By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Anurag Thakur: सवाल था “पहला अंतरिक्ष यात्री कौन?” छात्र ने तो गलत जवाब दिया ही, मंत्री जी ने हद कर दी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Anurag Thakur: सवाल था “पहला अंतरिक्ष यात्री कौन?” छात्र ने तो गलत जवाब दिया ही, मंत्री जी ने हद कर दी
ताज़ा खबरें

Anurag Thakur: सवाल था “पहला अंतरिक्ष यात्री कौन?” छात्र ने तो गलत जवाब दिया ही, मंत्री जी ने हद कर दी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/08/25 at 11:23 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
download 1
SHARE

Anurag Thakur: पढ़ाई के दूसरे सवाल किसी को याद हों या न हों, लेकिन अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था? यह सवाल लगभग सभी को रटा होता है. लेकिन बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के लिए इस सवाल का जवाब कुछ और ही है. वह हिमाचल के ऊना के एक स्कूल में बच्चों से मुखातिब हो रहे थे. (Anurag Thakur) इसी दौरान उन्होंने इस सवाल का ऐसा जवाब दिया कि बच्चों को अपने सिलेबस और पढ़ाई पर संदेह होने लगा. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बच्चों और खुद बीजेपी सांसद ने इस सवाल का जो जवाब दिया वे दोनों ही गलत थे.

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने नेशनल स्पेस डे 23 अगस्त पर ऊना के पेखुबेला स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक प्रदर्शनी के दौरान छात्रों से बात कर रहे थे. (Anurag Thakur) मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने बच्चों से पूछा,

Beautiful Daisy Shah 3 1

ये भी पढ़े –UP News: अखिलेश का CM योगी पर तंज, ‘मुख्यमंत्री जी को पता था विधेयक आएगा, इसलिए अपने केस वापस लिए’

अंतरिक्ष की यात्रा करने वाला पहला व्यक्ति कौन था?

- Advertisement -

इसके जवाब में सभी बच्चे एक साथ चिल्लाए,

नील आर्मस्ट्रांग!

लेकिन बच्चे तो बच्चे अनुराग ठाकुर भी कम नहीं थे. उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि हनुमानजी थे.”

Anurag Thakur: अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति

ये भी पढ़े –Daisy Shah: गाने में मेरी ड्रेस छोटी थी, सलमान खान ने कंबल ओढ़ा दिया – डेज़ी शाह

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अनुराग ठाकुर और वहां बैठे बच्चे, दोनों के ही जवाब सही नहीं थे. अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन (Yuri Alekseyevich Gagarin) थे. वह साल 1961 में स्पेस में गए थे और पृथ्वी के चक्कर लगाए थे. अमेरिका के आर्मस्ट्रांग चांद पर जाने वाले पहले व्यक्ति थे. वह साल 1969 में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने.

यह उदाहरण दोहरी चूक की ओर इशारा करता है. पहली यह कि छात्रों को सही जवाब नहीं पता था. दूसरा यह कि नेता ने पौराणिक कथाओं को इतिहास बताया और बच्चों को सही जानकारी न देकर गलत जानकारी को और बढ़ावा दिया. (Anurag Thakur) सिर्फ यही नहीं, यहां वैज्ञानिक सोच की भी अनदेखी की गई. भारत के संविधान के आर्टिकल-51A(h) में यह जिम्मेदारी तय की गई है कि देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) को बढ़ावा दिया जाए. लेकिन यहां तो ‘साइंटिफिक टेंपर लेफ्ट दी चैट’ वाली स्थिति हो गई.

हां, यह मुमकिन है कि अनुराग ठाकुर का इरादा शायद यह दिखाना रहा हो कि हमें अपने सांस्कृतिक गौरव और प्राचीन ज्ञान पर गर्व होना चाहिए. (Anurag Thakur) अक्सर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी “पांच प्रण” और औपनिवेशिक सोच खत्म करने की बातें कह चुके हैं. लेकिन यहां यह समझने की बात है कि उपनिवेशवाद से मुक्ति और अपनी संस्कृति पर गर्व का मतलब विज्ञान और इतिहास के नाम पर पौराणिक कथाओं को गढ़ना नहीं है.

वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा एक साथ नील आर्मस्ट्रांग का जवाब देना शिक्षा की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करता है. छात्रों को तथ्य और कल्पना के बीच अंतर करना सिखाने की जरूरत है. पौराणिक कथाएं पढ़ाई जा सकती हैं लेकिन पौराणिक कथाओं के रूप में. उन्हें इतिहास के रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए.

You Might Also Like

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

TAGGED: Anurag Thakur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Beautiful Daisy Shah 3 Daisy Shah: गाने में मेरी ड्रेस छोटी थी, सलमान खान ने कंबल ओढ़ा दिया – डेज़ी शाह
Next Article WhatsApp Image 2025 08 25 at 1.18.36 PM JD Vance on Tariff: अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का दावा, ट्रंप ने भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाकर रूस पर दबाव बनाया
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

1995194 befunky collage ok 32 3
Strait of Hormuz Crisis: फिर ठप्प होगी तेल और गैस की सप्लाई! महज 24 घंटे में आई आफत, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
विदेश 22 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32 3
Lucknow Vikasnagar Slum Fire: लखनऊ अग्निकांड पर सबसे बड़ा अपडेट! 250 लोगों को मिलने थे फ्लैट, 3 साल केवल सर्वे; नहीं मिली छत
Blog 22 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32
Mahavatar Parshuram Poster: इंतज़ार हुआ खत्म! ‘Mahavatar Parshuram Movie’ का दमदार पोस्टर रिलीज़
मनोरंजन 23 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32 1
US-Iran Conflict: इस्लामिक बम बनाने वाले को बनाया अपना मैसेंजर…ट्रंप की सोशल मीडिया पर शुरू हुई फजीहत
विदेश 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 9
US Nepal Relations: ट्रंप का ‘नेपाल प्लान’…बालेन शाह के PM बनते ही काठमांडू की ओर मुड़ा अमेरिका, दुनिया हैरान
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 4
IRGC New Shipping Rules: होर्मुज खोलने के ऐलान पर IRGC ने फेरा पानी…लगा दीं नई शर्तें, अराघची के बयान पर ईरान के भीतर बवाल
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?