By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Priyanka Chaturvedi Slams Trump: ‘अमेरिका तो नरक…’, डिनर में फायरिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, ट्रंप को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी भूल…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Priyanka Chaturvedi Slams Trump: ‘अमेरिका तो नरक…’, डिनर में फायरिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, ट्रंप को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी भूल…
विदेश

Priyanka Chaturvedi Slams Trump: ‘अमेरिका तो नरक…’, डिनर में फायरिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, ट्रंप को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी भूल…

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/26 at 4:03 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
rajyasabha sadsya 1777025751179 v 5
SHARE

Priyanka Chaturvedi Slams Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक हुई फायरिंग की घटना ने वैश्विक स्तर पर ज़बरदस्त हलचल मचा दी है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में उस वक़्त भयंकर रूप से अफरा-तफरी मच गई, जब गोलियों की आवाज सुनाई दी। उस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पाया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित सभी VIP लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Contents
Priyanka Chaturvedi Slams Trump: भारत में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेजट्रंप के ‘नरक’ बयान पर तगड़ा पलटवारकैसे हुई ये घटना?बढ़ती गन हिंसा पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल

Priyanka Chaturvedi Slams Trump: भारत में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज

इस घटना के बाद भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा अमेरिका में बढ़ती फाइरिंग हिंसा पर गंभीर रूप से बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका में बंदूक हिंसा अब एक भयानक समस्या बन चुकी है, जिसने निर्दोष नागरिकों, स्कूली बच्चों और यहां तक कि राजनीतिक नेताओं की जान तक ले ली है।

ट्रंप के ‘नरक’ बयान पर तगड़ा पलटवार

प्रियंका चतुर्वेदी ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को ‘नरक’ कहे जाने वाले बयान पर भी तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिस देश में आए दिन गोली चलने की घटनाएं हो रही हैं, वहां की स्थिति खुद किसी नरक से कम नहीं है। उनके मुताबिक, अमेरिका में गन कंट्रोल को लेकर हर साल बहस होती है, लेकिन ठोस समाधान अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

उन्होंने अपने बयान में लिखा “गन हिंसा के मामले में अमेरिका खुद एक ‘नरक’ जैसा बन गया है, जहां हर साल कई निर्दोष लोग अपनी जान गंवा देते हैं।” उन्होंने इस मुद्दे पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग भी की।

- Advertisement -

Also Read –harbhajan singh: राघव चड्ढा का दावा बना हरभजन सिंह के लिए मुसीबत! मान सरकार ने अचानक छीनी सुरक्षा, घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’

कैसे हुई ये घटना?

जानकारी के अनुसार, यह घटना वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित डिनर कार्यक्रम के वक़्त हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और पूरे परिसर को सील कर दिया गया।

सुरक्षा बलों ने तेजी दिखाते हुए संदिग्ध हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अकेले ही इस घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था और उसके पास हथियार भी मौजूद थे। फिलहाल, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हुई हैं कि हमले के पीछे आखिर क्या मकसद था और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

Also Read –Swati Maliwal expose Kejriwal: स्वाति मालीवाल ने खोल दिया केजरीवाल का काला चिट्ठा! BJP में शामिल होने की अटकलों पर लगाई मुहर

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बयान जारी करते हुए कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि उनकी सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि “आज की शाम काफी हलचल भरी रही, लेकिन हमारे सुरक्षाकर्मियों ने शानदार काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं।””

बढ़ती गन हिंसा पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में बढ़ती गन हिंसा को लेकर बहस तेज कर दी है। आंकड़े स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि अमेरिका में हर साल हजारों लोग गोलीबारी की घटनाओं में मारे जाते हैं या घायल होते हैं। ऐसे में गन कंट्रोल कानूनों को सख्त बनाने की मांग लगातार उठती रही है, लेकिन राजनीतिक सहमति की कमी के कारण इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठ पाए हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले को खंगाल रही हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है।

You Might Also Like

Flydubai Flight Attack: ‘इस्लामिक कट्टरपंथी ट्रेंड था को-पायलट’, फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद नेतन्याहू का बड़ा दावा, ईरान एंगल की भी जांच

Captain Smit Machar: 30 Sec में खत्म हो जाती 174 जिंदगियां… कौन है ‘रियल हीरो’ स्मित मछार और कैसे क्रैश होने से रोका प्लेन?

Flydubai: ‘हालात बुरे थे, पर कमाल कर दिया’, ट्रंप-नेतन्याहू ने Flydubai के भारतीय पायलट की तारीफ की

china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!

us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?

TAGGED: #Priyanka Chaturvedi Slams Trump

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article rajyasabha sadsya 1777025751179 v 4 harbhajan singh: राघव चड्ढा का दावा बना हरभजन सिंह के लिए मुसीबत! मान सरकार ने अचानक छीनी सुरक्षा, घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’
Next Article WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 Iran US Tension: तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक! ईरानी सांसद की दो टूक चेतावनी, एक ने पाक को सुनाई खरी-खरी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
Flydubai Flight Attack: ‘इस्लामिक कट्टरपंथी ट्रेंड था को-पायलट’, फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद नेतन्याहू का बड़ा दावा, ईरान एंगल की भी जांच
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 3
Washington: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? 10 हजार सैनिक और तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा, ट्रंप ने दिए संकेत
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 2
Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूच के एक्सीडेंट के बाद सामने आया पहला वीडियो, टूटी रीढ़ की हड्डी, देखें
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 1
Mumbai News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद अगला नंबर किसका? दीपके ने बताया बड़ा प्लान
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM
Jantar Mantar Protest: आतिशी-नेहा बोरा समेत 700 प्रदर्शनकारी डिटेन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
2049675 whatsapp image 2026 10 01 at 095624 7
Gandhi Jayanti: राजघाट पर बापू को PM मोदी ने किया नमन, राजनाथ सिंह और खड़गे समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?