By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pakistan Afghanistan tension: आसिम मुनीर ने ‘भारत’ पर फोड़ा अपनी करतूतों का ठीकरा, तो वहीं तालिबान बोला: सब्र का इम्तिहान मत ले…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Pakistan Afghanistan tension: आसिम मुनीर ने ‘भारत’ पर फोड़ा अपनी करतूतों का ठीकरा, तो वहीं तालिबान बोला: सब्र का इम्तिहान मत ले…
ताज़ा खबरेंविदेश

Pakistan Afghanistan tension: आसिम मुनीर ने ‘भारत’ पर फोड़ा अपनी करतूतों का ठीकरा, तो वहीं तालिबान बोला: सब्र का इम्तिहान मत ले…

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/10/31 at 11:09 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
jd vamce with usha 1761837478
SHARE

Pakistan Afghanistan tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि दोनों ओर से सीधी धमकियां दी जा रही हैं। विदेश यात्रा से लौटे पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने जहां एक ओर अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए भारत-समर्थित तत्वों पर दोष मढ़ दिया, वहीं तालिबानी नेता और अफगानिस्तान के गृह मंत्री खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके सब्र का इम्तिहान न लिया जाए, वरना परिणाम बहुत विनाशकारी होंगे। (Pakistan Afghanistan tension) यह हाई-वोल्टेज बयानबाजी तब सामने आई है जब सीमा पर घुसपैठ और आतंकी हमलों की घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है।

Contents
Pakistan Afghanistan tension: कबायली जिरगे में मुनीर ने दिया मजहब का वास्ताहक्कानी ने किया पलटवारसमस्या आपकी है, हमें क्यों जोड़ रहे?पानी को लेकर भी गरमाया विवाद

Pakistan Afghanistan tension: कबायली जिरगे में मुनीर ने दिया मजहब का वास्ता

खैबर पख्तूनख्वा में कबायली बुजुर्ग नेताओं (जिरगा) की सभा बुलाई गई। आर्मी के लिबास में पहुंचे आसिम मुनीर ने यहां मजहब के ‘पाकिस्तानी ब्रांड’ की दुहाई दी। उन्होंने एक बार फिर अपनी समस्याओं का ठीकरा दूसरे के सिर फोड़ते हुए कहा कि काबुल के साथ संबंध सुधारने के पाकिस्तान के बार-बार प्रयासों के बावजूद, अफगान धरती ‘फितना अल-ख्वारिज’ और ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बनी हुई है। (Pakistan Afghanistan tension) यानी, पाकिस्तान ने बड़ी बेशर्मी से अपने ही देश में हो रहे हमलों के लिए कथित तौर पर भारत-समर्थित तत्वों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, मुनीर ने एक बार भी इस बात का जवाब नहीं दिया कि पाकिस्तानी सेना सीमाई इलाकों में अपने ही नागरिकों पर विमानों से हमला करके बेगुनाहों को क्यों मारती है।

Also Read –JD Vance: जेडी वेंस का खुलासा! हिंदू पत्नी ऊषा वेंस से है अटूट रिश्ता, क्या एक दिन ऊषा बनेंगी ईसाई?

हक्कानी ने किया पलटवार

पाकिस्तान की चुनौती को सीधे तौर पर स्वीकार करते हुए तालिबानी नेता खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने स्पष्ट कर दिया कि अफगानिस्तान पीछे हटने वाला नहीं है। (Pakistan Afghanistan tension) उन्होंने अफगानी हौसले की दुहाई देते हुए कहा, “हालांकि अफगानिस्तान के पास लंबी दूरी की मिसाइलें या भारी हथियार नहीं हैं, फिर भी अगर हमारे ऊपर हमला हुआ तो इसका जवाब देने के लिए हम चट्टान की तरह डटे हैं।” हक्कानी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपने क्षेत्र की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पाकिस्तान को याद दिलाया कि “हम दुनिया के बादशाहों से लड़ चुके हैं और अपने क्षेत्र की रक्षा करना हमारे लिए कोई मुश्किल काम नहीं है।”

- Advertisement -

Also Read –Delhi Police Affidavit on 2020 Riots: ट्रंप के भारत आने पर ही क्यों भड़के थे दंगे? दिल्ली पुलिस ने बताया बड़ा गेमप्लान!

समस्या आपकी है, हमें क्यों जोड़ रहे?

खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने कतर और तुर्की में हुई हालिया बैठकों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान को साफ-साफ बता दिया गया है कि उनकी आंतरिक समस्याओं को अफगानिस्तान से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “समस्या आपकी है। आपके पास समाधान है। (Pakistan Afghanistan tension) तो फिर आप इसे हमसे क्यों जोड़ रहे हैं?” हक्कानी ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अफगानों की सहनशीलता की फिर से परीक्षा ली गई, तो उनकी प्रतिक्रिया बहुत विनाशकारी होगी।

पानी को लेकर भी गरमाया विवाद

सीमा और आतंकवाद के अलावा, अब पानी को लेकर भी दोनों देशों में तनाव है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में कुनार नदीं पर बांध बनाने की तैयारी शुरू करने से पाकिस्तान को अपने पानी की सप्लाई प्रभावित होने का डर सता रहा है। इस आशंका को देखते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान को चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि तालिबान पाकिस्तान के जल अधिकारों की अनदेखी नहीं कर सकता और इस्लामाबाद के पास जवाब देने के लिए “दबाव के हथियार” मौजूद हैं।

You Might Also Like

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Pakistan Economic Crisis: ईरान जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने कबूला बर्बादी का सच, दुनिया के सामने टेके घुटने

US-Iran Conflict: खत्म हो गई तेल की जंग…झुक गया ईरान! क्या अब खुलेगा होर्मुज? ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल

TAGGED: #Pakistan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article jd vamce with usha 1761837478 JD Vance: जेडी वेंस का खुलासा! हिंदू पत्नी ऊषा वेंस से है अटूट रिश्ता, क्या एक दिन ऊषा बनेंगी ईसाई?
Next Article akhilesh yadav 26 1761660070571 1 Trishul 2025: भारत ने हिला दिया! ‘त्रिशूल 2025’ के डर से पाकिस्तान ने 30 दिन के लिए बंद किया एयरस्पेस, हाई अलर्ट पर सेना!
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
विदेश 16 घंटे ago
1999470 befunky2026 4 510 15 41 1
Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच
ताज़ा खबरें 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?