By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/05/03 at 3:58 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
SHARE

Iran-US Ceasefire Talks: पश्चिम एशिया में महीनों से लगातार जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। फरवरी 2026 से चल रहे ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच अब ईरान ने ऐसा बड़ा कदम उठाया है, जिसने पूरे विश्व का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को भेजे गए 14 पॉइंट प्रस्ताव को विशेषज्ञ युद्धविराम की दिशा में बड़ा संकेत मान रहे हैं।

Contents
Iran-US Ceasefire Talks: ईरान का 14 पॉइंट प्रस्ताव क्या है ?होर्मुज पर क्या चाहता है ईरान?क्यों बदला ईरान का रुख?ट्रंप की प्रतिक्रिया और आगे की राहखत्म होगी जंग?

प्रस्ताव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईरान अब लंबे युद्ध के बजाय समझौते के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहता है। (Iran-US Ceasefire Talks) इन सब के बीच सबसे विशेष बात यह है कि इस प्रस्ताव के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है, जिन्हें इस पहल से कूटनीतिक बढ़त मिलती नज़र आ रही है।

Also Read –Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें

Iran-US Ceasefire Talks: ईरान का 14 पॉइंट प्रस्ताव क्या है ?

ईरानी स्टेट मीडिया के अनुसार, यह प्रस्ताव अमेरिका के 8 पॉइंट प्लान का जवाब है। इसमें कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं:

- Advertisement -
  1. 30 दिनों के अंदर युद्धविराम
  2. भविष्य में किसी भी प्रकार का हमला न करने की गारंटी
  3. अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी
  4. नौसैनिक नाकाबंदी हटाना
  5. फ्रोजन एसेट्स की रिहाई
  6. आर्थिक प्रतिबंधों में ढील
  7. लेबनान सहित अन्य मोर्चों पर युद्ध विराम
  8. और सबसे महत्वपूर्ण – होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नई व्यवस्था

यह प्रस्ताव दर्शाता है कि ईरान अब अपने पुराने आक्रामक रुख से पीछे हटते हुए संतुलित समाधान की तरफ बढ़ रहा है।

Also Read –Bangladesh Government: भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा भारी तनाव! ढाका ने भारतीय दूत को किया तलब, असम CM के किस बयान पर भड़का पड़ोसी देश?

होर्मुज पर क्या चाहता है ईरान?

होर्मुज जलडमरूमध्य इस पूरे युद्ध का केंद्र बना हुआ है। विश्व के लगभग 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। ईरान ने प्रस्ताव में कहा है कि वह होर्मुज को फिर से खोलने को तैयार है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ:

  • अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटाए
  • भविष्य में हमले न करने की गारंटी दे
  • ईरान को सीमित नियंत्रण या निगरानी का अधिकार मिले

नई व्यवस्था के तहत ईरान जहाजों को आदेश देने, टोल वसूलने या नियंत्रित मार्ग बनाने की बात कर रहा है। यानी वह पूरी तरह नियंत्रण छोड़ने के बजाय साझा व्यवस्था चाहता है।

क्यों बदला ईरान का रुख?

विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं:

  1. आर्थिक रूप से दबाव: अमेरिकी नाकाबंदी के कारण ईरान का तेल निर्यात लगभग ठप हो गया है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
  2. सैन्य नुकसान: निरंतर हमलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और सैन्य ठिकानों को भयंकर नुकसान हुआ है।
  3. क्षेत्रीय दबाव: लेबनान और यमन जैसे क्षेत्रों में भी तनाव बढ़ने से ईरान पर कई मोर्चों का दबाव है।
  4. वैश्विक अलगाव: चीन और रूस जैसे सहयोगी भी खुलकर समर्थन नहीं दे पा रहे हैं।

ट्रंप की प्रतिक्रिया और आगे की राह

अमेरिका ने इस प्रस्ताव की समीक्षा तो की है, लेकिन अभी इसे पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को अपने पिछले “कृत्यों” की बड़ी कीमत चुकानी होगी।

हालांकि, बातचीत लगातार चल रही है और फिलहाल 3 हफ्ते का अस्थायी सीजफायर लागू है। यह स्थिति बताती है कि दोनों पक्ष पूरी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, लेकिन बातचीत का रास्ता खुला हुआ है।

खत्म होगी जंग?

ईरान का यह प्रस्ताव उसकी “युद्ध थकान” को स्पष्ट रूप से दिखा रहा है। हालांकि इसे पूरी तरह झुकना नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह रणनीतिक रूप से पीछे हटने का संकेत अवश्य है।

यदि इस प्रस्ताव पर सहमति बनती है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल सकता है, वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट आ सकती है और सप्लाई चेन सामान्य हो सकती है। लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं, विशेषकर मुआवजे और सुरक्षा गारंटी को लेकर।

बता दे, ईरान का 14 पॉइंट प्रस्ताव इस लंबे युद्ध का संभावित टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। पाकिस्तान की मध्यस्थता और अमेरिका की आखिरी प्रतिक्रिया आगामी में तय करेगी कि यह पहल शांति में बदलेगी या फिर संघर्ष और लंबा खिंचेगा। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि ईरान अब टकराव नहीं, बल्कि समझौते की भाषा बोल रहा है और यही इस जंग के अंत की सबसे बड़ी उम्मीद है।

You Might Also Like

Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर

US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी

Nvidia CEO Jensen Huang: चीनी जासूस के साथ अफेयर में फंसे Jensen Huang की Nvidia में होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

US-Iran War: अमेरिका के सुरक्षा कवच पर ईरान की चोट! बहरीन में रडार सिस्टम को बनाया निशाना

Indonesia Vice President Resign: इंडोनेशिया में बड़ा सियासी उलटफेर! उपराष्ट्रपति गिब्रान ने दिया इस्तीफा, डिप्लोमा विवाद से मचा बवाल

TAGGED: #Iran-US Ceasefire Talks

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1 Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
Next Article WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1 Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 19
Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 18
Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 17
Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर
विदेश 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 16
US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी
विदेश 19 घंटे ago
Tides along changing shores
public 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 15
Nvidia CEO Jensen Huang: चीनी जासूस के साथ अफेयर में फंसे Jensen Huang की Nvidia में होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?