By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान
राष्ट्रीय समाचार

Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस में मौत का तांडव! न्यूज चैनल के हेलीकॉप्टर क्रैश में 3 की मौत, कंटेनरों पर जा गिरा विमान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/16 at 10:36 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
SHARE

Los Angeles Helicopter Crash: लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली (San Fernando Valley) में मंगलवार रात एक न्यूज हेलीकॉप्टर (News Helicopter) हादसे का शिकार हो गया। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे में मौके पर तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी।

Contents
Los Angeles Helicopter Crash: दो इमारतों के बीच गिरा हेलीकॉप्टरहादसे के बाद लगी भीषण आगशव के ऊपर लगाई गई कैनोपीहादसे के कारणों की जांच जारी

यह हादसा चैट्सवर्थ इलाके में उसी जगह के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले मेट्रो बस (Metro Bus) का एक जानलेवा हादसा हो चुका था। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर किस न्यूज चैनल का था, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Also Read –Rekha Video: न आलिया, न कैटरीना, अंबानी के गणेशोत्सव में छाईं 71 साल की ये अदाकारा, एकटक देखते रह लोग

Los Angeles Helicopter Crash: दो इमारतों के बीच गिरा हेलीकॉप्टर

फायरकर्मियों के अनुसार, हादसा नॉर्थ मेसन एवेन्यू के 9100 ब्लॉक के पास दो कमर्शियल इमारतों (Commercial Buildings) के बीच हुआ। हेलीकॉप्टर वहां खड़े दो शिपिंग कंटेनरों (Shipping Containers) और कई गाड़ियों के ऊपर जा गिरा। हेलीकॉप्टर के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

हादसे के बाद लगी भीषण आग

हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद मौके पर भीषण आग (Fire) लग गई। आग पर काबू पाने के लिए लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Also Read –BJP Allies Oppose UCC: UCC पर BJP से अपने ही बिफरे! 24 घंटे में 3 सहयोगियों ने बढ़ाई टेंशन, अमित शाह कैसे पार लगाएंगे नईया?

आग बुझाने के दौरान स्काईकैल हेलीकॉप्टर (SkyCal Helicopter) ऊपर से पूरे घटनाक्रम को कवर करता रहा। मौके पर फायरकर्मियों के साथ लॉस एंजेलिस पुलिस (Los Angeles Police) की टीम भी मौजूद रही।

शव के ऊपर लगाई गई कैनोपी

आग बुझने के बाद फायरकर्मियों और पुलिस ने एक शव के ऊपर कैनोपी (Canopy) लगा दी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जिस वक्त हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ, उस समय उसके अंदर कुल कितने लोग सवार थे।

मौके पर मौजूद मलबे की जांच अभी बाकी है। इसी जांच के बाद मृतकों और घायलों की सही संख्या का पता चल सकेगा।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट दोनों मिलकर हादसे की जांच (Accident Investigation) कर रहे हैं। जांच का मुख्य मकसद यह पता लगाना है कि हेलीकॉप्टर ने अचानक नियंत्रण (Loss of Control) कैसे खोया और वह दो कमर्शियल इमारतों के बीच मौजूद कंटेनरों और गाड़ियों पर कैसे जा गिरा।

फिलहाल हादसे के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। (Los Angeles Helicopter Crash) अधिकारियों की ओर से मलबे की जांच और घटनास्थल से जुटाए जा रहे सबूतों के आधार पर दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में हुए इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की कुल संख्या और संभावित घायलों की स्थिति को लेकर जांच पूरी होने का इंतजार है।

You Might Also Like

Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !

Delhi Police Protest: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वर्दी में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, तबादलों के खिलाफ जताई नाराजगी; नेहा बोरा ने कसा तंज !

INDIA Alliance Rally 2026: अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे, आज राहुल गांधी समेत 21 दलों का शक्ति प्रदर्शन; रामलीला मैदान में महारैली

Asaram Parole Ends: पैरोल खत्म, लेकिन जेल नहीं पहुंचे आसाराम…क्या फरार हो गए? जोधपुर पुलिस ने दर्ज की FIR

Arnab Cyclone Landfall: आंध्र के तट पर अर्नब का तांडव! आधी रात 150 KM की रफ्तार से टकराया, छतें उड़ीं…बस्तियों में घुसा पानी

TAGGED: #Los Angeles Helicopter Crash

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 2 Rekha Video: न आलिया, न कैटरीना, अंबानी के गणेशोत्सव में छाईं 71 साल की ये अदाकारा, एकटक देखते रह लोग
Next Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 6 India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 2
Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 1
Trump Harvard Lawsuit 2026: ट्रंप प्रशासन को अदालत से बड़ा झटका, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश रिकॉर्ड माँगने वाला मुकदमा खारिज
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके
विदेश 16 घंटे ago
2061076 india skills report 2026202611021634120000 1
Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
neha bora 1793611767193 qkvk 1793611767428 BiC8 b7a54f30 1ed0 40fa ad57 1ade0fffff8e rEKu
Delhi Police Protest: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वर्दी में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, तबादलों के खिलाफ जताई नाराजगी; नेहा बोरा ने कसा तंज !
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?