By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Operation Spider Web: ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’: सबसे गोपनीय और घातक ड्रोन हमला, यूक्रेन ने ऐसे लिया बदला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Operation Spider Web: ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’: सबसे गोपनीय और घातक ड्रोन हमला, यूक्रेन ने ऐसे लिया बदला
ताज़ा खबरेंविदेश

Operation Spider Web: ऑपरेशन ‘स्पाइडर वेब’: सबसे गोपनीय और घातक ड्रोन हमला, यूक्रेन ने ऐसे लिया बदला

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/06/03 at 11:22 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 7
SHARE

Operation Spider Web: यूक्रेन की घरेलू खुफिया एजेंसी SBU (Security Service of Ukraine) ने एक अति-गोपनीय और अभूतपूर्व सैन्य अभियान को अंजाम दिया है, जिसे ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ नाम दिया गया है। यह एक विशेष ड्रोन हमला था, जो 1 जून 2025 को रूस के चार प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाकर किया गया। इस ऑपरेशन को नाम दिया गया ‘स्पाइडर वेब’ यानी “मकड़ी का जाल” था क्योंकि यह बिलकुल उसी तरह काम करता है जैसे मकड़ी अपने शिकार के इर्द गिर्द करीने से जाल बुनकर फंसाती है। (Operation Spider Web) खामोशी इतनी कि किस को कानों कान खबर न हो, रणनीतिक रूप से इतना मजबूत कि शिकार का फंसना तय हो और तैयारी ऐसी कि शिकार का फंसकर बर्बाद होना तय हो।

Contents
Operation Spider Web: कैसे काम करता है ‘स्पाइडर वेब’?किसने अंजाम दिया ऑपरेशन?ज़ेलेंस्की का दावा: अब तक का सबसे लंबी दूरी का हमलारूस की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर हलचलकितना नुकसान हुआ रूस को?रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़
image 7

Operation Spider Web: कैसे काम करता है ‘स्पाइडर वेब’?

इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए ड्रोनों को विस्फोटकों से लैस किया गया था और इन्हें लकड़ी के शेड्स की छतों के नीचे छिपाया गया था, जिन्हें बाद में ट्रकों के ज़रिए रूस के हवाई अड्डों की परिधि तक ले जाया गया। (Operation Spider Web) जब ऑपरेशन को अंजाम देना था, तब एक रीमोट-एक्टिवेटेड मैकेनिज़्म के ज़रिए उन शेड्स की छतें खोली गईं, और ड्रोनों ने बिना किसी मानव हस्तक्षेप के उड़ान भरते हुए टारगेट पर हमला किया। यह पूरी रणनीति इस तरह से रची गई थी कि रूस की निगरानी प्रणालियों को इसकी भनक तक नहीं लगी — जैसे कोई अदृश्य जाल बिछाया गया हो, जिसमें रूस फंस गया।

किसने अंजाम दिया ऑपरेशन?

इस ऑपरेशन को अंजाम देने का दावा यूक्रेन की खुफिया एजेंसी SBU ने किया है। एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक आधिकारिक बयान में कहा कि हमने रूस के 4 प्रमुख हवाई अड्डों पर एक साथ हमला कर 41 युद्धक विमानों को निष्क्रिय किया है। इस ऑपरेशन में रणनीतिक क्रूज मिसाइल कैरियर्स का 34% हिस्सा बर्बाद हो गया है। (Operation Spider Web) इस ऑपरेशन की योजना डेढ़ साल तक चुपचाप बनाई गई और क्रियान्वयन के समय इसमें शामिल सभी ऑपरेटर्स को रूस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस मिशन का कंट्रोल सेंटर रूस की FSB (Federal Security Service) के एक क्षेत्रीय दफ्तर के ठीक पास स्थित था — जिससे यह जाहिर होता है कि यूक्रेन ने सुरक्षा के सबसे गहरे घेरे को भी चकमा दिया।

- Advertisement -

ज़ेलेंस्की का दावा: अब तक का सबसे लंबी दूरी का हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन करार दिया और कहा कि यह ऑपरेशन यूक्रेन की घरेलू तकनीक और क्षमताओं से किया गया, और इसका परिणाम शानदार है। (Operation Spider Web) इससे रूस को ठोस और उचित नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 117 ड्रोन शामिल थे और यह पूरी तरह से यूक्रेनी निर्माण और योजना पर आधारित था।

रूस की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर हलचल

रूसी सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें इरकुत्स्क क्षेत्र के बेलाया हवाई अड्डे पर जलते हुए बमवर्षक विमान देखे जा सकते हैं। (Operation Spider Web) हालाँकि रूस ने अभी तक इस हमले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय गवर्नर ने ड्रोन हमले की बात स्वीकारी है और बताया कि हमले ड्रोन द्वारा एक ट्रक से लॉन्च किए गए।

कितना नुकसान हुआ रूस को?

SBU के मुताबिक, इस ऑपरेशन से रूस को लगभग $7 अरब (लगभग ₹58,000 करोड़) का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसमें युद्धक विमान, क्रूज मिसाइल कैरियर्स और हवाई ठिकानों को भारी क्षति पहुंची है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़

‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ केवल एक सैन्य हमला नहीं है, बल्कि यह युद्ध के साइबर, रणनीतिक और तकनीकी मोर्चों पर यूक्रेन की बढ़ती ताकत का संकेत है। रूस की वायुसेना की सुरक्षा में सेंध और इतनी गहराई तक हमला दर्शाता है कि युद्ध अब केवल सीमा पर नहीं लड़ा जा रहा — बल्कि उसके दिल तक पहुंचने की रणनीति तैयार की जा चुकी है।

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक! कुनार में घर पर बरसे बम, कई नागरिकों के घायल होने की खबर

TAGGED: Operation Spider Web

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 6 Turkiye Betrays Russia: वाह रे Turkiye! India के बाद Russia से भी की गद्दारी, पुतिन को दिया धोखा, कर दिया डबल गेम
Next Article image 11 Corona Virus Update: कोरोना अलर्ट! देश में स्थिति भयावह, भारत में 4300 के पार पहुंचे केस, फिर लगेगा लॉकडाउन?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?