By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Flydubai: ‘हालात बुरे थे, पर कमाल कर दिया’, ट्रंप-नेतन्याहू ने Flydubai के भारतीय पायलट की तारीफ की
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Flydubai: ‘हालात बुरे थे, पर कमाल कर दिया’, ट्रंप-नेतन्याहू ने Flydubai के भारतीय पायलट की तारीफ की
विदेश

Flydubai: ‘हालात बुरे थे, पर कमाल कर दिया’, ट्रंप-नेतन्याहू ने Flydubai के भारतीय पायलट की तारीफ की

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/01 at 11:34 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 1
SHARE

Flydubai: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट की जमकर तारीफ की है. बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उन्हें असली हीरो बताया है. (Flydubai) उन्होंने कहा कि मच्छार की सूझबूझ और कार्रवाई से हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई. अपने को-पायलट के साथ हुई हाथापाई के दौरान मच्छार को चाकू मारा गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू सदस्यों को बीच-बचाव करने का मौका दिया. 170 से ज्यादा लोगों को ले जा रहे इस विमान को बाद में सऊदी अरब डाइवर्ट किया गया. इसके बाद यह सुरक्षित रूप से तबुक में उतरा.

Contents
Flydubai: डॉनल्ड ट्रंप ने बताया हीरोवहीं X पर एक पोस्ट में बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा,यात्रियों ने हमलावर को काबू कियापीएम मोदी ने भी की तारीफकौन हैं Captain Smit Machchhar?

Flydubai: डॉनल्ड ट्रंप ने बताया हीरो

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाई दुबई के पायलट स्मित मच्छार को “हीरो” बताया है. ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा उन्हें बताई गई जानकारी साझा कर रहे हैं. (Flydubai) ने बताया कि हमले के बाद भारतीय नागरिक स्मित मच्छार की हालत बहुत खराब थी. नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा,

Also Read –Flydubai Flight Hijack Alert: हवा में पायलटों के बीच हाथापाई, चला हाईजैक का सिग्नल! 174 यात्रियों से भरा विमान सऊदी डायवर्ट, फिर…

‘पायलट की हालत बहुत खराब थी. मुझे लगता है कि अभी भी उनकी हालत बहुत खराब है, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई. यह अद्भुत है. एक तरह से वह हीरो हैं.’

- Advertisement -

वहीं X पर एक पोस्ट में बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा,

यात्रियों ने हमलावर को काबू किया

नेतन्याहू ने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने मुकाबला जारी रखा और यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की. नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन की वजह से इजरायली नागरिकों और अन्य देशों के लोगों सहित 174 यात्रियों की जान बचाने में मदद मिली. उन्होंने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की.

इजरायली अधिकारियों ने बताया कि विमान की ऊंचाई अचानक कम होने से पहले को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया. को-पायलट की पहचान एक इजरायली अधिकारी ने ओमान के नागरिक के तौर पर की है. उसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि विमान 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14 हजार फीट नीचे आ गया था.

Also Read –PM Modi Praises Smit Machar: ‘Hero हैं आप…’, स्मित की बहादुरी को PM Modi का सलाम! X पोस्ट में तारीफों में कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी ने भी की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,

‘कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. (Flydubai) उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’

कौन हैं Captain Smit Machchhar?

स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं. रिपोर्टों के मुताबिक वे पहले SpiceJet में भी काम कर चुके हैं और करीब 11 साल तक वहां सेवा दी. इसके बाद 2022 में उन्होंने Flydubai को जॉइन किया. वे Flydubai के Boeing 737 फ्लीट पर Captain के तौर पर उड़ान भर रहे थे.

इस घटना के बाद उनकी कहानी सिर्फ एक विमान हादसे को टालने की कहानी नहीं रह गई है. घायल होने के बावजूद कॉकपिट खोलने और यात्रियों/crew को अंदर आने का मौका देने के लिए इजरायल और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने उनकी तारीफ की है. फिलहाल घटना की पूरी जांच जारी है. हमले के पीछे को-पायलट का मकसद क्या था, यह जांच के बाद ही साफ होगा.

You Might Also Like

china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!

us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?

Doanld Trump: एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील

Pakistan Blast: पाकिस्तान में फिर आत्मघाती बम ब्लास्ट, डेरा इस्माइल खान में धमाके से दहला इलाका, 11 की मौत, 30 घायल

Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM PM Modi Praises Smit Machar: ‘Hero हैं आप…’, स्मित की बहादुरी को PM Modi का सलाम! X पोस्ट में तारीफों में कही ये बड़ी बात
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM
PM Modi Praises Smit Machar: ‘Hero हैं आप…’, स्मित की बहादुरी को PM Modi का सलाम! X पोस्ट में तारीफों में कही ये बड़ी बात
राष्ट्रीय समाचार 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 12
Bigg Boss 20 Eviction: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और मैरी कॉम का पत्ता हो सकता है साफ
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 8
china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 7
us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 11
Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं
राष्ट्रीय समाचार 21 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?