By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Elvish Yadav Controversy: क्या है वो वजह जिसके चलते सागर ठाकुर की जान लेने पर उतारू हो गए थे एल्विश यादव? जानें पूरे विवाद की जड़
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Elvish Yadav Controversy: क्या है वो वजह जिसके चलते सागर ठाकुर की जान लेने पर उतारू हो गए थे एल्विश यादव? जानें पूरे विवाद की जड़
मनोरंजन

Elvish Yadav Controversy: क्या है वो वजह जिसके चलते सागर ठाकुर की जान लेने पर उतारू हो गए थे एल्विश यादव? जानें पूरे विवाद की जड़

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/09 at 4:16 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
Untitled design 53
SHARE

Elvish Yadav Controversy: ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर रहे एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं. नोएडा में सांप के जहर की तस्करी मामले में अभी उन पर कार्रवाई चल ही रही है कि अब वह एक यूट्यूबर की पिटाई कर फिर से विवादों में छा गए हैं. दरअसल, शुक्रवार (8 मार्च) से ही एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने वह आठ-दस साथियों के साथ सागर ठाकुर नाम के एक यूट्यूबर की पिटाई करते हुए देखे गए हैं.

Contents
Elvish Yadav Controversy: मैक्सटर्न के जरिए शेयर किए गए वीडियो में क्या है?किस तरह शुरू हुआ विवाद?लड़ाई तक कैसे पहुंची बात?

वहीं, एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के रहने वाले सागर ठाकुर के साथ मारपीट मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. (Elvish Yadav Controversy) एल्विश और उनके साथियों पर गुरुग्राम के सेक्टर-53 में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पिटाई का वीडियो खुद सागर ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जहां वह ‘मैक्सटर्न’ नाम से अकाउंट चलाते हैं. सागर ने एल्विश पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

image 153

Elvish Yadav Controversy: मैक्सटर्न के जरिए शेयर किए गए वीडियो में क्या है?

दरअसल, मैक्सटर्न की तरफ से जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि एल्विश अपने साथियों के साथ मॉल की एक दुकान में घुसते हैं. उन्हें देखते ही सागर ठाकुर खड़े हो जाते हैं. इसके बाद एल्विश आते ही सागर की पिटाई शुरू कर देते हैं. दोनों के बीच होती गहमा-गहमी को भी देखा जा सकता है. (Elvish Yadav Controversy) इस बीच कुछ लोग पीछे हटते हैं. इस दौरान सागर ने ये पूरी घटना मॉल में छिपाकर रखे कैमरे में कैद कर ली. पिटाई से सागर को काफी चोटें भी आई हैं.

किस तरह शुरू हुआ विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत एक क्रिकेट मैच से हुई, जहां एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी एक साथ नजर आए. जैसे ही इसकी तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की खिंचाई करना शुरू कर दिया. मैक्सटर्न ने कई सारे ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कहा कि जब मैं मुनव्वर के बारे में बात करता हूं तो एल्विश के फैन मुझे भला-बुरा कहा जाता है, जबकि एल्विश ने जब मुनव्वर से मुलाकात की तो वो प्यार बांटने की बात कर रहे हैं.

- Advertisement -

विवाद में आग में घी डालने का काम ‘रैंडमसेना’ नाम के एक्स हैंडल ने भी किया. इसने लगातार एल्विश को निशाना बनाया और कहा कि जिस मुनव्वर से वह मुलाकात कर रहे हैं, वह हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ा चुके हैं. (Elvish Yadav Controversy) कहीं न कहीं एल्विश की भी विवाद पर नजर थी, तभी उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘खोट निकालने बैठोगे, हर चीज में खोट निकल जाएगी. प्यार मोहब्बत से रहो और आगे बढ़ो.’ मगर ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा था.

image 154

लड़ाई तक कैसे पहुंची बात?

मैक्सटर्न लगातार एल्विश यादव के वीडियो शेयर कर उन्हें निशाने पर ले रहे थे. मैक्सटर्न उर्फ सागर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें एल्विश कहते हैं कि हर आदमी दोगला है, बस अपना काम के काम रख भाई. इस वीडियो पर एल्विश ने रिप्लाई देते हुए कहा, ‘भाई तू दिल्ली ही रहता है, (Elvish Yadav Controversy) सोचा याद दिला दूं.’ थोड़ी देर बाद मैक्सटर्न ने एक व्हाट्सऐप चैट शेयर करते हुए बताया कि एल्विश ने उन्हें गुरुग्राम में मिलने के लिए बुलाया है. इस तरह बात लड़ाई तक पहुंच गई.

सागर ने बताया कि मॉल में पहुंचने पर एल्विश ने और उनके 8-10 गुंडों ने उनकी पिटाई कर दी. उन्होंने कहा कि वे सभी नशे में थे. एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं. (Elvish Yadav Controversy) सागर ने आगे कहा कि जाने से पहले, एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी.

You Might Also Like

Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !

Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज

Raja Bhaiya Video: राजा भैया ने Pawan Singh से माइक छिनने वाले विवाद पर दिया बयान, देखिए क्या कहा राज भैया ने

Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर करने जा रही हैं सगाई, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति

Ramayana Collection Day 15: रामायण अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बनी भारतीय फिल्म

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत में कब और कहां होगी Oscars 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग? फटाफट नोट कर लें डेट और टाइम Oscars 2024: भारत में कब और कहां होगी Oscars 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग? फटाफट नोट कर लें डेट और टाइम
Next Article Ram Charan: वूमेंस डे पर राम चरण ने पत्नी और मां के लिए बनाई स्पेशल डिश, फैंस बोले- ‘बेस्ट बेटा और हसबैंड’
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 26 मिनट ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?