By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?
विदेश

us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/30 at 3:25 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 7
SHARE

us iran war: अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने की कोशिशें एक बार फिर अटकती दिख रही हैं. कतर दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता खोलने में जुटा है. लेकिन दोनों की शर्तों में इतना बड़ा फर्क है कि फिलहाल किसी ठोस समझौते के आसार नहीं दिख रहे. 28 सितंबर को अमेरिका और ईरान के अधिकारियों ने कतर के मीड‍िएटर्स के साथ अलग-अलग मीट‍िंग्स कीं. कई घंटे तक बातचीत चली और दोनों पक्षों की मांगों के बीच रास्ता निकालने के लिए एक प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. लेकिन कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी.

Contents
us iran war: बातचीत में क्या पेच?कतर कर रहा मध्यस्थता की कोशिशइराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी

us iran war: बातचीत में क्या पेच?

ईरान चाहता है कि अमेरिका उस पर लगाए गए सैंक्शन और समुद्री नाकेबंदी को कम करे. खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बड़ा विवाद है. ईरान आर्थिक नाकेबंदी को हटाने और अपने फ्रीज किए गए फंड को र‍िलीज करवाना चाहता है.

Also Read –Indranil Sen ED Raid: दुर्गा पूजा के पास से 50-60 करोड़ का खेल…पूर्व मंत्री के घर ED की 15 घंटे चली रेड में क्या मिला?

दूसरी तरफ अमेरिका की सबसे बड़ी मांग ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर है. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकना जंग का मुख्य मकसद है. ईरान का कहना है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं करेगा.

- Advertisement -

कतर कर रहा मध्यस्थता की कोशिश

28 सि‍तंबर को कतर के मीड‍िएटर्स ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की. कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो अमेरिका और ईरान के बीच लगातार संदेश पहुंचा रहा है और दोनों के बीच ऐसा साझा आधार तलाशने की कोशिश कर रहा है, जिससे कोई समझौता हो सके. इसके बाद बातचीत को लेकर उम्मीदें कुछ बढ़ी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि अगर ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ठोस कदम उठाता है, तो अमेरिका सैंक्शंस में राहत और फ्रीज किए गए ईरानी फंड को लेकर रियायतों पर विचार कर सकता है. लेकिन ट्रंप ने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने ईरान को कुछ भी ऑफर नहीं किया है.

Also Read –Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई

29 सितंबर को ट्रंप ने भी अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि ईरान बहुत खराब स्थिति में है और उन्हें नहीं पता कि ईरान अभी हार मानने के लिए तैयार है या नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान आखिरकार हार मानेगा और जंग का मकसद उसे न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकना है.

इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी

इन सबके बीच इराक से भी बड़ा अपडेट आया है. अमेरिकी सैनिकों ने इराक में अपने बचे हुए आखिरी सैन्य ठिकानों से भी वापसी पूरी कर ली है. इसके साथ इराक में अमेरिका की करीब 23 साल लंबी सैन्य मौजूदगी खत्म हो गई. ये वापसी 2024 में हुए एक समझौते के तहत हुई है और इसे डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन ने पूरा किया है. ईरान और उसके सहयोगियों ने इस वापसी को अपने लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया है. वहीं इराक में कुछ सुरक्षा अधिकारियों और एक्सपर्ट ने चिंता जताई है कि अमेरिकी सैनिकों की गैरमौजूदगी से ईरान समर्थित मिलिशिया को ज्यादा प्रभाव मिल सकता है और इस्लामिक स्टेट के फिर से सक्रिय होने का खतरा बढ़ सकता है.

इसी बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी IRGC ने अमेरिकी लोगों से ट्रंप के सहयोगी सांसदों को चुनाव में हराने की अपील की है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, IRGC ने 26 पन्नों की एक चिट्ठी जारी की है. इसमें अमेरिकी वोटर्स से युद्ध और विदेशों में अमेरिकी सैन्य दखल का विरोध करने की अपील की गई है. यानी एक तरफ कतर बातचीत के जरिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का रास्ता तलाश रहा है, तो दूसरी तरफ जमीन पर तनाव और आर्थिक दबाव दोनों बने हुए हैं. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों देश अपनी शर्तों में कुछ बदलाव कर किसी समझौते तक पहुंच पाएंगे, या फिर बातचीत के साथ-साथ जंग भी जारी रहेगी. जो भी अपडेट होगी, हम आप तक लेकर आएंगे.

You Might Also Like

Doanld Trump: एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील

Pakistan Blast: पाकिस्तान में फिर आत्मघाती बम ब्लास्ट, डेरा इस्माइल खान में धमाके से दहला इलाका, 11 की मौत, 30 घायल

Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?

No UPI Day 2026: 2 अक्टूबर को देश में ‘नो यूपीआई डे, नहीं चलेगा UPI, व्यापारियों ने किया ऐलान

TAGGED: #US Iran War, US News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6 Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई
मनोरंजन 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 11
Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
indian army: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना से बचने को कश्मीर के जंगल में जाकर छिपा, फिर भी मारा गया
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
indian foreign minister jaishankar: बड़ा खाद्य संकट आएगा… जयशंकर ने बताया ये दो जंग न रुकीं तो क्या कहर टूटेगा
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4 2
Kashmir Encounter: कश्मीर में सेना का सबसे बड़ा वार! लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा ढेर, कई हमलों में था शामिल
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4 2
Monaj Tiwari On Daughter Rhiti Tiwari: मनोज तिवारी ने बेटी Rhiti Tiwari के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, लोगों ने कहा- इस्तीफा दो
मनोरंजन 22 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?