By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM Modi Manipur Visit: PM मोदी की मणिपुर यात्रा से पहले कुकी-जो समूहों से बैठक, हाईवे खुलने की उम्मीद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > PM Modi Manipur Visit: PM मोदी की मणिपुर यात्रा से पहले कुकी-जो समूहों से बैठक, हाईवे खुलने की उम्मीद
ताज़ा खबरें

PM Modi Manipur Visit: PM मोदी की मणिपुर यात्रा से पहले कुकी-जो समूहों से बैठक, हाईवे खुलने की उम्मीद

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/09/03 at 12:59 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE
image 4

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा के मद्देनजर केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है. खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी बुधवार 3 सितंबर यानी आज कुकी-जो (Kuki-Zo) विद्रोही समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में “सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस” (SoO) समझौते को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी. यह समझौता 29 फरवरी 2024 से अटका हुआ है क्योंकि उस वक्त मणिपुर सरकार ने खुद को इससे अलग कर लिया था.

Contents
PM Modi Manipur Visit: हाईवे खोलने पर सहमत हो सकते हैं Kuki-Zo समूहदो साल बाद शुरू की बातचीतक्या है ‘SoO’ समझौता

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के दूसरे हफ्ते में मणिपुर की यात्रा कर सकते हैं. मई 2023 में राज्य में भड़की जातीय हिंसा के बाद यह पीएम मोदी की पहली मणिपुर यात्रा होगी. (PM Modi Manipur Visit) इसी को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय के अधिकारी कुकी-जो समूहों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. इस बैठक में गृह मंत्रालय के नॉर्थ-ईस्ट के सलाहकार ए. के. मिश्रा और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें –Almora Landslide: अल्मोड़ा में दरकती चट्टान के नीचे आया शख्स, लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो आया सामने

PM Modi Manipur Visit: हाईवे खोलने पर सहमत हो सकते हैं Kuki-Zo समूह

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैठक से पहले ऐसे संकेत मिले हैं कि कुकी-जो से जुड़े संगठन पीएम मोदी की यात्रा से पहले दो मुख्य नेशनल हाईवे NH-2 और NH-37 खोलने के लिए राजी हो सकते हैं. ये हाईवे इन्हीं संगठनों के कब्जे वाले क्षेत्र में आते हैं. (PM Modi Manipur Visit) हाईवे खोलने का संकेत मिलना बेहद अहम है क्योंकि ये हाईवे इम्फाल घाटी (जहां मैतेई समुदाय के लोग रहते हैं) को नागालैंड और असम से जोड़ते हैं और पिछले दो वर्षों से बंद पड़े हैं. इसकी वजह जरूरी सामानों की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ रहा है.

- Advertisement -

दो साल बाद शुरू की बातचीत

गृह मंत्रालय ने दो साल के अंतराल के बाद 9 जून को कुकी-जो के अलगाववादी समूहों के साथ “सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस” (SoO) समझौते पर फिर से बातचीत शुरू की है. (PM Modi Manipur Visit) हिंसा से पहले SoO समूहों की मांग मणिपुर के अंदर स्वायत्त क्षेत्रीय परिषदों की थी. लेकिन 3 मई 2023 को हिंसा भड़कने के बाद अब वे एक अलग “विधानसभा सहित केंद्र शासित प्रदेश” की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें –IFTPC: खराब रिव्यू दिया तो ख़ैर नहीं, सलमान, आमिर समेत 375 प्रोड्यूसर्स ने इन्फ़्लुएन्सर्स को दी धमकी

क्या है ‘SoO’ समझौता

“सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस” (SoO) साल 2008 से लागू है. यह तीन पक्षों वाला समझौता है, जिसमें गृह मंत्रालय, मणिपुर सरकार और SoO समूह शामिल है. SoO समूहों में यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (UPF) और कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (KNO) जैसे 25 उग्रवादी समूह शामिल हैं. इस समूहों के करीब 2,200 कार्यकर्ता मणिपुर के पहाड़ी जिलों में 14 कैंपों में रहते हैं. (PM Modi Manipur Visit) इनके कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपये प्रति माह का भत्ता मिलता है. लेकिन हिंसा भड़कने के बाद से भत्ता उन्हें नहीं दिया गया है.

इस समझौते को वक्त-वक्त पर बढ़ाया जाता रहा है. लेकिन 29 फरवरी 2024 के बाद से इसे नहीं बढ़ाया गया क्योंकि मणिपुर सरकार ने त्रिपक्षीय समझौते से खुद को किनारे कर लिया था.

बता दें कि मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. राज्य में इस साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है.

You Might Also Like

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

TAGGED: #PM Modi Manipur Visit

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article India-Russia relations: ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, अब तेल के साथ रूस भारत को देगा S-400 मिसाइल, हिंदुस्तान को होगा बड़ा फायदा
Next Article image 5 China: विक्ट्री डे परेड में शी जिनपिंग की चेतावनी, चीन किसी से नहीं डरता
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2056445 kolkata asi arrested in sexual assault 2 1
Priyagold Biscuit Ban: जिस बिस्किट को भारत में लेकर मचा बवाल! अब नेपाल ने भी लगाया बैन, आखिर ऐसा क्या मिला?
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
2056445 kolkata asi arrested in sexual assault 2
Mumbai Kurla Fire: मुंबई में 13 मंजिला इमारत में आग से हाहाकार! 5 साल के बच्चे समेत 9 लोग घायल
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
2056445 kolkata asi arrested in sexual assault 2
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के पीछे कौन? ऐसे हुई थी अनिल पंडित से बात, एक और गिरफ्तारी से खुले नए राज
मनोरंजन 8 घंटे ago
2056445 kolkata asi arrested in sexual assault
Salman Khan Threat Lawrence Bishnoi: सलमान खान को विश्नोई गैंग ने दी एक बार फिर धमकी, बढ़ाई गई उनके घर की सुरक्षा
मनोरंजन 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 19 at 09.37.02 2
Yusuf Pathan Land Deal: TMC छोड़ने वाले यूसुफ पठान पर क्यों मेहरबान है शुभेंदु सरकार? गिफ्ट में मिलने वाली है करोड़ों की जमीन
राष्ट्रीय समाचार 9 घंटे ago
2056445 kolkata asi arrested in sexual assault 1
Sanjay Raut on Albania Protests: अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट में लगी आग तो संजय राउत ने भारत को क्यों दी नसीहत? बोले- सबक लेना…
राष्ट्रीय समाचार 10 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?