By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Vladimir Putin: ‘यूक्रेन पर बातचीत के लिए ट्रंप से किसी भी समय मिलने को तैयार’; जंग के बीच पुतिन का बड़ा बयान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Vladimir Putin: ‘यूक्रेन पर बातचीत के लिए ट्रंप से किसी भी समय मिलने को तैयार’; जंग के बीच पुतिन का बड़ा बयान
ताज़ा खबरेंविदेश

Vladimir Putin: ‘यूक्रेन पर बातचीत के लिए ट्रंप से किसी भी समय मिलने को तैयार’; जंग के बीच पुतिन का बड़ा बयान

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/12/20 at 1:36 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 104
SHARE

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर समझौतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार हैं। (Vladimir Putin) इस दौरान वे ट्रंप से यूक्रेन को लेकर समझौतों पर बात भी करेंगे। हालांकि, पुतिन ने इस बात पर खेद जताया कि उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई पहले शुरू क्यों नहीं की।

Contents
Vladimir Putin: कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेन के कब्जे पर नहीं दे पाए जवाबट्रंप के प्रस्ताव पर क्या बोले पुतिन?हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल पर कही यह बातरूसी सेना जनरल की हत्या की निंदा कीसीरिया के हालात पर पहली बोले

इससे पहले जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने वाले ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से जंग खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू करने की बात कही थी। (Vladimir Putin) इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि ट्रंप शांति कायम करने के लिए यूक्रेन को रूस की शर्तें मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

Vladimir Putin: कुर्स्क क्षेत्र पर यूक्रेन के कब्जे पर नहीं दे पाए जवाब

रूस के वार्षिक समाचार सम्मेलन में 72 साल के पुतिन ने कहा कि उनके सैनिकों ने युद्ध बहादुरी दिखाई है। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग के मैदान में बढ़त बना रखी है। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया, जब कीव ने दावा किया है कि उत्तर-पूर्वी यूक्रेन पर रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए हैं और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ बातचीत की है। हालांकि, इस बातचीत के दौरान पुतिन यह नहीं बता पाए कि रूस अगस्त से कीव के कब्जे वाले रूस के कुर्स्क क्षेत्र के हिस्सों को कब वापस लेगा।

पारंपरिक वार्षिक प्रश्नोत्तर सत्र काफी हद तक एक टेलीविजन शो है। यह कुछ इस तरह से आयोजित किया जाता है कि राष्ट्रपति को सबके सामने सवालों के जवाब देने पड़ते हैं। इस दौरान उनसे लाइव शो में कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन सवाल कर सकता है। (Vladimir Putin) इसकी खास बात यह भी है कि इसमें पुतिन को कुछ असहज सवालों के साथ मौके पर ही खड़ा होना पड़ता है और उनका जवाब देना पड़ता है। इसे दौरान किसी भी सवाल को टाल नहीं सकते। इस बार के सम्मेलन में पुतिन ने लगभग साढ़े चार घंटे तक बात की।

- Advertisement -
image 105

ट्रंप के प्रस्ताव पर क्या बोले पुतिन?

संभावित शांति समझौते के बारे में ट्रंप के प्रस्तावों के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा कि वह आने वाले रिपब्लिकन नेता के साथ बैठक का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं उनसे कब मिलूंगा। वह इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। मैंने उनसे चार साल से अधिक समय से बात नहीं की है। मैं इसके लिए तैयार हूं, बेशक। किसी भी समय। (Vladimir Putin)’ उन्होंने कहा कि अगर हम कभी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलते हैं, तो मुझे यकीन है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा। रूस बातचीत और समझौते के लिए तैयार है।

image 104

हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल पर कही यह बात

पुतिन ने रूस की नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल पर भी बात की। इस हथियार को ‘ओरेशनिक’ कहा जा रहा है। उन्होंने इससे कीव पर हमला करने की अपनी धमकी को दोहराया। एक सैन्य पत्रकार के सवाल पर पूछे जाने पर कि क्या हथियार में कोई खामी है? पुतिन ने पश्चिम और रूस के बीच हाई-टेक जंग का सुझाव दिया, ताकि उनके दावों के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस पर जेलेंस्की की भी प्रतिक्रिया आई। जेलेंस्की ने यह कहते हुए जवाब दिया कि लोग मर रहे हैं और उन्हें लगता है कि यह दिलचस्प है।

रूसी सेना जनरल की हत्या की निंदा की

पुतिन ने मॉस्को में एक वरिष्ठ रूसी सेना जनरल की हत्या की भी निंदा की। उन्होंने इसे आतंकवाद करार दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह फरवरी 2022 में वापस जा सकते हैं, जब उन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था तो क्या वह कुछ अलग करेंगे? पुतिन ने कहा कि उन्हें केवल इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इसे पहले क्यों नहीं किया। अब जो हो रहा है, उसे जानते हुए मुझे लगता है कि ऐसा निर्णय पहले लिया जाना चाहिए था।

image 106

सीरिया के हालात पर पहली बोले

पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के पतन के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में पुतिन ने उन दावों को खारिज कर दिया कि उनका तख्तापलट रूस के लिए हार था। उन्होंने कहा कि आप सीरिया में जो हो रहा है उसे रूस की हार के रूप में दिखाना चाहते हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा नहीं है। हम 10 साल पहले सीरिया आए थे, ताकि वहां अफगानिस्तान की तरह आतंकवादियों का गढ़ न बनाया जा सके। कुल मिलाकर हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

You Might Also Like

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Pakistan Economic Crisis: ईरान जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने कबूला बर्बादी का सच, दुनिया के सामने टेके घुटने

US-Iran Conflict: खत्म हो गई तेल की जंग…झुक गया ईरान! क्या अब खुलेगा होर्मुज? ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल

TAGGED: #Vladimir Putin

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 102 Govinda Son Debut: गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहुजा का एक्टिंग डेब्यू, 2025 में लवस्टोरी से मचाएंगे धमाल!
Next Article image 109 OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
विदेश 13 घंटे ago
1999470 befunky2026 4 510 15 41 1
Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच
ताज़ा खबरें 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?