By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Kolkata: भारी बारिश से बेहाल कोलकाता, करंट लगने से 5 की मौत, एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई ट्रेनों का समय बदला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Kolkata: भारी बारिश से बेहाल कोलकाता, करंट लगने से 5 की मौत, एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई ट्रेनों का समय बदला
ताज़ा खबरें

Kolkata: भारी बारिश से बेहाल कोलकाता, करंट लगने से 5 की मौत, एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई ट्रेनों का समय बदला

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/09/23 at 3:54 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE
image 45

Kolkata: कोलकाता में बीती रात हुई जबरदस्त बारिश के बाद हाल बेहाल है. लगभग पूरे शहर में पानी भर गया है. शहर की सड़कें पानी से जाम हैं. यहां तक कि कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर रनवे एरिया में भी पानी भर गया है. शहर के सियालदह, वीआईपी बाज़ार, कंकुरगाछी, न्यू टाउन समेत सभी प्रमुख इलाकों में पानी जमा है.

Contents
Kolkata: करंट लगने से पांच लोगों की मौतकई ट्रेनें प्रभावितइन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिशट्रेनों का बदला गया समय

Kolkata: करंट लगने से पांच लोगों की मौत

बारिश के बीच बिजली का करंट लगने से अब तक पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है. रिपोर्ट में अलीपुर मौसम विभाग के हवाले से बताया गया कि पूरे दक्षिण बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है. Kolkata) रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ घंटों में 100 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है. कुछ जगहों पर तो तीन घंटे में 200 मिमी से भी ज्यादा की बारिश दर्ज की गई है.

image 46

ये भी पढ़ें –Kolkata Rain: कोलकाता में रिकॉर्डतोड़ बारिश: 5 मौतें, रेलवे और ट्रैफिक सेवाएं प्रभावित, जानें कैसा है हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश का मुख्य असर दक्षिण 24 परगना में रहा. हावड़ा और हुगली पर भी इसका असर पड़ा है. इसके अलावा, दमदम, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी चेतावनी जारी की गई है. (Kolkata) अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को भी गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, लो प्रेशर बनने के कारण यह भारी बरिश हो रही है.

- Advertisement -
image 47

कई ट्रेनें प्रभावित

कोलकाता में रात भर हुई लगातार बारिश से कई घर भी ढह गए हैं. कई इलाकों में बिजली आना बंद हो गई है. वहीं रेलवे लाइनों पर पानी भर जाने से ट्रेनों का चलना भी बंद हो गया है. सियालदह साउथ ब्रांच पर कई ट्रेनें रुकी हुई हैं. बारिश का असर दुर्गा पूजा की तैयारियों पर भी पड़ा है. (Kolkata) कहीं मंडप ढह गए हैं तो कहीं सजावट बह गई है. कई लोगों का कहना है कि उन्होंने हाल के दिनों में ऐसी आपदा नहीं देखी. मेट्रो की भी कई लाइनों में बारिश के कारण ऑपरेशन रुका रहा.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश

रिपोर्ट में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे तक मानिकतला में 147 मिमी बारिश हुई. इसमें कामदाहारी क्षेत्र में सबसे अधिक 245 मिमी वर्षा हुई. (Kolkata) इसके अलावा, तपसिया और बल्लीगंज में 240 मिमी से अधिक बारिश हुई. उल्टोडांगा और कंकुरगाछी से सटे इलाकों में भी बाढ़ आ गई. हालांकि बारिश सोमवार रात को शुरू हुई, लेकिन आधी रात के बाद यह तेज हो गई.

image 49

ये भी पढ़ें –India US Relations: H-1B वीजा विवाद के बीच रुबियो ने जयशंकर से मुलाकात में क्या कहा? भारत की अहमियत पर जोर

ट्रेनों का बदला गया समय

भारी बारिश के कारण हावड़ा डिवीजन में कई स्थानों पर पानी भर गया है, इसके चलते 23 सितंबर के लिए इन ट्रेनों का समय बदला गया है:

22301, अप हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो 23 सितंबर को सुबह 5.55 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होने वाली थी, वह 23 सितंबर को सुबह 7.45 बजे रवाना की गई.
22303, हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस, जो 23 सितंबर को सुबह 6.45 बजे हावड़ा से रवाना होने वाली थी, वह 23 सितंबर को सुबह 8.10 बजे चलाई गई.
22309, हावड़ा-जमालपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो हावड़ा से 7.45 बजे रवाना होने वाली थी, वह 8.20 बजे के लिए रीशेड्यूल की गई.

You Might Also Like

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान

Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’

TAGGED: #Kolkata

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Afghanistan Boy Hiding in Landing Gear: अविश्वसनीय! 13 साल का बच्चा फ्लाइट के पहिये में छिपकर पहुंचा भारत, 94 मिनट तक खेला मौत के साथ खेल
Next Article image 51 Hanuman Statue Texas: अमेरिका में हनुमान जी का विरोध: कट्टरपंथियों ने कहा ‘झूठी प्रतिमा’, जानें ओबामा ने क्या कहा बजरंगबली के बारे में
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विदेश 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?