By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Israel Attack on Gaza: गाजा में पत्रकारों की मौत, दबाव बढ़ा तो इजरायल ने खेद जताया, कहा- ‘होगी जांच’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Israel Attack on Gaza: गाजा में पत्रकारों की मौत, दबाव बढ़ा तो इजरायल ने खेद जताया, कहा- ‘होगी जांच’
ताज़ा खबरें

Israel Attack on Gaza: गाजा में पत्रकारों की मौत, दबाव बढ़ा तो इजरायल ने खेद जताया, कहा- ‘होगी जांच’

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/08/26 at 10:53 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
55 2
SHARE

Israel Attack on Gaza:गाजा के नासिर अस्पताल पर हुए इजरायली हमले (Israeli Attack on Hospital) में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. जिनमें पत्रकार, डॉक्टर्स और रेस्क्यू टीम के सदस्य भी शामिल थे. इस हमले की दुनियाभर में काफी आलोचना हो रही थी. अब इजरायल ने इस हमले के लिए खेद प्रकट किया है.

Contents
Israel Attack on Gaza: हमले में पांच पत्रकारों की मौतअब तक 240 पत्रकारों की मौत

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. X पर पोस्ट करते हुए लिखा गया,

इजरायल गाजा के नासिर अस्पताल में हुई दुखद दुर्घटना पर गहरा खेद व्यक्त करता है. इजरायल पत्रकारों, चिकित्सा कर्मचारियों और सभी नागरिकों के काम को महत्व देता है. सैन्य अधिकारी गहन जांच कर रहे हैं.

आगे लिखा गया, “हमारा युद्ध हमास आतंकवादियों के साथ है. (Israel Attack on Gaza) हमारा एकमात्र लक्ष्य हमास को हराना और अपने बंधकों को वापस लाना है.”

- Advertisement -

Israel Attack on Gaza: हमले में पांच पत्रकारों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोगों में रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस (AP), अल जजीरा के लिए काम करने वाले पांच पत्रकार भी शामिल थे. मरियम अबू दग्गा, जो AP के लिए स्वतंत्र पत्रकार थीं. मोहम्मद सलामा, जो कतर स्थित अल जजीरा के लिए काम करते थे. मोआज अबू ताहा, जो स्वतंत्र पत्रकार थे और कई समाचार संगठनों के साथ काम करते थे. वे कभी-कभी रॉयटर्स के लिए भी योगदान देते थे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में हिंसा: दो बच्चों की मौत से भड़की भीड़, पुलिस टीम पर हमला, एसपी समेत पांच घायल

इसके अलावा कैमरामैन हुसाम अल-मसरी (रॉयटर्स) और अहमद अबू अजीज भी मृतकों में शामिल हैं. इस हमले में फोटोग्राफर हातेम खालिद भी घायल हो गए, जो रॉयटर्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं.

एजेंसी ने बताया कि सोमवार, 25 अगस्त को इजरायल ने गाज़ा के नासेर अस्पताल पर दो हमले किए. पहले हमले में रॉयटर्स के कॉन्ट्रैक्टर और कैमरा ऑपरेटर हुसाम अल-मसरी मारे गए. (Israel Attack on Gaza) बचाव कार्य में लगे लोग और पत्रकार जब हमले वाली जगह पर गए, तभी इजरायल ने दूसरा हमला कर दिया.

दूसरे हमले में भी रॉयटर्स से जुड़े हातेम खालिद घायल हो गए. पहला हमला जब हुआ, उस समय मसरी रॉयटर्स के लिए लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. हमले के बाद वह अचानक से बंद हो गया.

अब तक 240 पत्रकारों की मौत

इजरायल की सेना, इजरायल रक्षा बलों ने नासेर अस्पताल पर हमला करने की बात स्वीकार की और कहा कि जनरल स्टाफ के प्रमुख ने जांच के आदेश दे दिए हैं. फिलीस्तीनी पत्रकार संघ ने इस हमले की निंदा की है और इसे ‘फ्री मीडिया पर खुली जंग’ बताया है. (Israel Attack on Gaza) संघ ने कहा कि इजरायल इन हमलों से पत्रकारों को डाराना चाहता है ताकि वे अपने पेशेवर कर्तव्य न निभा पाएं. पत्रकार संघ के मुताबिक, हमास के खिलाफ 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई जंग के बाद से अब तक गाज़ा में इजरायली हमलों में 240 से अधिक पत्रकार मारे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Mahavatar: विकी कौशल ने अपनी हज़ार करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म पोस्टपोन क्यों कर दी?

वहीं, IDF ने हमले में निर्दोष लोगों और पत्रकारों के मारे जाने पर खेद जताया है. टाइम्स ऑफ इजरायल को इजरायली सेना ने बताया कि उसे किसी भी निर्दोष नागरिक को नुकसान पहुंचने का खेद है. (Israel Attack on Gaza) उसकी ओर से कभी भी पत्रकारों को निशाना नहीं बनाया जाता. अपनी सेनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वह पूरी कोशिश करते हैं कि पत्रकारों और निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान न हो.

You Might Also Like

Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के पास हुआ हादसा, काफिले की पांच गाड़ियों और एंबुलेंस की टक्कर की सूचना !

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

TAGGED: Israel Attack on Gaza

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 55 1 Mahavatar: विकी कौशल ने अपनी हज़ार करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म पोस्टपोन क्यों कर दी?
Next Article image 49 Google AI: ‘हमारे यहां मत खाओ…’ रेस्टोरेंट मालिक क्यों लगा रहा ये गुहार? वजह गूगल AI से जुड़ी है
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 4
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा
मनोरंजन 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 3
Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय
राष्ट्रीय समाचार 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 1
Israel Political Crisis: नेतन्याहू अब नहीं रहेंगे इजरायल के PM! अरब पार्टियों ने कर दिया खुला ऐलान- अब आइजेनकोट के हाथ सत्ता की चाबी
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM
Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत
राष्ट्रीय समाचार 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 4 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?