By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Arvind Kejriwal: केजरीवाल मसले को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने जताई नाराजगी, अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Arvind Kejriwal: केजरीवाल मसले को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने जताई नाराजगी, अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
ताज़ा खबरें

Arvind Kejriwal: केजरीवाल मसले को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने जताई नाराजगी, अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/27 at 5:03 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने नाराजगी जताई है। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिका के कार्यवाहक मिशन उप-प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। (Arvind Kejriwal) दरअसल, अमेरिका ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुड़ी रिपोर्ट पर वह करीबी नजर रख रहा है। वह निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया को प्रोत्साहित करता है।

Contents
Arvind Kejriwal: जर्मनी ने क्या कहा था?भारत ने क्या दी थी प्रतिक्रिया?जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल

इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाइयों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं। कूटनीति में राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की उम्मीद की जाती है। यह जिम्मेदारी और भी अधिक हो जाती है, जब आपके साथी देश में भी लोकतंत्र हो। (Arvind Kejriwal) ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां गलत मिसाल कायम करती हैं। भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर नतीजे के लिए प्रतिबद्ध है। उस पर उंगली उठाना सरासर गलत है।

image 345

इससे पहले जर्मनी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा इस मामले में जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एन्जवीलर को तलब किया गया था। भारत ने इसे देश की आंतरिक घटना बताया था और जर्मन पक्ष की टिप्पणियों पर कड़ा विरोध जताया था।

image 348

Arvind Kejriwal: जर्मनी ने क्या कहा था?

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जर्मनी ने कहा था कि हम इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हम उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता, बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में लागू होंगे। केजरीवाल को निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार है।

- Advertisement -
image 346

भारत ने क्या दी थी प्रतिक्रिया?

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था। इसमें कहा गया कि जर्मनी की टिप्पणी को हम भारत की न्यायपालिका की स्वतंत्रता में दखल के रूप में देखते हैं। (Arvind Kejriwal) भारत एक मजबूत कानून व्यवस्था वाला देश है और इस मामले में भी कानून अपना काम करेगा।

जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल

इससे पहले दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा दिया गया था। हालांकि, ईडी अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन जांच एजेंसी को 6 दिन की रिमांड दी गई। अब केजरीवाल को 28 मार्च की दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा और जेल से ही सरकार चलाऊंगा।

You Might Also Like

Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के पास हुआ हादसा, काफिले की पांच गाड़ियों और एंबुलेंस की टक्कर की सूचना !

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी! तेलंगाना के मंदिर में लिए सात फेरे
Next Article Goa: नेपाल के धनगढ़ी के मेयर की बेटी गोवा में लापता, पिता ने मांगी मदद; खोजा तो दोस्तों के साथ होटल में मिली
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 4
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 3
Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 1
Israel Political Crisis: नेतन्याहू अब नहीं रहेंगे इजरायल के PM! अरब पार्टियों ने कर दिया खुला ऐलान- अब आइजेनकोट के हाथ सत्ता की चाबी
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM
Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?