By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US-Ukraine Minerals Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की फ्लाइट अमेरिका में लैंड, ट्रंप के साथ होगी बड़ी डील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US-Ukraine Minerals Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की फ्लाइट अमेरिका में लैंड, ट्रंप के साथ होगी बड़ी डील
ताज़ा खबरें

US-Ukraine Minerals Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की फ्लाइट अमेरिका में लैंड, ट्रंप के साथ होगी बड़ी डील

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/02/28 at 10:31 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 119
SHARE

US-Ukraine Minerals Deal : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अपने संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर पहुंच चुके हैं. उनका विमान ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर लैंड कर चुका है. यूक्रेनी राष्ट्रपति के शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की उम्मीद है. (US-Ukraine Minerals Deal) इस दौरान दावा किया जा रहा है कि ट्रंप जेलेंस्की के साथ ट्रिलियन-डॉलर की डील करने वाले हैं, जिससे अमेरिका को यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों का खजाना आसानी से मिल जाएगा.

Contents
US-Ukraine Minerals Deal: एक्सपर्ट्स ने जताया संदेहजेलेंस्की ने दिया था इस डील का विचारसमझौते में है पेंच

हालांकि, वर्तमान और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों को कहना है कि यूक्रेन में दुर्लभ खनिजों और अन्य खनिज संपत्तियों के बारे में बहुत कम सबूत हैं और जो कुछ भी है, उसे पूर्व युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकालना मुश्किल, यहां तक की असंभव होगा.

image 119

US-Ukraine Minerals Deal: एक्सपर्ट्स ने जताया संदेह

ट्रंप के मुताबिक, यह समझौता अमेरिकी करदाताओं के लिए काफी फायदेमंद होगी क्योंकि इससे यूक्रेन की सहायता में खर्च हुए अरबों डॉलर्स की भरपाई होगी. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों और एक्सपर्ट्स को इस समझौते पर संदेह है. (US-Ukraine Minerals Deal) रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह इतना आसान नहीं है, क्योंकि यूक्रेन में दुर्लभ खनिजों की मौजूदगी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. जो आंकड़े हैं वो पुराने हैं और सोवियत युग के मानचित्रों पर आधारित हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूक्रेन में उपलब्ध खनिजों की मात्रा वैश्विक स्तर पर काफी कम है.

जेलेंस्की ने दिया था इस डील का विचार

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के साथ यूक्रेनी खनिजों के सौदा करने का मुख्य विचार यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का था. उन्होंने पिछले साल अमेरिका का दौरा किया था और अपनी विजय योजना सामने रखी थी. इस योजना में अमेरिका को यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच देने के बदले में अमेरिकी सहायता जारी रखने की बात कही गई थी.

- Advertisement -
image 120

समझौते में है पेंच

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन के इस प्रस्ताव को यथार्थवादी नहीं माना. उनका मानना है कि यूक्रेन में खनन व्यवसाय में प्रवेश करने के लिए कोई भी अमेरिकी कंपनी उत्सुक नहीं है. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यूक्रेन के अधिकांश खनिज भंडार रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों में है, जहां पहुंचना खतरनाक और काफी महंगा है. ऐसे में एक्सपर्ट्स को शक है कि ट्रंप का यह सौदा फायदेमंद होगा या नहीं.

You Might Also Like

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

TAGGED: US-Ukraine Minerals Deal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 117 France: फ्रांस भी चाहता है यूक्रेन के खनिज भंडार तक पहुंच, रक्षामंत्री लेकोर्नू बोले- महीनों से चल रही बातचीत
Next Article image 121 WPL 2025: RCB की लगातार तीसरी हार, गुजरात जायंट्स की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 10 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 10 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?