By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ukraine: ट्रंप की फटकार के बाद बैकफुट पर जेलेंस्की, वीडियो संदेश में अमेरिकी मदद के लिए जताया आभार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ukraine: ट्रंप की फटकार के बाद बैकफुट पर जेलेंस्की, वीडियो संदेश में अमेरिकी मदद के लिए जताया आभार
ताज़ा खबरें

Ukraine: ट्रंप की फटकार के बाद बैकफुट पर जेलेंस्की, वीडियो संदेश में अमेरिकी मदद के लिए जताया आभार

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/03 at 12:31 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 6
SHARE

Ukraine: बीते हफ्ते अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई मुलाकात में खूब जुबानी जंग देखने को मिली थी। इससे दोनों देशों के रिश्ते में भी थोड़ी खटास महसूस की गई। (Ukraine) अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेंस्की पर अमेरिकी मदद के प्रति कृतज्ञ न होने का आरोप लगाया था। जेलेंस्की भी काफी नाराज दिखाई दिए थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति बैकफुट पर आ गए हैं और अपने रुख में नरमी लाते हुए उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अमेरिकी मदद के लिए आभार जताया है।

Contents
Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिका के प्रति जताया आभारयूरोपीय नेताओं ने दिखाई एकजुटता

Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिका के प्रति जताया आभार

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ‘हम अमेरिका की अहमियत समझते हैं और अमेरिका से हमें अब तक जो भी मदद मिली है, हम उसके लिए उनके आभारी हैं। (Ukraine) एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब हमने कृतज्ञता जाहिर नहीं की है। यह कृतज्ञता हमारी आजादी के संरक्षण के लिए है। यूक्रेन का जुझारुपन, उस पर आधारित है, जो हमारे सहयोगियों ने हमारे लिए और खुद अपनी सुरक्षा के लिए किया है। हम अंतहीन युद्ध नहीं चाहते और हम भी शांति चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षा गारंटी अहम है।’

image 6

यूरोपीय नेताओं ने दिखाई एकजुटता

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोप को भी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ‘इन दिनों यूरोप में यूक्रेन के प्रति समर्थन, एकजुटता और सहयोग करने की इच्छा दिख रही है। (Ukraine) सभी शांति के लिए एकजुट हैं और ये पूरे यूरोप की सोच है।’ गौरतलब है कि बीते हफ्ते ट्रंप के साथ मुलाकात में गरमा-गरमी होने के बाद जेलेंस्की लंदन पहुंचे थे। जहां रविवार को यूरोपीय देशों के नेताओं ने यूक्रेन के समर्थन में बैठक की। बैठक के बाद यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन की मदद बढ़ाने पर सहमति जताई। इस दौरान पोलैंड के पीएम ने तो यहां तक कह दिया कि यूरोप को रूस से रक्षा के लिए अमेरिका से गुहार लगाने की जरूरत नहीं है। यूरोपीय देशों ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने पर भी सहमति दी।

image 7

हालांकि ये यूरोपीय देश भी और यूक्रेन भी जानते हैं कि उनके लिए अमेरिका को पूरी तरह से दरकिनार करना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि जहां वे एक तरफ एकजुटता दिखा रहे हैं, लेकिन साथ ही अमेरिका को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भी वीडियो संदेश जारी कर यही करने की कोशिश की है।

- Advertisement -

You Might Also Like

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

TAGGED: #Russia Ukraine war, Ukraine

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 4 Bangladesh: शेख हसीना के शासन काल में अत्याचारों के रिकॉर्ड होंगे संरक्षित, जानें क्या है यूनुस सरकार की योजना
Next Article World: उरुग्वे के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में पहुंचे पाबित्रा मार्गेरिटा, PM मोदी की ओर से दी बधाई
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 3
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: खेसारी को नहीं भूल पाईं हैं काजल राघवानी, सरेआम बयां किया प्यार, बोलीं- मैं आज भी उनसे..
मनोरंजन 12 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 2
Shakeel Noorani Arrested: कौन हैं 73 वर्षीय निर्देशक शकील नूरानी? एक्ट्रेस संग रेप के आरोप में हुए गिरफ्तार
मनोरंजन 12 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 1
Mojtaba Khamenei Health Update: मोजतबा खामेनेई की कभी भी हो सकती है मौत! इजराइली मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति के बयान से बढ़ी टेंशन
विदेश 12 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 1
Global TV Trends: दुनिया में सबसे ज्यादा टीवी किस देश के लोग देखते हैं, किस देश में सबसे कम है स्क्रीन टाइम,?
विदेश 13 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 1
Nepal: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग ने पकड़ी रफ्तार, तराई में बढ़ते तनाव के बीच रुपईडीहा सीमा पर कड़ी निगरानी
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
2030739 whatsapp image 2026 08 08 at 123612 1
Thalapathy Vijay-Sangeeta Divorce: तलाक की अर्जी वापस लेते ही मची खुशी, किसने कराई दोनों में सुलह?
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?