By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/05/02 at 3:36 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
SHARE

Indian leaving US: अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनैशनल पीस के इंडियन अमेरिकन एटिट्यूड्स सर्वे के मुताबिक, वहां रह रहे करीब 52 लाख भारतीयों में से 40 प्रतिशत अब अमेरिका छोड़ने का मन बना रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की नीतियां बताई जा रही हैं, जिनमें इमिग्रेशन की सख्ती, बढ़ती महंगाई और भेदभाव जैसी समस्याएं शामिल हैं।

Contents
Indian leaving US: राजनीति और महंगाई से बढ़ी नाराजगीट्रम्प की नीतियों से बढ़ी बेचैनीकम संख्या, लेकिन बड़ा आर्थिक योगदानहेल्थ सेक्टर में भारतीयों की मजबूत पकड़ग्रामीण इलाकों में भी भारतीयों की अहम भूमिकाटेक्नोलॉजी और रिसर्च में भी मजबूत पकड़

Indian leaving US: राजनीति और महंगाई से बढ़ी नाराजगी

सर्वे के अनुसार 14 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें हमेशा अमेरिका छोड़ने का विचार आता रहता है, जबकि 26 प्रतिशत लोग कभी-कभार ऐसा सोचते हैं। करीब 58 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग अमेरिका की राजनीति से नाखुश हैं और 54 प्रतिशत का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने वहां रहना मुश्किल कर दिया है।

Also Read –Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

ट्रम्प की नीतियों से बढ़ी बेचैनी

करीब 71 प्रतिशत भारतीय मूल के लोगों को डोनाल्ड ट्रम्प का कामकाज पसंद नहीं आ रहा है। उनका मानना है कि सरकार की नीतियां अब “अमेरिका सिर्फ अमेरिकियों के लिए” जैसी सोच को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे उनकी पहचान और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। धार्मिक समावेश की कमी भी एक बड़ी चिंता बनकर उभरी है।

- Advertisement -

कम संख्या, लेकिन बड़ा आर्थिक योगदान

अमेरिका की कुल आबादी में भारतीय मूल के लोगों की हिस्सेदारी भले ही करीब 1.5 प्रतिशत है, लेकिन टैक्स में उनका योगदान लगभग 6 प्रतिशत है। यह आंकड़ा साफ बताता है कि भारतीय समुदाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कितनी अहम भूमिका निभा रहा है।

हेल्थ सेक्टर में भारतीयों की मजबूत पकड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के हेल्थ सेक्टर में भारतीयों की मौजूदगी काफी मजबूत है। करीब 10 लाख डॉक्टरों में से 2.6 लाख प्रवासी हैं और इनमें 60 हजार से 1 लाख तक भारतीय मूल के डॉक्टर शामिल हैं। यानी लगभग 8.5 से 9 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीयों की है।

वहीं नर्सिंग सेक्टर में भी भारतीय पीछे नहीं हैं। अमेरिका में करीब 34 लाख नर्सों में 16 प्रतिशत प्रवासी हैं, जिनमें 30 से 35 हजार भारतीय मूल की नर्सें हैं। इसके अलावा 10 से 12 हजार भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई या रेजिडेंसी कर रहे हैं।

Also Read –Jharkhand News: मुंबई में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, वर्ड पावर चैंपियनशिप में लहराया परचम

वहीं अमेरिका के बड़े मेडिकल और रिसर्च संस्थानों में भी भारतीयों की अच्छी-खासी मौजूदगी है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, मेयो क्लिनिक और नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ जैसे संस्थानों में भारतीय मूल के डॉक्टर, प्रोफेसर और रिसर्चर महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी भारतीयों की अहम भूमिका

अमेरिका के ग्रामीण इलाकों में जहां स्थानीय डॉक्टर काम करने से कतराते हैं, वहां भारतीय मूल के डॉक्टर बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारतीय डॉक्टरों और नर्सों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अहम योगदान दिया था।

टेक्नोलॉजी और रिसर्च में भी मजबूत पकड़

दरअसल सिर्फ हेल्थ सेक्टर ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और रिसर्च में भी भारतीयों की भूमिका बेहद अहम है। अमेरिका में कुल वैज्ञानिकों में करीब 10 से 12 प्रतिशत भारतीय मूल के हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी और दवाओं के विकास में भारतीय वैज्ञानिक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में करीब 22 हजार भारतीय मूल के प्रोफेसर हैं और कई शीर्ष पदों पर भी भारतीय काम कर रहे हैं।

You Might Also Like

PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’

Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही! 111 पहुंचा मौतों का आंकड़ा, कई इमारतें जमींदोज

Nepal: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग ने पकड़ी रफ्तार, तराई में बढ़ते तनाव के बीच रुपईडीहा सीमा पर कड़ी निगरानी

PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’

Mojtaba Khamenei Health Update: मोजतबा खामेनेई की कभी भी हो सकती है मौत! इजराइली मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति के बयान से बढ़ी टेंशन

TAGGED: #Indian leaving US

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
Next Article WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 11 at 08.10.07
PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 11 at 08.10.07
Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही! 111 पहुंचा मौतों का आंकड़ा, कई इमारतें जमींदोज
विदेश 13 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 1 1
Nepal: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग ने पकड़ी रफ्तार, तराई में बढ़ते तनाव के बीच रुपईडीहा सीमा पर कड़ी निगरानी
विदेश 2 दिन ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 5
PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’
विदेश 2 दिन ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 4
Asur Season 3 Update : अरशद वारसी की सीरीज असुर सीजन 3 एक बार फिर नई कहानी के करेगी वापसी
मनोरंजन 2 दिन ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 3
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: खेसारी को नहीं भूल पाईं हैं काजल राघवानी, सरेआम बयां किया प्यार, बोलीं- मैं आज भी उनसे..
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?