By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nestle Controversy: ‘भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल’, Nestle के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Nestle Controversy: ‘भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल’, Nestle के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ताज़ा खबरें

Nestle Controversy: ‘भारत में बिकने वाले सेरेलैक में चीनी का हो रहा इस्तेमाल’, Nestle के प्रोडक्ट्स को लेकर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/18 at 10:25 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Nestle Controversy: भारत में नेस्ले के दो सबसे ज्यादा बिकने वाले बेबी-फूड ब्रांडों में बड़ी मात्रा में एडेड शुगर या कहें अतिरिक्त चीनी मिली होने का खुलासा हुआ है. स्विट्जरलैंड की कंपनियों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट ‘पब्लिक आई’ की जांच में पता चला है कि नेस्ले जब इन बेबी-फूड प्रोडक्ट्स को ब्रिटेन, जर्मनी जैसे विकसित देशों में बेचता है, तो उसमें चीनी नहीं होती है. (Nestle Controversy) नेस्ले स्विट्जरलैंड की एक नामी कंपनी है, जिसके प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेचे जाते हैं.

Contents
Nestle Controversy: भारत में बिकने वाले 15 सेरेलैक बेबी प्रोडक्ट्स में पाई गई चीनीपैकेजिंग से चीनी की बात छिपा रहा नेस्लेबच्चों को लग जाती है चीनी खाने की आदत: एक्सपर्ट्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि नेस्ले कई देशों में बच्चों के दूध और सेरेलैक प्रोडक्ट्स में चीनी और शहद का इस्तेमाल करता है. ऐसा करना मोटापे और पुरानी बीमारियों को रोकने के मकसद से बनाए गए अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. नेस्ले की तरफ से नियमों के उल्लंघन के मामले एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देशों में देखने को मिले हैं. (Nestle Controversy) हालांकि, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह भारत में सभी नियमों का पालन कर रही है.

image 209

Nestle Controversy: भारत में बिकने वाले 15 सेरेलैक बेबी प्रोडक्ट्स में पाई गई चीनी

जांच में पता चला है कि भारत में बिकने वाले सभी 15 सेरेलैक बेबी प्रोडक्ट्स में खाने के लिए दी जाने वाली तय मात्रा में औसतन 3 ग्राम चीनी होती है. कंपनी की तरफ से बताया जाता है कि एक बार में बच्चों को सेरेलैक की कितनी मात्रा देनी होती है. अफ्रीका के इथियोपिया और एशिया के थाईलैंड जैसे देशों में तो चीनी 6 ग्राम तक पाई गई है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि जब यही प्रोडक्ट्स जर्मनी और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में बेचे जाते हैं, तो उसमें चीनी नहीं होती है.

पैकेजिंग से चीनी की बात छिपा रहा नेस्ले

नेस्ले की चालाकी इस बात से भी पता चलती है कि वह अक्सर ही प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर इस बात की जानकारी नहीं देता है कि इसमें कितनी चीनी है. (Nestle Controversy) रिपोर्ट में बताया गया, “नेस्ले अपने प्रोडक्ट्स में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जानकारी तो देता है, लेकिन जब बात अतिरिक्त चीनी की आती है, तो ये बिल्कुल भी पारदर्शी नहीं है.” नेस्ले ने 2022 में भारत में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के सेरेलैक प्रोडक्ट्स बेचे हैं.

- Advertisement -
image 210

बच्चों को लग जाती है चीनी खाने की आदत: एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों के प्रोडक्ट्स में चीनी को डालना खतरनाक और गैरजरूरी काम है. इससे बच्चों को चीनी खाने की आदत लग सकती है. ब्राजील में फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पैराइबा के न्यूट्रीशन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर रोड्रिगो वियाना ने कहा, “ये चिंता की बात है. शिशुओं और छोटे बच्चों को दिए जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स में चीनी नहीं मिलानी चाहिए, क्योंकि यह अनावश्यक और बहुत ज्यादा नशीला होता है. इसकी वजह से बच्चों को मीठा खाने की आदत लग जाती है.”

You Might Also Like

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UP Lok Sabha Election 2024: हरदोई में पुलिस कर्मियों पर भड़के एसपी केशव चंद्र, कहा- ‘बर्खास्त कर दूंगा’, वीडियो वायरल
Next Article Bengaluru News: बेंगलुरु में ‘जय श्री राम’ के नारे पर बवाल, बीच सड़क रोककर 3 लोगों की डंडों से जमकर हुई पिटाई
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 3
Xi Jinping India Visit 2026: PM Modi के निमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, BRICS Summit से बदलेंगे भारत-चीन के रिश्ते?
विदेश 60 मिनट ago
2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 1 2
Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश 2 फिल्म में नजर आएंगे Virat-Anushka, जानिए कितने पार्ट में बनेंगी फिल्म
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 1 1
Nayyi Navelli Teaser: “भाभी डायन है” इसके बाद अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू, नयी नवेली’ का टीज़र रिलीज
मनोरंजन 3 घंटे ago
2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 2
Apple iPhone: Apple का पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च, 7.6-inch डिस्प्ले और Apple Pencil सपोर्ट; जानिए कीमत
विदेश 7 घंटे ago
2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 1
Satya Niketan building collapse: दुकान बड़ी करने के चक्कर में गिरी बिल्डिंग… सत्य निकेतन हादसे में हुआ खुलासा
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26
PM donate increment: इस प्रधानमंत्री की सैलरी दुनिया में सबसे ज्यादा, 27 करोड़ रुपये!
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?