By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Flood in Dehradun: रिस्पना नदी के रौद्र रूप से Dehradun में बाढ़ जैसे हालात, सहमा रायपुर; भारी नुकसान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Flood in Dehradun: रिस्पना नदी के रौद्र रूप से Dehradun में बाढ़ जैसे हालात, सहमा रायपुर; भारी नुकसान
ताज़ा खबरें

Flood in Dehradun: रिस्पना नदी के रौद्र रूप से Dehradun में बाढ़ जैसे हालात, सहमा रायपुर; भारी नुकसान

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/25 at 1:38 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Flood in Dehradun: मसूरी के निचले क्षेत्र में भारी वर्षा से नदी-नालों में उफान आ गया और रिस्पना नदी ने रौद्र रूप ले लिया। रातभर की वर्षा से रायपुर के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ और मलबा आने से भारी नुकसान हुआ। साथ ही कई जगह पुस्ते ढहने और पुलिया ध्वस्त होने की भी सूचना है।

Contents
Flood in Dehradun: कई अन्य पुलों के ऊपर से नदी का पानी बहने लगाननूरखेड़ा में मिलन केंद्र को पहुंचा नुकसान

नदी के किनारों पर भू-कटाव हुआ और कई जगह बिजली के खंभे भी उखड़ गए। देर रात कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी मची रही और लोग छतों पर बैठ गए। सुबह घरों में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया गया। (Flood in Dehradun) रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वाणी विहार से लेकर भगतसिंह कालोनी, डांडा लखौड़ से लेकर मयूर विहार तक कई कालोनियों में भारी नुकसान की सूचना है।

Flood in Dehradun: कई अन्य पुलों के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा

मंगलवार देर रात मसूरी से लेकर मालदेवता और हाथीबड़कला से लेकर सहस्रधारा रोड क्षेत्र में जोरदार वर्षा शुरू हो गई। जिसके चलते तड़के तीन बजे रिस्पना नदी उफान पर आ गई। जिससे शांति विहार और वाणी विहार को जोड़ने वाला पुल बह गया। इसके अलावा कई अन्य पुलों के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा।

शांति विहार में सड़क का आधा हिस्सा बह गया और कई पुस्ते ध्वस्त हो गए। (Flood in Dehradun) जिससे आसपास के मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया। रिस्पना नदी के ऊफान पर आने से शांति विहार, भगतसिंह कालोनी, वाणी विहार समेत नदी से सटे इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। पानी घरों में घुसने लगा तो लोग सामान बचाने में जुट गए और सुबह तक छतों पर बैठे रहे।

- Advertisement -
image 170

ननूरखेड़ा में मिलन केंद्र को पहुंचा नुकसान

रायपुर रोड के पास ननूरखेड़ा और ईश्वर विहार में भी वर्षा ने कहर बरपाया। खालों से सटे होने के कारण यहां भी भारी मात्रा में वर्षा का पानी आ गया। ननूरखेड़ा मिलन केंद्र में मलबा घुस गया और आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा। ईश्वर विहार में भी कई घरों में मलबा और पानी घुसने से नुकसान हुआ।

उधर, आइटी पार्क से तपोवन जाने वाले रास्ते में बरसाती नदी के उफान पर आने से सोमनाथ नगर, एटीएस डांडा लखौड़ में एक मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक कमरा गिरने की कगार पर है। बताया कि सुबह करीब चार बजे अचानक नदी का पानी घरों तक पहुंच गया।

image 171

पास में ही स्वास्थ्य महानिदेशालय के आसपास भी बाढ़ जैसे हालात बन गए। (Flood in Dehradun) नगर निगम के गोदाम का पुस्ता ढहा, सामान बहा मयूर विहार पुलिस चौकी के पास स्थित नगर निगम के गोदाम को भी वर्षा ने नुकसान पहुंचाया। पिछले हिस्से में पुस्ता ढहने से वहां रखा सामान, गाड़ियां, स्लैब आदि बह गए।

वर्षा के कारण गोदाम और वहां रखी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी नगर निगम की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। एकता विहार में सुरक्षा दीवारें ढही, दो वाहन बहे सहस्रधारा रोड स्थित एकता विहार में धरनास्थल के पास खाले की सुरक्षा दीवार ढह गई। धरनास्थल के पास खड़े दो दोपहिया वाहन भी पानी में बह गए।

धरनास्थल पर बिजली के तारें पानी में डूबने से वहां धरने पर बैठे बेरोजगार भी जान बचाकर निकल गए। (Flood in Dehradun) प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमिता की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर तीन मार्च 2023 से यहां बेरोजगारों का धरना चल रहा था।

image 172

उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही खतरे की जद में आए क्षेत्रों में शीघ्र तारजाल लगाकर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो वह प्रदर्शन करेंगे।

You Might Also Like

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान

Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Akshay Kumar: भी हो चुके हैं प्रोड्यूसर्स की धोखाधड़ी का शिकार, बताया पेमेंट क्लियर न होने पर कैसे करते हैं डील
Next Article image 174 Sharmila Faruqui with Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी के साथ फोटो में दिखने वाली महिला की सेल्फी वायरल, पाकिस्तान में क्यों हो रही चर्चा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार 10 घंटे ago
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन' का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन’ का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मनोरंजन 12 घंटे ago
jagannath photo
Jagannath Rath Yatra Ka Itihas: जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास, रहस्य, और आध्यात्मिक महत्व का संपूर्ण विवरण
धर्म 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 3
Alliance Wild Card: अलायंस का खेल होगा रोचक, हो रही 2 नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री, जानिए कौन हैं
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 3
Nawazuddin Siddiqui Film: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पंजाबी सिनेमा में डेब्यू, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 2
Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय ने जन नायगन की रिलीज डेट का किया ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?