By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: MP Lok Sabha Chunav 2024: जीतू पटवारी के पोस्टर कुचलने के चक्कर में भगवान राम की फोटो पर चढ़ी महिला कार्यकर्ता, BJP-कांग्रेस में मची खींचतान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > MP Lok Sabha Chunav 2024: जीतू पटवारी के पोस्टर कुचलने के चक्कर में भगवान राम की फोटो पर चढ़ी महिला कार्यकर्ता, BJP-कांग्रेस में मची खींचतान
ताज़ा खबरेंराजनीति

MP Lok Sabha Chunav 2024: जीतू पटवारी के पोस्टर कुचलने के चक्कर में भगवान राम की फोटो पर चढ़ी महिला कार्यकर्ता, BJP-कांग्रेस में मची खींचतान

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/04 at 11:27 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजेपी नेता इमरती देवी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जिससे अब जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इमरती देवी ने जीतू पटवारी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है. (MP Lok Sabha Chunav 2024) वहीं, जीतू पटवारी के निवास के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक भूल से दोनों पार्टियां एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं.

Contents
MP Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी ने बताया जीतू पटवारी का षड्यंत्रकांग्रेस के निशाने पर आई बीजेपी

दरअसल, जीतू पटवारी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटवारी के एक पोस्टर को उल्टा कर उसे पैरों से कुचलना शुरू कर दिया. (MP Lok Sabha Chunav 2024) इस दौरान जीतू पटवारी के समर्थक वहां पहुंचे और उन्होंने पोस्टर पर भगवान राम और हनुमान जी की तस्वीरों को बीजेपी नेत्रियों द्वारा कुचलने का आरोप लगाया. महिला नेत्रियों ने भी जैसे ही देखा कि इस पर श्रीराम की तस्वीर है, उन्होंने वहां से हटने में समझदारी समझी लेकिन इस मामले के बाद अब पूरी कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी ने बताया जीतू पटवारी का षड्यंत्र

इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जब इंदौर में महिला मोर्चे की सैकड़ों बहनें जीतू पटवारी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं तो जीतू पटवारी ने अपने पुरुष गुंडे उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए खड़े कर दिए. उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से धक्का-मुक्की की, जिसका वीडियो भी सामने आया है. बेहतर होता कि जीतू पटवारी अपने बयान के लिए इन बहनों से माफी मांगते, लेकिन वो तो साजिश और षड्यंत्र रच रहे हैं.

image 43

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “आपके लोगों ने जानबूझकर इलाके में लगे धार्मिक पोस्टरों को पहले जमीन पर पटका, फिर पैरों से कुचला, फिर उन पोस्टरों को प्रदर्शन के बीच लाकर जानबूझकर पटका दिया और महिला मोर्चे की बहनों की बहनों पर झूठा आरोप लगा दिया, जबकि सबकुछ आपके लोगों ने किया.”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा, “हम जल्द ही इसके प्रमाण भी सबके सामने लाएंगे. आप अपनी गलती को इस तरह से मुद्दों से भटका कर गुमराह करने में कभी भी सफल नहीं होंगे. भगवान राम भगवान हनुमान हमारे आराध्य हैं. (MP Lok Sabha Chunav 2024) हमारे दिलों में बसते हैं. कांग्रेस का चरित्र सभी जानते हैं कि वो भगवान राम विरोधी हैं. जीतू पटवारी अभी भी समय है, षड्यंत्र छोड़कर माफी मांगें, आगे से ऐसी गलती कभी नहीं करने का वचन दें , तभी आपको प्रदेश की बहनें माफ करेंगी.”

कांग्रेस के निशाने पर आई बीजेपी

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा आदरणीय भाभी इमारती देवी को लेकर कही गई कथित टिप्पणी, जिस पर वे अपना न केवल स्पष्टीकरण बल्कि खेद भी व्यक्त कर चुके हैं. (MP Lok Sabha Chunav 2024) लेकिन फिर भी बीजेपी घिनौना राजनीतिक खेल खेल रही है.”

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल खड़े करते हुए कहा, “इंदौर में बीजेपी महिला मोर्चे की बहनों ने जीतू पटवारी के निवास पर प्रदर्शन किया, हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं, यह उनका संवैधानिक अधिकार है लेकिन सनातनियों की पैरोकार बहनों ने जिस तरह वहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लगे होर्डिंग को उखाड़ कर अपने पैरों तले रौंदा है.”

उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का सनातनी संस्कृति, धर्म, प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था और सम्मान है? अंधभक्तों की जमात और फर्जी राम भक्तों का कुनबा प्रभु के इस घोर अपमान पर कुछ कहेगा, उनका हिंदुत्व जागेगा या नहीं.

You Might Also Like

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Elvish Yadav Case: एल्विश यादव पर फिर कसेगा शिकंजा! ED ने मनी लांड्रिंग केस में दर्ज की FIR
Next Article Murder In Mahim Release Date: आशुतोष राणा और विजय राज की ‘मर्डर इन माहीम’ का जबरदस्त है ट्रेलर, जानें कब और कहां देखें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 3 मिनट ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 31 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 5
Meerut Blue Drum Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड: न चश्मदीद, न पूरी कहानी; 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों से मुस्कान-साहिल को फांसी ऐसे मिली
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?