By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: France: फ्रांस भी चाहता है यूक्रेन के खनिज भंडार तक पहुंच, रक्षामंत्री लेकोर्नू बोले- महीनों से चल रही बातचीत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > France: फ्रांस भी चाहता है यूक्रेन के खनिज भंडार तक पहुंच, रक्षामंत्री लेकोर्नू बोले- महीनों से चल रही बातचीत
ताज़ा खबरेंविदेश

France: फ्रांस भी चाहता है यूक्रेन के खनिज भंडार तक पहुंच, रक्षामंत्री लेकोर्नू बोले- महीनों से चल रही बातचीत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/02/27 at 5:44 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
2 Min Read
image 117
SHARE

France: फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस भी यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिज भंडार तक पहुंच की मांग कर रहा है और इसको लेकर महीनों से बातचीत जारी है। (France) उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि इस दौड़ में अमेरिका ही नहीं, बल्कि फ्रांस भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कल व्हाइट हाउस में अमेरिका के साथ एक खनिज समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

image 117

France: ‘खनिज आपूर्ति को विविध बनाना मकसद’

लेकोर्नू ने ‘फ्रांस इन्फो’ को बताया कि फ्रांस भी यूक्रेन के साथ चर्चा कर रहा है, जिसका मकसद अमेरिका की तरह ही महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को विविध बनाना है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि फ्रांस किन खनिजों की मांग कर रहा है। (France) यूक्रेन ने अमेरिका को धरती के विभिन्न दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति करने की पेशकश की है, जिसमें बैटरियों के लिए लिथियम और परमाणु उर्जा, चिकित्सा उपकरण और हथियारों के लिए यूरेनियम शामिल हैं।

image 118

फ्रांस के रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘हम अपने देश की जरूरतों के लिए इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। हमारे रक्षा उद्योग को आने वाले वर्षों में कुछ कछ कच्चे माल तक पहुंच की जरूरत होगी।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें (यूक्रेन के साथ) चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया था। लेकोर्नू ने कहा कि उन्होंने अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ सीधे बातचीत की है, ताकि दुर्लभ खनिजों के स्रोत वाले देशों की संख्या बढ़ाई जा सके। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें इसे विविध बनाना होगा। इमैनुएल मैक्रों ने मुझसे कहा है कि मैं भी यूक्रेनियों के साथ चर्चा शुरू करूं…मैं अक्तूबर से ऐसा कर रहा हूं।’

उन्होंने कहा कि फ्रांस यूक्रेन से खनिज खरीद सकता है और इसे उन अरबों यूरो (डॉलर) की सैन्य और अन्य मदद के बदले नहीं देख रहा है, जो पेरिस ने रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रदान की है।

- Advertisement -

You Might Also Like

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Pakistan Economic Crisis: ईरान जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने कबूला बर्बादी का सच, दुनिया के सामने टेके घुटने

US-Iran Conflict: खत्म हो गई तेल की जंग…झुक गया ईरान! क्या अब खुलेगा होर्मुज? ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल

TAGGED: France

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 115 Sonakshi Sinha: को जहीर इकबाल से शादी के बाद धर्म बदलने के लिए कहा गया? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
Next Article image 119 US-Ukraine Minerals Deal: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की फ्लाइट अमेरिका में लैंड, ट्रंप के साथ होगी बड़ी डील
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
विदेश 3 घंटे ago
1999470 befunky2026 4 510 15 41 1
Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच
ताज़ा खबरें 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?