक समुद्री पहुंच को भी प्रभावित किया है।

Saudi Arabia Uranium: मदीना में हुई खनिजों की खोज

सऊदी ऊर्जा मंत्री के मुताबिक, मदीना में जाबल सईद परियोजना में हुई खोज और भूवैज्ञानिक अध्ययनों से करीब 110 मिलियन टन अयस्क के संसाधनों का अनुमान सामने आया है। इसमें खास तौर पर भारी तत्वों वाले रेयर अर्थ मिनरल्स की मात्रा ज्यादा बताई गई है। इसके साथ ही यूरेनियम की भी संभावित रूप से अच्छी मात्रा मौजूद होने की बात कही गई है।

यह खोज ऐसे समय में सामने आई है, जब सऊदी अरब अपने तेल और गैस पर निर्भरता को कम करने के लिए ऊर्जा और खनिज क्षेत्र में नए विकल्प तलाश रहा है। देश अपनी Vision 2030 योजना के तहत अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संसाधनों में विविधता लाने पर जोर दे रहा है।

- Advertisement -

Also Read –Ramayana Movie Bharat: रामायण मूवी में भरत का किरदार किसने निभाया, जानिए Jai Jai Ram गाने में दिखी पहली झलक

सऊदी अरब के लिए क्यों अहम है यूरेनियम?

प्राकृतिक अयस्क में यूरेनियम की मौजूदगी सऊदी अरब के लिए इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि देश पहले से ही घरेलू यूरेनियम संसाधनों के इस्तेमाल और नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बिजली उत्पादन जैसे शांतिपूर्ण नागरिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

यूरेनियम की यह खोज अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुए नागरिक परमाणु ऊर्जा समझौते के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों ने जुलाई में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को सऊदी अरब के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के विकास में मदद करने की भूमिका मिलनी है।

Also Read –Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव ने किया पवन सिंह का सपोर्ट कहा- जिन्होंने अपनी मेहनत से कुछ नहीं उखाड़ा, देखें

अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील से क्या कनेक्शन?

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता एक लंबे समय की और अरबों डॉलर की साझेदारी की नींव के तौर पर पेश किया गया था। इस समझौते के तहत सऊदी अरब अपने यहां नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित कर सकेगा।

इस समझौते की एक अहम बात यह भी बताई गई है कि सऊदी अरब को अपनी जमीन पर यूरेनियम संवर्धन यानी यूरेनियम एनरिचमेंट का विकल्प मिलेगा और इसके लिए अमेरिकी निगरानी की शर्त नहीं होगी। ऐसे में मदीना के पास यूरेनियम वाले खनिज संसाधनों की खोज सऊदी अरब के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिहाज से खास महत्व रखती है।

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #Saudi Arabia Uranium

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2 Ramayana Movie Bharat: रामायण मूवी में भरत का किरदार किसने निभाया, जानिए Jai Jai Ram गाने में दिखी पहली झलक
Next Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 4 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 5 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?